देश में एक तरफ गर्मी का सितम जारी है, तो दूसरी तरफ मौसम विभाग (IMD) ने 17 राज्यों के लिए चेतावनी जारी कर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। अगले कुछ दिनों तक देश के बड़े हिस्से में बारिश और तेज आंधी-तूफान का असर देखने को मिलेगा।
17 राज्यों में हाई अलर्ट IMD के अनुसार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, अंडमान-निकोबार, ओडिशा, असम, त्रिपुरा, नागालैंड, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में मौसम का मिजाज बिगड़ेगा।
इन इलाकों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है।
उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए विशेष चेतावनी उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार से सटे इलाकों में अपर एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है। बिहार के गया, पूर्वी-पश्चिमी चंपारण, समस्तीपुर और दरभंगा जैसे जिलों में 19 और 20 मई को तेज बारिश और आंधी का अलर्ट है। उत्तर प्रदेश में भी 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक आफत राजधानी दिल्ली में 19 मई को हल्की बारिश और तेज हवाओं के बीच तापमान 43 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। पहाड़ी राज्यों जैसे उत्तराखंड और हिमाचल में भारी बारिश व आंधी की चेतावनी दी गई है। यात्रा पर निकलने से पहले मौसम की अपडेट लेना अनिवार्य है।
इन राज्यों में जारी रहेगी भीषण गर्मी जहां एक तरफ बारिश का अलर्ट है, वहीं दूसरी ओर पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश में गर्मी का कहर जारी रहेगा। पंजाब में लू (Heatwave) चलने की चेतावनी दी गई है, जबकि मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के हालात बने रहेंगे।
किसानों और मछुआरों के लिए दिशा-निर्देश मौसम विभाग ने किसानों को अपनी फसल सुरक्षित रखने और मछुआरों को समुद्र तट के पास जाने से बचने की सलाह दी है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के संकेत भी मिल रहे हैं, जिसके चलते तटीय आंध्र प्रदेश और बंगाल की खाड़ी के पास चक्रवाती दबाव बन रहा है।
आने वाले दिन मौसम के लिहाज से चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं, इसलिए सावधानी बरतें और स्थानीय प्रशासन की सलाह का पालन करें।
*मौसम संबंधी चेतावनी
— India Meteorological Department (@Indiametdept) May 18, 2026
मुख्य बिंदु
दक्षिण-पश्चिम मानसून आज, 18 मई 2026 को दक्षिण-पूर्व अरब सागर के कुछ और हिस्सों, कोमोरिन क्षेत्र के कुछ हिस्सों, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, अंडमान सागर के अधिकांश हिस्सों, पूरे अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और… pic.twitter.com/r6LLZZpkVF
इमरान खान की सरकार गिराने में अमेरिका का हाथ? लीक हुए साइफर ने मचाया सियासी तूफान
कान खोलकर सुन लें, पुलिस पर हाथ उठाया तो खैर नहीं , पत्थरबाजों पर CM शुभेंदु अधिकारी का कड़ा प्रहार
IPL 2026: क्या धोनी का सफर खत्म? हैदराबाद के खिलाफ बाहर रहने पर कप्तान गायकवाड़ ने तोड़ी चुप्पी
जब दो लड़ते हैं तो तीसरा ले जाता है बाजी: अमिताभ बच्चन के रहस्यमयी ट्वीट ने मचाया बवाल
# अनोखा जुगाड़: पंखा ठीक करने के लिए पत्नी के कंधों पर चढ़ा पति, वीडियो देख लोग रह गए दंग
देश संविधान से चलेगा, आपकी धमकियों से नहीं : सड़कों पर नमाज विवाद पर वारिस पठान का योगी सरकार पर तीखा हमला
इबोला का खतरा: भारत ने कसी कमर, स्क्रीनिंग से लेकर लैब टेस्ट तक अलर्ट जारी
दिल्ली मेट्रो में शर्मनाक हरकत: लिफ्ट के अंदर महिलाओं के सामने शख्स ने किया पेशाब, वीडियो वायरल
ट्विशा शर्मा मौत मामला: ससुर पक्ष ने दहेज के आरोपों को बताया साजिश, पति की तलाश में जुटी पुलिस
विदाई एक दिग्गज की: भारत के खिलाफ पहला शतक जड़ने वाले पूर्व इंग्लिश कप्तान माइक स्मिथ का 92 वर्ष की उम्र में निधन