भोपाल में ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला लगातार उलझता जा रहा है। अब इस केस में नया मोड़ आया है। ट्विशा के पति समर्थ सिंह और उनकी मां गिरीबाला सिंह के वकील इनोश जार्ज कारलो ने मृतका के परिवार द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।
दहेज के आरोपों पर ससुराल पक्ष की सफाई वकील का कहना है कि ट्विशा के परिवार ने 2 लाख रुपये दहेज मांगने का जो आरोप लगाया है, वह पूरी तरह झूठ है। उन्होंने दावा किया कि समर्थ सिंह ने पिछले 4-5 महीनों में ट्विशा के खाते में UPI के जरिए करीब 8 लाख रुपये भेजे थे। बचाव पक्ष ने इसके सबूत के तौर पर बैंक रसीदें कोर्ट में जमा की हैं। उनका तर्क है कि जो पति अपनी पत्नी को आर्थिक मदद दे रहा हो, वह दहेज के लिए प्रताड़ित कैसे कर सकता है।
गर्भपात और मानसिक प्रताड़ना का खंडन ससुराल पक्ष ने ट्विशा को प्रताड़ित करने और जबरन गर्भपात कराने के आरोपों को भी बेबुनियाद बताया है। वकील के अनुसार, ट्विशा अक्सर अपने मायके जाती रहती थीं, यदि वह समस्या में होतीं तो वहां रुक सकती थीं। इसके अलावा, वकील ने मौत के बाद घर आए दो रहस्यमयी अमेजन पार्सल की जांच की मांग की है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उन्हें किसने ऑर्डर किया था।
रिटायर्ड जज सास का हैरान कर देने वाला दावा इस मामले में आरोपी समर्थ की मां और रिटायर्ड जज गिरीबाला सिंह ने अपनी जमानत अर्जी में ट्विशा को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि ट्विशा मानसिक रूप से परेशान थीं और ड्रग्स की आदी थीं। ससुराल पक्ष का कहना है कि ट्विशा ने खुद स्वीकार किया था कि गर्भपात के लिए उन्होंने भारी मात्रा में मारिजुआना का सेवन किया था। हालांकि, ट्विशा के परिजनों ने इन दावों को पूरी तरह निराधार बताते हुए साजिश करार दिया है।
फरार पति पर इनाम और पुलिस की कार्रवाई मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी समर्थ सिंह की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। डीसीपी जोन-2 ने समर्थ को पकड़ने के लिए 6 विशेष पुलिस टीमें गठित की हैं, जो लगातार विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। अदालत ने भी समर्थ की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है, जिससे उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
अब सभी की निगाहें कोर्ट की अगली सुनवाई और पुलिस की जांच पर टिकी हैं। क्या ट्विशा की मौत के पीछे कोई गहरी साजिश है या ये महज व्यक्तिगत विवाद का दुखद अंत है, यह पुलिस की विस्तृत रिपोर्ट के बाद ही साफ हो पाएगा।
*VIDEO | Twisha Sharma death case: CCTV footage surfaces showing her last moments while being given CPR.
— Press Trust of India (@PTI_News) May 18, 2026
(Source: Third Party)
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/XI3ZvCRV0y
7वें वेतन आयोग का तोहफा, पर सवालों के घेरे में बंगाल मॉडल : क्या 8वें वेतन आयोग के साथ फिर पिछड़ जाएंगे कर्मचारी?
ईरान की मस्जिदों में चल रही युद्ध की पाठशाला , छोटे बच्चों से बुजुर्गों तक को सिखाया जा रहा AK-47 चलाना
IPL 2026: ईशान किशन की आंधी में उड़ी चेन्नई, हैदराबाद ने प्लेऑफ में मारी धमाकेदार एंट्री
रेप के आरोपी का हीरो जैसा स्वागत: जेल से छूटते ही बरसाए गए फूल, काफिले के साथ निकला जुलूस
ट्विशा शर्मा मौत मामला: सामने आया सनसनीखेज CCTV फुटेज, CPR देते दिखे पति; पति पर इनाम घोषित
सड़क पर नमाज बर्दाश्त नहीं: जगह नहीं है तो आबादी कम करो , सीएम योगी की दो टूक
विदाई एक दिग्गज की: भारत के खिलाफ पहला शतक जड़ने वाले पूर्व इंग्लिश कप्तान माइक स्मिथ का 92 वर्ष की उम्र में निधन
क्या धोनी ने आईपीएल को कह दिया अलविदा? चेपॉक की एक तस्वीर ने मचाई खलबली
पिता का साया उठा, बैंक बैलेंस जीरो हुआ, पर इस 21 साल के योद्धा ने नहीं मानी हार
भरी गर्मी में धरने पर बैठे प्रधानों के बीच अचानक पहुंचे डिप्टी सीएम, मिठाई खिलाकर जीता दिल