जनता दरबार: बिहार से मिलने पहुंची महिला का अनोखा अंदाज, सीएम योगी ने दी ये खास नसीहत
News Image

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दर्शन में सोमवार को एक अलग ही नजारा देखने को मिला। प्रदेश के कोने-कोने से आए फरियादियों के बीच बिहार से आई एक महिला ने सबका ध्यान खींचा।

बस आपके दर्शन करने आई थी जब सीएम योगी बारी-बारी से लोगों की समस्याएं सुन रहे थे, तब वे इस महिला के पास पहुंचे। मुख्यमंत्री ने स्नेह से पूछा कि वह कहां से आई हैं और उन्हें क्या परेशानी है।

महिला ने भोजपुरी अंदाज में जवाब दिया, महाराज जी, प्रणाम। हम बिहार से आईल बानी। हमके कवनो दिक्कत नाही बा। बस आपके दर्शन करेके रहल, त आ गइलीं। महिला का ये सादगी भरा अंदाज सुनकर मुख्यमंत्री भी गदगद हो गए।

सीएम की खास सलाह महिला का अभिवादन स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने उन्हें एक नसीहत भी दी। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा, गर्मी बहुत है, आप भीषण गर्मी में अकारण घर से बाहर न निकलें और परिवार के सभी लोगों का भी विशेष ख्याल रखें।

अधिकारियों को सख्त निर्देश जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जनसेवा और सुशासन उनकी सरकार का संकल्प है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी की समस्याओं को तय समय सीमा के भीतर हल किया जाए।

सीएम ने विशेष रूप से कहा कि डीएम और एसपी खुद मामलों की निगरानी करें। उन्होंने भू-माफियाओं और दबंगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने और पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ हर हाल में सुनिश्चित करने के आदेश दिए।

गोरखपुर को बड़ी सौगात इससे पहले गोरखपुर में भी सीएम योगी ने दो दिनों तक जनता दर्शन किया। वहां उन्होंने 393 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि इस स्टेडियम के बगल में 60 एकड़ भूमि पर विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स भी बनाया जाएगा, जो खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी सौगात साबित होगा।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

मैदान पर भिड़े शान मसूद और मुशफिकुर रहीम; बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दिया जीत के लिए पहाड़ जैसा लक्ष्य

Story 1

ट्विशा शर्मा मौत मामला: सामने आया सनसनीखेज CCTV फुटेज, CPR देते दिखे पति; पति पर इनाम घोषित

Story 1

नन्हे फैन के साथ बदसलूकी पड़ गई भारी, रियान पराग के एटीट्यूड पर भड़के फैंस

Story 1

नीदरलैंड में PM मोदी का डैशिंग अवतार: काला चश्मा पहनकर जब बांध का किया दौरा

Story 1

भारत की पहली बुलेट ट्रेन: रफ्तार की रानी की पहली झलक ने इंटरनेट पर मचाई धूम

Story 1

कंबोडिया में गरजे भारतीय जवान: सिनेबक्स-2 में दिखाई युद्ध कौशल की झलक

Story 1

सड़क पर नमाज, तो नहीं चलेगी मनमानी : बोले CM योगी- सड़कें तमाशे के लिए नहीं, आने-जाने के लिए हैं

Story 1

रोहिणी कोर्ट विवाद: वकील से बहस के बाद जज का तबादला, वकीलों की हड़ताल से न्यायिक कामकाज ठप

Story 1

इमरान खान की सरकार गिराने में अमेरिका का हाथ? लीक हुए साइफर ने मचाया सियासी तूफान

Story 1

तू जानता नहीं मैं कौन हूं : केदारनाथ यात्रा पर महिला का खच्चर संचालक पर रौब, वीडियो वायरल