ग्रेटर नोएडा के जलपुरा इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शादी के महज डेढ़ साल बाद दीपिका नाम की एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने इसे दहेज के लिए की गई निर्मम हत्या करार दिया है।
शादी के कुछ दिनों बाद ही शुरू हुआ उत्पीड़न मृतका के पिता संजय ने बताया कि दिसंबर 2024 में दीपिका की शादी जलपुरा गांव के ऋतिक के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वाले दहेज के लिए दबाव बनाने लगे। उनकी मांग थी कि दीपिका के मायके वाले 50 लाख रुपये नकद और एक फॉर्च्यूनर कार दें।
पिता के जाने के आधे घंटे में ही मौत का कॉल पिता संजय का आरोप है कि रविवार को वे दीपिका से मिलकर आए थे। उनके निकलने के महज 30 मिनट बाद ही उन्हें ससुराल पक्ष का फोन आया कि दीपिका गिर गई है। पहले बताया गया कि वह छत से गिरी है। जब परिजन अस्पताल पहुंचे, तो उन्हें दीपिका का शव मिला।
शरीर पर चोट के गंभीर निशान मृतका के चाचा विशेष नागर ने कहा कि दीपिका के पूरे शरीर पर मारपीट के गहरे निशान हैं। उन्होंने दावा किया कि शरीर पर धारदार हथियार या पेंच जैसे किसी औजार से किए गए घाव भी हैं। परिजनों का आरोप है कि पति और ससुराल वालों ने पहले दीपिका को बेरहमी से पीटा और हादसे का रूप देने के लिए उसे छत से नीचे फेंक दिया।
पुलिस की कार्रवाई और बुलडोजर की मांग शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मृतका के पति ऋतिक और ससुर मनोज को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन मृतक के परिजन इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने गुस्से में मांग की है कि आरोपियों का एनकाउंटर किया जाए और उनके घर पर बुलडोजर चलाया जाए ताकि अन्य लोगों के लिए यह एक कड़ा सबक बने। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
इधर लखनऊ में सुटकेस में मिली लाश एक अन्य मामले में, रविवार को लखनऊ के गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पर छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच से एक महिला का शव बरामद हुआ। महिला के शव के टुकड़े एक ट्रंक और भारी कार्गो बैग में छिपाकर रखे गए थे। जीआरपी ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर तलाशी शुरू कर दी है।
*#WATCH | Noida, Uttar Pradesh: Sanjay, father of the deceased girl, says, My daughter, Deepika, was married on December 11, 2024, to Hrithik, the son of Manoj from Jalpura village. However, just a few days after the wedding, they began harassing her over dowry. Just yesterday, I… pic.twitter.com/KmUEozoXoE
— ANI (@ANI) May 18, 2026
लगातार 6वीं हार के बाद पंजाब की मालकिन और कप्तान में मंथन; अय्यर बोले- यह मेरी जिंदगी का सबसे बुरा दौर
गोमती नगर ट्रेन हत्याकांड: बक्से में मिली महिला की सिरकटी लाश, मची सनसनी
कर्नाटक: दुबारे हाथी कैंप में खौफनाक हादसा, हाथियों की लड़ाई की चपेट में आई महिला पर्यटक की मौत
ट्विशा शर्मा केस: छत पर अकेले गई महिला, 57 मिनट बाद सामने आया वह रहस्यमयी फुटेज
भरी गर्मी में धरने पर बैठे प्रधानों के बीच अचानक पहुंचे डिप्टी सीएम, मिठाई खिलाकर जीता दिल
रेप के आरोपी का हीरो जैसा स्वागत: जेल से छूटते ही बरसाए गए फूल, काफिले के साथ निकला जुलूस
नागपुर: पुलिस की गाड़ी में डीजल नहीं , लापता युवती को खोजने से किया इनकार
केरल की राजनीति में नया मोड़: वीडी सतीशन बने मुख्यमंत्री, भाजपा ने लगाया मुस्लिम लीग के दबाव का आरोप
हैदराबाद और गुजरात ने प्लेऑफ में भरी हुंकार, चेन्नई की उम्मीदों को लगा बड़ा झटका
ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक मौत: शादी के 14 महीने बाद दहेज के लिए हत्या , छत से फेंकी गई दीपिका!