कर्नाटक के कोडागु जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। दुबारे एलीफेंट कैंप में हाथियों को नहलाते हुए देख रही एक 33 वर्षीय महिला पर्यटक की कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई।
क्या है पूरा मामला? मृतक महिला की पहचान चेन्नई निवासी ज्यूनेश के रूप में हुई है। वह कैंप में हाथियों को नहाते हुए देख रही थी, तभी अचानक दो हाथियों, कंचन और मार्तंडा के बीच हिंसक लड़ाई शुरू हो गई।
हाथियों को शांत करने की महावतों की तमाम कोशिशें नाकाम रहीं। लड़ाई के दौरान मार्तंडा हाथी का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे महिला के ऊपर गिर पड़ा। उठने की जद्दोजहद में हाथी ने महिला को बुरी तरह कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
वन मंत्री ने दिए कड़े निर्देश घटना के बाद कर्नाटक के वन मंत्री ईश्वर बी. खंड्रे ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशिक्षित होने के बावजूद जंगली जानवरों के स्वभाव का अनुमान लगाना नामुमकिन है।
मंत्री ने अधिकारियों को सुरक्षा प्रोटोकॉल सख्त करने के निर्देश दिए हैं। अब पर्यटकों को हाथियों की सूंड छूने, उनके साथ फोटो खिंचवाने, उन्हें नहलाने या खाना खिलाने की अनुमति नहीं होगी। पर्यटकों को अब वन्यजीवों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने के नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा।
क्या वन्यजीव पर्यटन सुरक्षित है? यह पहली बार नहीं है जब हाथियों के हमले की घटना सामने आई है। पिछले कुछ महीनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में ऐसी घटनाएं बढ़ी हैं।
मार्च में उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक हाथी ने 80 वर्षीय महिला की जान ले ली थी, जबकि पिछले महीने छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में भी जंगली हाथी ने एक व्यक्ति को कुचल दिया था। इन घटनाओं ने वाइल्डलाइफ टूरिज्म और पर्यटकों की सुरक्षा पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
*A tragic incident occurred at the Dubare Elephant Camp in Karnataka s Kodagu district, where a woman tourist lost her life after an elephant reportedly fell on her during a clash between two elephants.
— NDTV (@ndtv) May 18, 2026
The accident took place while elephants were being bathed in the Cauvery… pic.twitter.com/zGRtivARdU
ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक मौत: शादी के 14 महीने बाद दहेज के लिए हत्या , छत से फेंकी गई दीपिका!
बिल्ली को लात मारना पड़ा भारी: महिला को चंद सेकंड में मिला इंस्टेंट कर्मा
धोनी की मौजूदगी में उर्विल पटेल का हेलीकॉप्टर जलवा, कमिंस की धुनाई कर लूटी महफिल
43 साल का लंबा इंतजार खत्म: नॉर्वे पहुंचे पीएम मोदी, वैश्विक संकट के बीच महाडील की तैयारी
600 मीटर दूर था थाना, फिर भी बेखौफ बदमाशों ने महिला से झपटी चेन; वायरल वीडियो में दिखा रोंगटे खड़े कर देने वाला मंजर
वैश्विक मंच पर भारत का डंका: पीएम मोदी को नॉर्वे का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, झोली में आए 32 अंतरराष्ट्रीय अवार्ड
IPL 2026: प्लेऑफ से पहले RCB खेमे में लौटी खुशी, मैच विनर की हुई धमाकेदार वापसी
19 मई को दिल्ली में महाजाम का अलर्ट: घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये नई ट्रैफिक गाइडलाइन
धोनी के खेल पर सस्पेंस खत्म: ऋतुराज गायकवाड़ ने बताया क्यों नहीं उतरे कैप्टन कूल
ड्रेसिंग रूम में थाला की मौजूदगी, मैदान से दूरी: धोनी के न खेलने पर कप्तान ने खोला राज