दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स (BRICS) विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। कार्यक्रम के दौरान लावरोव एक पत्रकार पर काफी नाराज दिखे।
क्या है पूरा मामला? मीडिया ब्रीफिंग के बीच एक पत्रकार कथित तौर पर फोन पर बात कर रहा था, जिससे लावरोव को बार-बार अपनी बात रोकनी पड़ी। शोर-शराबे से परेशान होकर रूसी विदेश मंत्री ने पहले तो संयम बरतने की कोशिश की, लेकिन बार-बार व्यवधान होने पर वो अपना आपा खो बैठे।
नहीं माने तो गन निकाल लेंगे नाराज लावरोव ने पत्रकार से तीखे शब्दों में कहा, क्या आप हमें अकेला छोड़ सकते हैं? या तो आप चुप रहें या अपना फोन बंद करें। मामला यहीं नहीं थमा। जब व्यवधान फिर से हुआ, तो लावरोव ने सुरक्षाकर्मियों की ओर इशारा करते हुए चेतावनी भरे लहजे में कहा, मैं मजाक नहीं कर रहा हूं, अगर आप फोन नहीं रखते हैं, तो ये (सुरक्षाकर्मी) गन निकाल लेंगे।
पीएम मोदी से हुई अहम मुलाकात ब्रिक्स बैठक के दौरान लावरोव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी और यूक्रेन-पश्चिम एशिया के मौजूदा अंतरराष्ट्रीय संघर्षों पर विस्तार से चर्चा की।
शांतिपूर्ण समाधान पर जोर प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के अनुसार, लावरोव ने पीएम मोदी को दिसंबर 2025 में हुए भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के बाद से प्रगति की जानकारी दी। वहीं, पीएम मोदी ने एक बार फिर यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण और कूटनीतिक समाधान पर भारत के दीर्घकालिक रुख को दोहराया।
लावरोव ने प्रधानमंत्री से मिलने से पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ भी द्विपक्षीय वार्ता की थी, जिसमें मॉस्को और नई दिल्ली के बीच आपसी सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति बनी।
SIR, excuse me, if you don t surrender your phone, they will take out a GUN
— Russian Road (@RussianRoad_) May 15, 2026
Sergey Lavrov, at a press conference in India during the meeting of the foreign ministers of the BRICS countries, playfully mocked a journalist who was interrupting him. pic.twitter.com/qED3mI9tQM
BAN vs PAK: मैदान पर बड़ा हादसा, गेंदबाजी के दौरान गिरकर चोटिल हुए हसन अली, स्ट्रेचर पर अस्पताल ले गए खिलाड़ी
पाकिस्तान को आर्मी चीफ की दो टूक: भूगोल में रहना है या इतिहास में, तय कर लो
नीदरलैंड में मोदी का पावर मिशन: सेमीकंडक्टर और ग्रीन एनर्जी में भारत-यूरोप की नई साझेदारी
CBSE का बड़ा फैसला: कक्षा 9वीं से अब तीन भाषाएं पढ़ना अनिवार्य, 1 जुलाई 2026 से लागू होगा नया नियम
केरल में वी.डी. सतीशन की गणेश परिक्रमा : सीएम बनने से पहले का शक्ति संतुलन या राजनीतिक मजबूरी?
दुनिया का सबसे खतरनाक ISIS कमांडर ढेर: अमेरिकी सेना के ऑपरेशन में खत्म हुआ अबू-बिलाल अल-मिनुकी
बंगाल में लागू हुआ योगी मॉडल : अब सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया तो भरपाई के लिए बिकेगी उपद्रवियों की निजी संपत्ति
खून की उल्टियां और काला जादू : सुपरस्टार जयम रवि का छलका दर्द, पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप
KKR vs GT: प्लेऑफ की जंग में कोलकाता के लिए करो या मरो की स्थिति, घर पर गुजरात को कैसे रोकेगी राइडर्स?
कोलकाता में सड़क पर नमाज का विवाद: वारिस पठान का तीखा सवाल- मुसलमानों से ही इतनी तकलीफ क्यों?