तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रवि मोहन, जिन्हें जयम रवि के नाम से जाना जाता है, ने 16 मई 2026 को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी निजी जिंदगी के ऐसे पन्ने खोले, जिसने सबको हिलाकर रख दिया है। पत्नी आरती रवि से अलगाव और पारिवारिक कलह के बीच एक्टर कैमरे के सामने फफक-फफक कर रो पड़े।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में रवि मोहन ने खुलासा किया कि उनकी सेहत लगातार गिर रही है और उन्हें खून की उल्टियां तक हुई हैं। उन्होंने अपनी पूर्व पत्नी आरती और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन पर काला जादू (Black Magic) किया जा रहा है। एक्टर ने दावा किया कि उनके साथ घट रही ये घटनाएं कोई इत्तेफाक नहीं हैं।
भावुक होते हुए जयम रवि ने बताया कि उन्हें अपने बेटों से मिलने नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बच्चों की सुरक्षा के नाम पर बॉडीगार्ड तैनात कर दिए गए हैं, ताकि वे अपने पिता से संपर्क न कर सकें। उन्होंने दुख जताते हुए कहा, मैंने अपने माता-पिता की इच्छा के खिलाफ जाकर शादी की थी, और आज मैं उसी का दर्द झेल रहा हूँ।
अभिनेता ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा कि शादी के बाद उनके सारे आर्थिक फैसले पत्नी आरती के हाथ में थे। उन्होंने बताया कि उनका अपना कोई पर्सनल बैंक अकाउंट नहीं था, वे सिर्फ जॉइंट अकाउंट इस्तेमाल करते थे। पैसे निकालने पर भी उनसे कड़ी पूछताछ की जाती थी, जिससे वे पूरी तरह घुटन महसूस करने लगे थे।
रवि मोहन ने घोषणा की है कि वे तब तक फिल्मों में वापसी नहीं करेंगे, जब तक उनकी निजी जिंदगी सुलझ नहीं जाती। उन्होंने बताया कि तनाव इतना बढ़ गया था कि उन्होंने एक बार अपनी कलाई काटने की कोशिश भी की थी, लेकिन अगले ही दिन वे शूटिंग पर चले गए। उन्होंने कहा कि अब उनकी प्राथमिकता उनका करियर नहीं, बल्कि अपनी मानसिक शांति और प्रतिष्ठा को बचाना है।
वर्ष 2009 में लव मैरिज करने वाले इस जोड़े के जीवन में साल 2024 से खटास आने लगी थी। सितंबर 2024 में रवि मोहन ने घर छोड़ दिया और तलाक की अर्जी दाखिल की। उस दौरान सिंगर केनिशा फ्रांसिस के साथ भी उनका नाम जोड़ा गया था, जिसे एक्टर ने सिरे से खारिज करते हुए इसे केवल एक प्रोफेशनल प्रोजेक्ट बताया था। फिलहाल, इस पूरे विवाद ने दक्षिण भारतीय फिल्म जगत में सनसनी फैला दी है।
My films won’t get released anymore until I get the official divorce
— Kolly Censor (@KollyCensor) May 16, 2026
— Actor Jayam Ravi 🥹 pic.twitter.com/y4Xiibm64T
मुजफ्फरनगर: स्कूल वैन के स्टेरिंग पर बैठा था नाबालिग, मोपेड सवार को मारी जोरदार टक्कर; सीसीटीवी देख कांप उठेगी रूह
पालकी मार्ग की दुर्दशा पर गडकरी का कड़ा एक्शन: ठेकेदारों का पेमेंट रोका, ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी
11वीं सदी का स्वर्ण इतिहास लौटा भारत: नीदरलैंड्स ने पीएम मोदी को सौंपी चोल कालीन धरोहर
NEET पेपर लीक: पुणे के नामी कॉलेज की वरिष्ठ शिक्षिका सीबीआई के हत्थे चढ़ी
CBSE का बड़ा बदलाव: कक्षा 9-10 में अब तीन भाषाएं पढ़ना अनिवार्य, जानिए क्या है नया नियम
बिहार मंत्रिमंडल पर तेजस्वी का तीखा प्रहार: 18 मंत्री वंशवादी, अपराधियों को मिल रहा संरक्षण
NEET पेपर लीक पर घमासान: राहुल गांधी ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, खरगे बोले- युवाओं का भविष्य लूटा जा रहा
बॉक्स ऑफिस पर करुप्पु का जलवा: सूर्या की फिल्म ने दो दिनों में पार किया 38 करोड़ का आंकड़ा
पत्रकार से एक्टर बने सौरभ द्विवेदी बुरे फंसे: पहली ही फिल्म में एक्टिंग देख लोगों ने पूछा- ये क्या कर दिया?
35 बॉल, 10 छक्के और खौफ का दूसरा नाम: फिन एलन की आंधी में उड़ी गुजरात टाइटंस