नेटफ्लिक्स पर हाल ही में रिलीज हुई फिल्म कर्तव्य इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। सैफ अली खान अभिनीत इस फिल्म के जरिए मशहूर पत्रकार सौरभ द्विवेदी ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा है। हालांकि, उनका यह डेब्यू उनके लिए सुखद नहीं रहा और उन्हें सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।
एक्टिंग देख भड़के दर्शक फिल्म देखने के बाद दर्शकों ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। एक यूजर ने लिखा कि अमरीश पुरी जैसे दिग्गज विलेन्स को देखने के बाद सौरभ द्विवेदी का विलेन के रोल में दिखना बॉलीवुड के लिए एक बड़ा डाउनग्रेड है। कई लोगों ने उनकी तुलना एंकरिंग से करते हुए कहा कि ऐसा लग रहा था जैसे वो कैमरे पर न्यूज पढ़ रहे हों, न कि किसी किरदार को जी रहे हों।
अर्जुन कपूर का नाम क्यों आया सामने? ट्रोलिंग का आलम यह है कि सोशल मीडिया यूजर्स ने अभिनेता अर्जुन कपूर का नाम घसीटते हुए कहा है कि सौरभ की एक्टिंग देखने के बाद अर्जुन कपूर के लिए इज्जत और बढ़ गई है । इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़ आ गई है और लोग उनकी हंसी, संवाद अदायगी और बॉडी लैंग्वेज का मजाक उड़ा रहे हैं।
कैसे मिला था फिल्म का ऑफर? फिल्म रिलीज से पहले सौरभ ने सोशल मीडिया पर खुलासा किया था कि उन्हें यह रोल कैसे मिला। उन्होंने बताया था कि करीब साढ़े तीन साल पहले निर्देशक पुलकित ने उनसे संपर्क किया था। सौरभ ने खुद फिल्ममेकर को बताया था कि उन्होंने न कभी थिएटर किया है और न ही अभिनय का कोई अनुभव है। इसके बावजूद, उनके इंटरव्यूज और बोलने के अंदाज को देखकर उन्हें इस रोल के लिए चुना गया।
शाहरुख खान के प्रोडक्शन का दांव यह फिल्म शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी है। बड़े नाम के साथ जुड़ने के बावजूद सौरभ द्विवेदी की परफॉर्मेंस पर उठ रहे ये सवाल फिल्म के लिए एक बड़ी चुनौती बन गए हैं। फिलहाल, सोशल मीडिया पर सौरभ की एक्टिंग को लेकर छिड़ी बहस थमने का नाम नहीं ले रही है।
Saurabh Dwivedi was a bad Journalist.
— Amit Kumar Sindhi (@AMIT_GUJJU) May 16, 2026
Now he became Actor.
He acted so bad, now people are saying he was better off as a Journalist.
His acting was so poor that they cut his Climax scene 😭
Even KRK could probably act better than him 😹 pic.twitter.com/AGTBYCsNq8
भोजशाला पर ऐतिहासिक फैसला: कई पीढ़ियों की तपस्या हुई सफल , भावुक हुए आंदोलनकारी
कलाई काटी, खून की उल्टियां और काला जादू: जयम रवि के सनसनीखेज खुलासों से दहला साउथ सिनेमा
भोजशाला पर कुमार विश्वास की ओवैसी को दो-टूक: अपना कुलवंश और भारतीय इतिहास पढ़ें
भारत की गौरवशाली विरासत की वापसी: नीदरलैंड ने लौटाए 11वीं सदी के चोल ताम्रपत्र
आईपीएल में पर्ची सेलिब्रेशन पर छिड़ा विवाद, पूर्व दिग्गज ने की बैन करने की मांग
मौत के साये में मां की ममता : ट्रेन के नीचे फंसी रही महिलाएं, सीने से चिपकाकर बचाई मासूमों की जान
मौत को मात देकर लौट आया नन्हा फरिश्ता: पंजाब में बोरवेल से सुरक्षित निकाला गया 3 साल का बच्चा
हे जगन्नाथ, मेरे बच्चे को बचा लो : मंदिर के सिंहद्वार पर गूंजी मां की दर्दभरी पुकार
ईडन गार्डन्स में रनों की आतिशबाजी: KKR ने गुजरात टाइटंस के विजय रथ को रोका
हार्दिक पंड्या फिर सजेंगे दूल्हे के लिबास में? माहिका शर्मा संग शादी की चर्चाओं ने पकड़ा जोर