तमिल फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता रवि मोहन (जयम रवि) ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर ऐसे चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, जिसने प्रशंसकों और इंडस्ट्री को स्तब्ध कर दिया है। शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अभिनेता ने अपनी एक्स-वाइफ आरती रवि पर मानसिक प्रताड़ना, आर्थिक शोषण और काला जादू करने जैसे गंभीर आरोप लगाए।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रवि मोहन बेहद भावुक नजर आए। उन्होंने अपनी कलाई दिखाते हुए दावा किया कि मानसिक तनाव के कारण उन्होंने खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा, मैंने अपनी कलाई काट ली थी। मेरी हालत इतनी बिगड़ गई थी कि मुझे खून की उल्टियां होने लगी थीं, लेकिन काम के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के चलते मैं अगले दिन ही शूटिंग पर पहुंच गया था।
अभिनेता ने आरती रवि और उनके परिवार पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि उन पर काला जादू कराया जा रहा है। उन्होंने कहा, वे लोग मेरे खिलाफ काला जादू कर रहे हैं। वे पहले भी ऐसा करते थे और आज भी कर रहे हैं। रवि ने यह भी दावा किया कि उन्हें शादी के लिए भावनात्मक रूप से मजबूर किया गया था क्योंकि आरती ने खुद को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी थी।
रवि मोहन ने दर्द बयां करते हुए कहा कि उन्हें उनके ही बच्चों से नहीं मिलने दिया जा रहा है। बच्चों की सुरक्षा के नाम पर उनके चारों ओर बॉडीगार्ड तैनात कर दिए गए हैं। आर्थिक शोषण का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि शादी के बाद से उनका कोई अपना बैंक अकाउंट नहीं था। उन्होंने कहा, मेरा सिर्फ एक जॉइंट अकाउंट था। अगर मैं थोड़ी सी रकम भी निकालता था, तो तुरंत सवाल-जवाब शुरू हो जाते थे।
अपने करियर को लेकर अभिनेता ने साफ किया कि जब तक उनका तलाक का मामला सुलझ नहीं जाता, वे फिल्मों से पूरी तरह दूरी बना लेंगे। उन्होंने कहा, मैं अब और काम नहीं करूंगा। पहले मुझे अपनी प्रतिष्ठा बचानी है और निजी जिंदगी को संभालना है। मैं माता-पिता की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी करने की भारी कीमत चुका रहा हूं।
फिलहाल इन गंभीर आरोपों पर आरती रवि या उनके परिवार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। अभिनेता के इस खुलासे ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है।
My films won’t get released anymore until I get the official divorce
— Kolly Censor (@KollyCensor) May 16, 2026
— Actor Jayam Ravi 🥹 pic.twitter.com/y4Xiibm64T
बैंक मैनेजर के केबिन में युवती के ठुमके , वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप
मैदान पर गिरीं मुसीबतें: चोटिल होकर स्ट्रेचर पर गए हसन अली, फिर वापसी कर बरपाया कहर
भारत की गौरवशाली विरासत की वापसी: नीदरलैंड ने लौटाए 11वीं सदी के चोल ताम्रपत्र
फर्जी वोटिंग पर सख्त CM मान: पंजाब में एक भी सही वोट कटने नहीं देंगे
सीएसके के खिलाफ आकाश सिंह का ‘पर्ची वाला’ सेलिब्रेशन: रायुडू बोले- यह बकवास है, बैन करो
एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए टीम इंडिया तैयार: लवलीना और साक्षी ने भरी हुंकार
नीदरलैंड में गूंजी ढोल-ताशा की थाप: पीएम मोदी के स्वागत में दिखा मराठा शौर्य
नारंगी गाजर: नीदरलैंड के शाही सम्मान से दुनिया की रसोई तक का सफर
बंगाल में सुवेंदु सरकार का कड़ा प्रहार: दंगाइयों से वसूली और अभिषेक बनर्जी की संपत्तियों की होगी जांच
बीजिंग एयरपोर्ट पर फेंके गए चीनी गिफ्ट्स: एयरफोर्स वन में नहीं मिली एंट्री, चीन को मिला कड़ा संदेश