लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज आकाश सिंह ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इकाना स्टेडियम में अपनी गेंदबाजी से ज्यादा अपने जश्न के अनोखे अंदाज से सुर्खियां बटोरीं। मैच के दौरान विकेट लेने के बाद आकाश का जेब से पर्ची निकालकर दिखाना चर्चा का विषय बन गया है।
जेब से निकली सीक्रेट पर्ची मैच के पावरप्ले के दौरान आकाश सिंह ने तूफानी शुरुआत की। उन्होंने सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ को पवेलियन भेजकर लखनऊ को पहली बड़ी सफलता दिलाई। विकेट मिलते ही आकाश ने अपनी जेब से एक मुड़ी हुई कागज की पर्ची निकाली और उसे कैमरों के सामने लहराया।
पर्ची पर क्या लिखा था? आकाश ने जिस पर्ची को लहराया, उस पर लिखा था: अक्की ऑन फायर। आकाश जानता है कि टी20 मैच में विकेट कैसे लिए जाते हैं। आकाश यहीं नहीं रुके, छठे ओवर में संजू सैमसन का विकेट लेने के बाद उन्होंने फिर से वही पर्ची निकालकर अपना अंदाज दोहराया। इन दो शुरुआती झटकों ने सीएसके की पारी की कमर तोड़ दी।
अंबाती रायुडू ने की आलोचना आकाश का यह नया अंदाज पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायुडू को बिल्कुल पसंद नहीं आया। मैच के बाद उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि मैदान पर इस तरह की पर्चियां ले जाने की इजाजत ही नहीं होनी चाहिए।
रायुडू ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, यह सेलिब्रेशन थोड़ा मजेदार है, लेकिन काफी हद तक बकवास भी है। मुझे लगता है कि ऐसी पर्चियों पर तुरंत प्रतिबंध लगा देना चाहिए। परीक्षा हॉल में भी तो आपको पर्ची ले जाने की अनुमति नहीं होती, फिर क्रिकेट के मैदान पर क्यों?
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस आकाश सिंह के इस अनोखे सेलिब्रेशन पर फैंस दो गुटों में बंटे नजर आए। जहां कुछ लोग इसे क्रिकेट में नया रोमांच और खिलाड़ियों का अपना अलग अंदाज बता रहे हैं, वहीं रायुडू जैसे दिग्गज इसे खेल की गरिमा के खिलाफ मान रहे हैं। अब देखना यह है कि क्या बीसीसीआई इस पर कोई संज्ञान लेती है या आकाश का यह पर्ची वाला स्टाइल आगे भी जारी रहेगा।
*ಈ ಚೀಟಿ ಸಂಭ್ರಮದ ಹಿಂದಿನ ರಹಸ್ಯವೇನು?📃🤔
— Star Sports Kannada (@StarSportsKan) May 15, 2026
ಏನೇ ಇರಲಿ, Akash Singh ಅಂದುಕೊಂಡಿದ್ದನ್ನು ಸಾಧಿಸಿದ್ದಾರೆ. Gaikwad Gone!☝️📉
ವೀಕ್ಷಿಸಿ | Race to Playoffs 👉 #LSGvsCSK | LIVE NOW | ನಿಮ್ಮ Star Sports ಕನ್ನಡ & JioHotstar ನಲ್ಲಿ. #TATAIPL pic.twitter.com/hSRP4xR8m9
पाकिस्तान की नई ब्रिगेड तैयार: T20 वर्ल्ड कप में 5 नए चेहरों के साथ भारत को चुनौती देने के लिए फातिमा की सेना बेकरार
नीदरलैंड से पीएम मोदी का दहाड़: भारत अब सीमाओं में नहीं, दुनिया संभल जाए वरना...
नीट पेपर लीक: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
मैं पक्का सनातनी हूं : दिग्विजय सिंह और उषा ठाकुर के बीच गरमाई बहस, वीडियो वायरल
क्या अहमदाबाद आएंगे PCB चीफ मोहसिन नकवी? IPL 2026 फाइनल के दौरान ICC की हाई-प्रोफाइल मीटिंग से बढ़ी हलचल
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान: 5 नए चेहरों के साथ खिताबी जंग की तैयारी
नीतीश का उत्तराधिकारी कौन? ललन सिंह के एक बयान ने बिहार की राजनीति में मचाई खलबली
डोनाल्ड ट्रंप और नेतन्याहू बकरीद की बलि के लिए तैयार, बांग्लादेश के बाजार में मची हलचल
IPL 2026: इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ ये सीजन, पहली बार सभी 10 टीमों ने जड़ा शतक
विजय का नाम सुनते ही शरमा गईं तृषा कृष्णन, वायरल वीडियो ने हवा दी डेटिंग की चर्चाओं को!