लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने नीट-यूजी (NEET-UG) 2026 पेपर लीक मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने सीधे तौर पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने की मांग की है।
22 लाख छात्रों का भविष्य अंधकार में राहुल गांधी ने एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि देश के 22 लाख छात्रों के साथ बड़ा धोखा हुआ है। उन्होंने कहा कि इन छात्रों ने दो साल तक कड़ी मेहनत की, लेकिन पेपर लीक होने के कारण उनकी मेहनत पर पानी फिर गया।
या तो मंत्री को हटाओ, या खुद जिम्मेदारी लो राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि परीक्षा से दो दिन पहले वॉट्सऐप पर पेपर वायरल होने की बात पूरा देश जानता है, लेकिन पीएम मोदी इस पर एक शब्द भी नहीं बोल रहे हैं। उन्होंने दो टूक कहा, धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत बर्खास्त करें, या फिर इस विफलता की जवाबदेही खुद प्रधानमंत्री लें।
80 बार पेपर लीक का आरोप राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरते हुए दावा किया कि देश में अब तक 80 बार पेपर लीक हो चुके हैं, जिससे करीब 2 करोड़ युवाओं का भविष्य बर्बाद हुआ है। उन्होंने मांग की है कि दोषियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और उन्हें जेल भेजा जाए।
परीक्षा रद्द और सीबीआई जांच गौरतलब है कि 3 मई को आयोजित नीट-यूजी की परीक्षा में धांधली की पुष्टि होने के बाद इसे रद्द कर दिया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीबीआई जांच कर रही है और अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
अब 21 जून को दोबारा परीक्षा एनटीए (NTA) ने अब नई तारीखों का ऐलान कर दिया है, जिसके तहत 21 जून को दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी। छात्रों को राहत देते हुए एनटीए ने स्पष्ट किया है कि री-एग्जाम के लिए उनसे कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।
शिक्षा मंत्री का क्या कहना है? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पेपर लीक की बात स्वीकार करते हुए जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने का वादा किया है। उन्होंने इसे परीक्षा माफियाओं के खिलाफ एक लंबी लड़ाई करार दिया है। हालांकि, विपक्ष का कहना है कि सरकार की यह सफाई नाकाफी है।
NEET के 22 लाख बच्चों के साथ धोखा हुआ है। पर मोदी जी एक शब्द भी नहीं बोल रहे।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 16, 2026
धर्मेंद्र प्रधान जी को अभी हटाइए, या जवाबदेही ख़ुद लीजिए।
Modi ji, SACK Dharmendra Pradhan ji NOW. pic.twitter.com/6FRMMa8AI8
चीन में सब्जी की तरह बिक रहे जिंदा चूहे, वीडियो देख थम जाएंगी सांसें
क्या चोट नहीं, माहिका शर्मा संग शादी है हार्दिक पंड्या के मैदान से दूर रहने की असली वजह?
मौत को मात देकर लौट आया नन्हा फरिश्ता: पंजाब में बोरवेल से सुरक्षित निकाला गया 3 साल का बच्चा
रनों के तूफान में उड़ी गुजरात टाइटंस, KKR की जीत ने प्लेऑफ की रेस में मचाई हलचल
हे जगन्नाथ, मेरे बच्चे को बचा लो : मंदिर के सिंहद्वार पर गूंजी मां की दर्दभरी पुकार
ईडन गार्डन्स में रनों की आतिशबाजी: KKR ने गुजरात टाइटंस के विजय रथ को रोका
फर्जी वोटिंग पर सख्त CM मान: पंजाब में एक भी सही वोट कटने नहीं देंगे
केरल में वी.डी. सतीशन की गणेश परिक्रमा : सीएम बनने से पहले का शक्ति संतुलन या राजनीतिक मजबूरी?
7 अक्टूबर हमले का मास्टरमाइंड ढेर: इजरायली एयरस्ट्राइक में हमास के सैन्य चीफ एजेद्दीन अल-हद्दाद की मौत
जो करना है कर लो : दिल्ली मेट्रो की लिफ्ट में बुजुर्ग की शर्मनाक हरकत, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने लिया एक्शन