IPL 2026 में शनिवार की रात कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में रनों का ऐसा सैलाब आया कि फैंस झूम उठे। एक हाई-वोल्टेज मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने अंक तालिका में टॉप पर चल रही गुजरात टाइटंस (GT) को 29 रनों से करारी शिकस्त दी। इस हार के साथ ही गुजरात की लगातार 5 मैचों से चली आ रही जीत की लय भी टूट गई है।
पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने गुजरात के सामने 247 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा। टीम की शुरुआत भले ही धीमी रही, लेकिन फिन एलन ने मोर्चा संभालते हुए महज 35 गेंदों में 93 रन कूट दिए, जिसमें 10 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। युवा अंगकृष रघुवंशी (82* रन) और कैमरन ग्रीन (52* रन) की तूफानी पारियों ने गुजरात के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। इस पूरे मैच में कुल 21 छक्के लगे, जिसने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
गुजरात टाइटंस के लिए यह रात बेहद खराब रही। टीम के सबसे भरोसेमंद स्पिनर राशिद खान ने 4 ओवरों में 57 रन लुटा दिए। इसके अलावा, टीम की फील्डिंग भी निराशाजनक रही, जिसमें उन्होंने कैच छोड़ने की कई गलतियां कीं। मोहम्मद सिराज और साई किशोर को एक-एक विकेट जरूर मिला, लेकिन वे केकेआर के बल्लेबाजों के प्रवाह को रोकने में नाकाम रहे।
248 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात के बल्लेबाजों ने हार नहीं मानी। कप्तान शुभमन गिल ने 85 रनों की शानदार कप्तानी पारी खेली, जबकि जॉस बटलर (57) और साई सुदर्शन (53*) ने भी अर्धशतक जड़े। बावजूद इसके, नियमित अंतराल पर गिरते विकेटों ने गुजरात को लक्ष्य से दूर कर दिया।
मैच का असली मोड़ 19वां ओवर साबित हुआ। गुजरात को जीत के लिए आखिरी दो ओवरों में 45 रनों की जरूरत थी। अपने करियर का केवल दूसरा आईपीएल मैच खेल रहे सौरभ दुबे ने अपनी सटीक स्लोअर गेंदों से दबाव बनाया। उन्होंने अपने ओवर में सिर्फ 5 रन दिए और खतरनाक दिख रहे जॉस बटलर का विकेट भी चटकाया। इस ओवर ने गुजरात की बची-खुची उम्मीदों पर पानी फेर दिया। सुनील नरेन ने भी किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में मात्र 29 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किए।
इस जीत के साथ केकेआर 12 मैचों में 10 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर पहुंच गई है और प्लेऑफ की दौड़ में मजबूती से बनी हुई है। वहीं, गुजरात टाइटंस 16 अंकों के साथ अब भी दूसरे नंबर पर बरकरार है।
*Making it habit of picking big wickets 💜
— IndianPremierLeague (@IPL) May 16, 2026
🎥 Sunil Narine with his second wicket in his 200th game 👏
Updates ▶️ https://t.co/m8jevRTt29#TATAIPL | #KhelBindaas | #KKRvGT | @KKRiders pic.twitter.com/insk7vcucR
CBSE का बड़ा फैसला: कक्षा 9वीं से अब तीन भाषाएं पढ़ना अनिवार्य, 1 जुलाई 2026 से लागू होगा नया नियम
अमृत काल बना मृत काल : NEET पेपर लीक और छात्रों की खुदकुशी पर खड़गे का केंद्र पर बड़ा हमला
दुनिया के नक्शे पर रहना है या इतिहास में? : पाक को सेना प्रमुख की दो-टूक, बिगड़ सकती है नींद
1.25 करोड़ कॉपियों में चूक की संभावना: CBSE ने दिया छात्रों को रिजल्ट सुधार का मौका
केरल में वी.डी. सतीशन की गणेश परिक्रमा : सीएम बनने से पहले का शक्ति संतुलन या राजनीतिक मजबूरी?
काला जादू, खून की उल्टियां और ब्लैकमेल: एक्टर रवि मोहन का अपनी एक्स-पत्नी पर सनसनीखेज आरोप
भोजशाला में गूंजे जयकारे: हाई कोर्ट के फैसले के बाद उमड़ी आस्था की भीड़, ASI ने दी पूजा की हरी झंडी
जीते जी उसे बचाऊंगा : कानूनी शिकंजे के बीच राजा भैया के करीबी का भाभी को खुला चैलेंज
कानून के आगे कोई नहीं: केंद्रीय मंत्री के बेटे ने POCSO मामले में किया सरेंडर
मैदान पर गिरीं मुसीबतें: चोटिल होकर स्ट्रेचर पर गए हसन अली, फिर वापसी कर बरपाया कहर