NEET-UG 2026 परीक्षा में पेपर लीक और उसके बाद छात्रों द्वारा उठाए गए आत्मघाती कदमों ने देश में सियासी हलचल तेज कर दी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए इसे युवाओं के लिए मृत काल करार दिया है।
खड़गे ने सोशल मीडिया पर किए गए एक कड़े पोस्ट में आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में अब तक 90 से अधिक पेपर लीक हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि इससे 9 करोड़ से ज्यादा छात्रों और उनके परिवारों का भविष्य दांव पर लगा है। खड़गे का दावा है कि सरकार पेपर लीक माफिया को संरक्षण दे रही है, जिससे परीक्षा प्रणाली पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।
NEET पेपर लीक के सदमे से कई छात्रों ने अपनी जान गंवा दी है। खड़गे ने लखीमपुर खीरी के रितिक मिश्रा, दिल्ली की अंशिका पांडे और राजस्थान के प्रदीप मेघवाल जैसे होनहार युवाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इन छात्रों ने डॉक्टर बनने का सपना देखा था, जिसे भ्रष्ट और अक्षम सिस्टम ने रौंद दिया।
कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम फैक्ट चेक और ईज ऑफ लिविंग जैसी बातों में व्यस्त हैं, लेकिन युवाओं की मौतों पर पूरी तरह मौन साधे हुए हैं। उन्होंने मांग की कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए और पीएम मोदी को परीक्षा पे चर्चा के बजाय परीक्षा लीक पर चर्चा करनी चाहिए।
राजनीतिक बयानों के बीच, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने मामले में बड़ी कामयाबी हासिल की है। एजेंसी ने NEET-UG 2026 पेपर लीक के सरगना पी.वी. कुलकर्णी को गिरफ्तार किया है। कुलकर्णी पुणे में एक केमिस्ट्री लेक्चरर है और NTA की परीक्षा प्रक्रिया से जुड़ा था।
जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी ने अपनी सहयोगी मनीषा वाघमारे के साथ मिलकर अपने आवास पर चुनिंदा छात्रों के लिए कोचिंग के नाम पर पेपर लीक को अंजाम दिया था। सीबीआई अब तक इस मामले में कुल 7 गिरफ्तारियां कर चुकी है।
*मोदी सरकार में अमृत काल भर्ती-परीक्षा के छात्रों के लिए मृत काल साबित हो रहा है।
— Mallikarjun Kharge (@kharge) May 16, 2026
खबरों के मुताबिक़ कई छात्र-छात्राओं ने NEET के पेपर लीक के सदमें से आत्महत्या की है।
लखीमपुर खीरी के रितिक मिश्रा,
दिल्ली की 20 वर्षीय अंशिका पांडेय,
राजस्थान के झुंझुनूं से प्रदीप मेघवाल,… pic.twitter.com/kHNgI3Uhl6
सोने के बाद अब चांदी पर सरकारी हंटर , विदेशों से आयात हुआ सख्त: क्या अब महंगी होगी आपकी ज्वेलरी?
ट्विशा शर्मा मौत मामला: शादी के 5 महीने बाद मौत, पति और पूर्व जज सास को मिली जमानत, परिवार के गंभीर आरोप
IPL 2026: केकेआर के रनों के पहाड़ तले दबी गुजरात टाइटंस, सुनील नरेन का जादुई स्पैल पड़ा भारी
मस्क के लाडले का टाइगर बैग बना चीन में फैशन का नया क्रेज, रातों-रात हुआ आउट ऑफ स्टॉक!
मैदान पर मचा हड़कंप: बॉलिंग करते हुए औंधे मुंह गिरे हसन अली, स्ट्रेचर पर ले जाना पड़ा बाहर
iPhone नहीं, ये फोन है NVIDIA CEO जेन्सेन हुआंग की पहली पसंद
बस स्टैंड पर प्रेमी संग रोमांस कर रही थी बेटी, तभी कार से उतरे पिता और फिर...
मैदान पर गिरीं मुसीबतें: चोटिल होकर स्ट्रेचर पर गए हसन अली, फिर वापसी कर बरपाया कहर
बीजिंग दौरे में ट्रंप के काफिले में दिखी रहस्यमयी SUV, अजीबोगरीब छत बनी चर्चा का विषय
सीएम बनते ही सुवेंदु अधिकारी ने मिथुन चक्रवर्ती से की मुलाकात: क्या है पर्दे के पीछे की असली सियासी डील?