भोपाल में 31 वर्षीय दिल्ली-नोएडा की रहने वाली ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में एक नया और चौंकाने वाला मोड़ आया है। स्थानीय अदालत ने आरोपी पति समर्थ सिंह और उनकी मां (पूर्व जिला जज) गिरिबाला सिंह को अग्रिम जमानत दे दी है। हैरानी की बात यह है कि सुनवाई के दौरान पुलिस ने उनकी जमानत का विरोध नहीं किया।
क्या है पूरा मामला? ट्विशा की मुलाकात 2024 में एक डेटिंग ऐप के जरिए वकील समर्थ सिंह से हुई थी। दिसंबर 2025 में दोनों ने लव मैरिज की। शादी के महज 5 महीने बाद, 12 मई को ट्विशा अपने भोपाल स्थित ससुराल में फांसी के फंदे पर लटकी पाई गईं। परिजनों का दावा है कि मौत के समय ट्विशा गर्भवती थीं।
ससुराल पर प्रताड़ना और साजिश का आरोप ट्विशा के पिता ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि शादी के कुछ समय बाद ही ट्विशा को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा था। पिता का आरोप है कि ट्विशा पर एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर के झूठे आरोप लगाए गए और उसे गर्भपात (Abortion) कराने के लिए मजबूर किया गया।
आखिरी फोन कॉल और भाई की कोशिश घटना की रात करीब 10 बजे ट्विशा ने अपनी मां को फोन कर ससुराल में हो रहे उत्पीड़न के बारे में बताया था। घबराए हुए परिजनों ने तुरंत ट्विशा के ससुराल फोन किया। भारतीय सेना में तैनात ट्विशा के भाई ने जब ससुर को फोन किया, तो पहले किसी ने जवाब नहीं दिया। थोड़ी देर बाद ससुराल पक्ष ने दावा किया कि ट्विशा सांस नहीं ले रही है और उसे अस्पताल ले जाया जा रहा है, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
न्यायिक प्रक्रिया पर सवाल ट्विशा के पिता ने न्याय व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। उनका दावा है कि अग्रिम जमानत देने से पहले मामले को बार-बार जजों के बीच ट्रांसफर किया गया। पिता ने अदालत परिसर में अपने बेटे पर हमले का आरोप भी लगाया है। उन्होंने कहा, ससुराल पक्ष बेहद प्रभावशाली है और उन्होंने हमें हमारी मृत बेटी के शव को ठीक से देखने तक नहीं दिया।
एम्स में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी की बात सामने आई थी, लेकिन पुलिस सूत्रों के अनुसार, शव पर चोट के कई निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है। अब ट्विशा का परिवार दिल्ली के एम्स में दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग कर रहा है। साथ ही, परिवार ने आरोपी पति और सास को दी गई अग्रिम जमानत को उच्च न्यायालय में चुनौती देने का फैसला किया है।
*#TwishaMurderCase: 33-year-old Noida woman dies 5 months after wedding, family alleges harassment; husband, in-laws granted bail#WATCH victim s father Navnidhi Sharma in conversation with Republic
— Republic (@republic) May 16, 2026
Tune in for #LATEST news updates-- https://t.co/Q52oepX84O pic.twitter.com/aAZT22qel3
IPL 2026: आज छिन जाएगा भुवनेश्वर कुमार का ताज, महज 2 विकेट से रबाडा रचेंगे इतिहास
सीएम बनते ही सुवेंदु अधिकारी ने मिथुन चक्रवर्ती से की मुलाकात: क्या है पर्दे के पीछे की असली सियासी डील?
ट्रंप के बीजिंग दौरे के तुरंत बाद पुतिन की एंट्री: क्या चीन-रूस की नई धुरी बदल देगी वैश्विक समीकरण?
कोलकाता में सड़क पर नमाज का विवाद: वारिस पठान का तीखा सवाल- मुसलमानों से ही इतनी तकलीफ क्यों?
एयर फोर्स वन का शाही किचन: बीफ रागु से लॉबस्टर सैलेड तक, क्या वाकई लाजवाब है राष्ट्रपति का खाना?
डोनाल्ड ट्रंप और नेतन्याहू बकरीद की बलि के लिए तैयार, बांग्लादेश के बाजार में मची हलचल
टाटा ट्रस्ट्स को बड़ा झटका: चैरिटी कमिश्नर के निर्देश पर टली बोर्ड बैठक, विवादों में घिरा प्रशासनिक ढांचा
Gen Z का लोहा मान गए सेना प्रमुख: हमारी पीढ़ी से 10 गुना बेहतर , 100 सीटों के लिए आए 1 लाख आवेदन
बैंक मैनेजर के केबिन में युवती के ठुमके , वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप
पाकिस्तान की नई ब्रिगेड तैयार: T20 वर्ल्ड कप में 5 नए चेहरों के साथ भारत को चुनौती देने के लिए फातिमा की सेना बेकरार