द हेग: नीदरलैंड के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां बसे भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए एक नया न्यू इंडिया पेश किया। पीएम ने दो टूक शब्दों में कहा कि आज का भारत सीमित महत्वाकांक्षाओं से बाहर निकल चुका है। अब हमारा लक्ष्य केवल बदलाव नहीं, बल्कि सर्वश्रेष्ठ हासिल करना है।
असीमित सपने और असीमित प्रयास पीएम मोदी ने करीब 40 मिनट के अपने संबोधन में कहा कि भारत अब छोटे सपनों से संतुष्ट होने वाला नहीं है। उन्होंने कहा, आज देश कह रहा है कि हमें केवल ट्रांसफॉर्मेशन नहीं, बल्कि बेस्ट चाहिए और वो भी सबसे तेज गति से। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत अब ओलंपिक की मेजबानी, ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब और हरित ऊर्जा के क्षेत्र में नेतृत्व करने के सपने देख रहा है।
स्टार्टअप्स में भारत का जलवा पीएम ने आर्थिक मोर्चे पर भारत की उपलब्धियों को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है। 2014 में जहां देश में महज चार यूनिकॉर्न कंपनियां थीं, वहीं आज इनकी संख्या बढ़कर 125 के पार पहुंच गई है। भारतीय स्टार्टअप्स अब एआई, रक्षा और अंतरिक्ष जैसे जटिल क्षेत्रों में अपनी धाक जमा रहे हैं।
वैश्विक संकट और विकास बनाम विनाश दुनिया में चल रहे भू-राजनीतिक तनावों और युद्धों पर पीएम मोदी ने गंभीर चिंता जताई। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि दुनिया ने समय रहते हालात नहीं संभाले, तो दशकों की मेहनत और उपलब्धियां मिट्टी में मिल सकती हैं। उन्होंने दुनिया को विकास बनाम विनाश के बीच चुनाव करने की नसीहत दी और जोर देकर कहा कि युद्ध किसी भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सकता।
लोकतंत्र की ताकत और राजनीतिक कटाक्ष भारत के लोकतंत्र की मजबूती पर चर्चा करते हुए पीएम ने हालिया चुनावों के रिकॉर्ड मतदान का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारतीय मतदाता अब पहले से कहीं अधिक जागरूक और उत्साहित है। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर चुटकी लेते हुए व्यंग्यात्मक लहजे में पूछा कि क्या झालमुड़ी अब हेग तक पहुंच गई है।
भारत-नीदरलैंड संबंधों का नया अध्याय नीदरलैंड की तुलना अपने प्रसिद्ध ट्यूलिप और भारत के कमल से करते हुए पीएम ने कहा कि दोनों देश जल और धरती जैसी अलग स्थितियों में भी सुंदरता और शक्ति पैदा करना जानते हैं। उन्होंने व्यापार, प्रौद्योगिकी और रक्षा जैसे क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच भविष्य के सहयोग की मजबूत नींव रखने पर जोर दिया।
Watch | नीदरलैंड्स : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, साथियों, दुनिया का कोई भी देश हो, अगर उसे आगे बढ़ना है तो उसे बड़े सपने देखने ही होंगे। आज हमारा भारत भी बहुत बड़े सपने देख रहा है।आज देश कह रहा है, हमें सिर्फ ट्रांसफॉर्मेशन नहीं चाहिए, हमें बेस्ट चाहिए। और हमें सिर्फ बेस्ट… pic.twitter.com/5NNb15wVOS
— यूनीवार्ता (@univartaindia1) May 16, 2026
ईडन गार्डन्स में फिन एलेन का विस्फोट : 35 गेंदों में ठोके 93 रन, छक्कों की बारिश से दहला गुजरात
हे जगन्नाथ, मेरे बच्चे को बचा लो : मंदिर के सिंहद्वार पर गूंजी मां की दर्दभरी पुकार
मेट्रो में मनचले को पड़ा भारी इशारे करना: लड़की के तीखे तेवर देख सन्न रह गए सहयात्री
रोटी पर थूक का घिनौना खेल: सहारनपुर के होटल में वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार
काला जादू, खून की उल्टियां और ब्लैकमेल: एक्टर रवि मोहन का अपनी एक्स-पत्नी पर सनसनीखेज आरोप
हरिद्वार में नम आंखों से प्रतीक यादव को आखिरी विदाई, बेटी का आई लव यू पापा लिखा कार्ड देख पिघला हर दिल
भीषण गर्मी से जल्द मिलेगी मुक्ति: केरल में मानसून की दस्तक की तारीख आई सामने!
कालकाजी मेट्रो लिफ्ट में शर्मनाक हरकत: बुजुर्ग ने लड़कियों के सामने किया पेशाब, वीडियो वायरल
ममता की मिसाल: तेंदुए के जबड़े से अपने 6 साल के बेटे को खींच लाई मां, देखें रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी
सुनील नरेन का ऐतिहासिक कारनामा: IPL इतिहास के पहले विदेशी खिलाड़ी बने, जिसे गेल-डिविलियर्स भी न छू सके