कोलकाता: आईपीएल 2026 के 60वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के ओपनर फिन एलेन ने गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। ईडन गार्डन्स के मैदान पर एलेन के बल्ले से निकली आतिशबाजी ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
फिन एलेन ने मात्र 35 गेंदों का सामना करते हुए तूफानी 93 रन बनाए। उनकी इस पारी में 4 चौके और 10 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे। एलेन की बल्लेबाजी का स्ट्राइक रेट 265.71 रहा, जिसने गुजरात टाइटंस के गेंदबाजी आक्रमण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।
भले ही एलेन अपने शतक से महज 7 रन दूर रह गए, लेकिन उन्होंने रिकॉर्ड बुक में अपनी जगह पक्की कर ली। वे KKR के इतिहास के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने आईपीएल की एक पारी में दो बार 10 या उससे ज्यादा छक्के जड़े हैं। इससे पहले वे दिल्ली के खिलाफ भी 10 छक्के जड़ चुके हैं।
आईपीएल इतिहास में एक पारी में 10 से ज्यादा छक्के दो बार लगाने वाले वे महज चौथे खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले क्रिस गेल, अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने यह कमाल किया है।
फिन एलेन इस सीजन में अब तक 9 मैचों में 27 छक्के जड़ चुके हैं। इसके साथ ही वे KKR के लिए किसी डेब्यू सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने फिल सॉल्ट (24 छक्के, 2024) का रिकॉर्ड तोड़ा है।
केकेआर के अभी दो लीग मैच बाकी हैं। जिस फॉर्म में एलेन चल रहे हैं, उम्मीद है कि वे सनथ जयसूर्या के 2008 में बनाए गए 31 छक्कों के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ देंगे। उनकी इस विस्फोटक पारी की बदौलत कोलकाता की टीम गुजरात के खिलाफ विशाल स्कोर खड़ा करने में सफल रही।
*Clean hitting at a strike rate of 265.7 🤯
— IndianPremierLeague (@IPL) May 16, 2026
Finn Allen leaves us all awestruck with his 93 (35) 👏💜
Updates ▶️ https://t.co/m8jevRTt29#TATAIPL | #KhelBindaas | #KKRvGT pic.twitter.com/gGNeJpXZF3
फिन एलन को लगा KKR का शाप , IPL इतिहास में अधूरा रह गया ये बड़ा करिश्मा
NEET पेपर लीक पर घमासान: राहुल गांधी ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, खरगे बोले- युवाओं का भविष्य लूटा जा रहा
मैदान पर गिरीं मुसीबतें: चोटिल होकर स्ट्रेचर पर गए हसन अली, फिर वापसी कर बरपाया कहर
सीएम योगी से झगड़ा कर लूंगा पर आपको मंत्री बनाऊंगा : अखिलेश को राजभर का बड़ा ऑफर
बॉक्स ऑफिस पर टला महामुकाबला: अजय देवगन और अक्षय कुमार की फिल्मों की बदल गई तारीख
भोजशाला: दशकों के संघर्ष के बाद गूंजे मंत्र, कोर्ट ने अयोध्या फैसले को बनाया आधार
55% नंबर, फिर भी जश्न! बेटे की सफलता पर मां-बाप का अनोखा अंदाज देख गदगद हुआ इंटरनेट
गोरखपुर में बनेगा हाईटेक इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम: 30 हजार दर्शक और 7 पिचें, जानें क्या है खास
पाकिस्तान को भारी पड़ा रिजवान का ब्लंडर , लिटन दास के शतक ने बढ़ाई मुसीबतें
IPL 2026: मुंबई-लखनऊ बाहर! प्लेऑफ की रेस में कौन है आगे और किसका सपना हुआ चकनाचूर?