उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर जुबानी जंग तेज हो गई है। सुभासपा अध्यक्ष और योगी सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को खुला ऑफर दिया है। राजभर ने अखिलेश को अपनी पार्टी में शामिल होने और मंत्री पद दिलाने की बात कहकर सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है।
अखिलेश की कमीशन-कमाई वाली टिप्पणी से भड़के राजभर दरअसल, यह विवाद हाल ही में हुए मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर शुरू हुआ। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए कहा था कि विभागों के बंटवारे में देरी इसलिए हो रही है क्योंकि कमीशन-कमाई के लिए डबल इंजन आपस में टकरा रहे हैं। उन्होंने नए मंत्रियों को दर्शक करार दिया था।
पारिवारिक दुख के बीच राजनीति ठीक नहीं राजभर ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अखिलेश के भाई के हालिया निधन का जिक्र करते हुए कहा, अभी आपके परिवार में दुख का माहौल है, ऐसे में आपको थोड़ी लोकलाज का ध्यान रखना चाहिए। आप इतने सत्ता लोलुप हैं कि गम के बीच भी राजनीति कर रहे हैं।
अखिलेश को मिला सुभासपा में आने का न्योता राजभर यहीं नहीं रुके, उन्होंने अखिलेश यादव को तंज भरे लहजे में खुला ऑफर दे दिया। उन्होंने कहा, अगर आपको मंत्री बनने का इतना ही शौक है, तो सुभासपा ज्वाइन कर लीजिए। मैं माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से झगड़ा कर लूंगा, लेकिन आपको एक विभाग का मंत्री जरूर बनवा दूंगा।
तेरहवीं तक रुकने की नसीहत राजभर ने अखिलेश को नसीहत देते हुए कहा कि कम से कम अपने भाई की तेरहवीं तक तो राजनीति से परहेज करें। उन्होंने आगे कहा कि तेरहवीं के बाद वे अखिलेश के साथ विचारों की राजनीति करने के लिए तैयार हैं, तब वे एक-दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगा सकते हैं।
फिलहाल, अखिलेश यादव की ओर से राजभर के इस तीखे कटाक्ष और ऑफर पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन इस बयान ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में नया विवाद जरूर खड़ा कर दिया है।
*.@yadavakhilesh जी, अभइं तोहरे भाई क देहांत भयल ह, पूरा परिवार परेशान ह.. यही कारन हमहू तोहरे दुख में शामिल हईं और तोहार समाज बांटे वाली राजनीति पर लिखे-बोले बंद कर देले रहली।
— Om Prakash Rajbhar (@oprajbhar) May 16, 2026
मगर तू एतना बड़ा सत्ता क लालची हउवा कि परिवार के गमी पड़ल ह, तब्बो तोके राजनीति खेले के ह। दूसरे के… pic.twitter.com/1EeuSdOKfx
भोजशाला: दशकों के संघर्ष के बाद गूंजे मंत्र, कोर्ट ने अयोध्या फैसले को बनाया आधार
IND vs AFG: टीम इंडिया में एंट्री पक्की! IPL का यह खूंखार पेसर करेगा अफगानिस्तान के खिलाफ घमासान
मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया : CJI सूर्यकांत ने कॉकरोच वाली टिप्पणी पर दी सफाई
सीएसके के खिलाफ आकाश सिंह का ‘पर्ची वाला’ सेलिब्रेशन: रायुडू बोले- यह बकवास है, बैन करो
ईडन गार्डन्स में फिन एलन का विस्फोट : शतक से चूके, लेकिन गुजरात के गेंदबाजों की बिखेर दी धज्जियां
भारत के खिलाफ ढाका में रची जा रही साजिश, रूस में बांग्लादेशियों की पिटाई से मचा हड़कंप!
वायरल वीडियो: सस्ता शाहरुख खान बनने के चक्कर में युवक ने दांव पर लगाई जान, ट्रेन के नीचे से निकाला दुपट्टा
हार्दिक पंड्या फिर सजेंगे दूल्हे के लिबास में? माहिका शर्मा संग शादी की चर्चाओं ने पकड़ा जोर
बीजिंग एयरपोर्ट पर फेंके गए चीनी गिफ्ट्स: एयरफोर्स वन में नहीं मिली एंट्री, चीन को मिला कड़ा संदेश
सुपरस्टार कल्चर पर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान: क्या हीरो होना वास्तव में गलत है?