IND vs AFG: टीम इंडिया में एंट्री पक्की! IPL का यह खूंखार पेसर करेगा अफगानिस्तान के खिलाफ घमासान
News Image

भारतीय क्रिकेट टीम के चयनकर्ता अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी घरेलू सीरीज के लिए एक बड़े बदलाव की तैयारी में हैं। आईपीएल 2026 में अपनी घातक गेंदबाजी से तहलका मचाने वाले लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव की टीम इंडिया में एंट्री लगभग तय मानी जा रही है।

कोहली को किया था क्लीन बोल्ड प्रिंस यादव इस समय शानदार फॉर्म में हैं। आईपीएल 2026 के 12 मैचों में उन्होंने 16 विकेट चटकाए हैं। आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में उनकी एक घातक इन-स्विंग गेंद ने विराट कोहली को क्लीन बोल्ड कर दिया था, जिसकी चर्चा हर तरफ है। उनकी नई गेंद और डेथ ओवर्स में सटीक गेंदबाजी ने चयनकर्ताओं को काफी प्रभावित किया है।

हर्षित और आकाश की चोट बनी मौका भारतीय टीम के मुख्य तेज गेंदबाज हर्षित राणा और आकाश दीप के चोटिल होने के कारण प्रिंस यादव के लिए रास्ते खुल गए हैं। घरेलू क्रिकेट में दिल्ली के लिए खेलने वाले प्रिंस का विजय हजारे ट्रॉफी में भी रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने 14 लिस्ट-ए मैचों में 5.15 की इकॉनमी से 29 विकेट लिए हैं, जो उनके वनडे फॉर्मेट के लिए उपयुक्त होने का प्रमाण है।

बुमराह के वर्कलोड पर सेलेक्टर्स की नजर रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के वर्कवर्क को मैनेज करने के लिए उन्हें पूरी सीरीज में नहीं खिलाएगी। उम्मीद है कि अगर बुमराह 6 जून से होने वाला एकमात्र टेस्ट खेलते हैं, तो उन्हें वनडे सीरीज से ब्रेक दिया जाएगा। ऐसे में प्रिंस यादव को वनडे टीम में सीधे मौका मिलना तय है।

टेस्ट टीम में भी कड़ा मुकाबला एकमात्र टेस्ट मैच के लिए भी चयनकर्ताओं के सामने कई नाम हैं। जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी, जिन्होंने रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं, अपनी जगह पक्की करने की रेस में हैं। वहीं, ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी भी कड़ी टक्कर दे रहे हैं। नंबर 3 के स्लॉट के लिए देवदत्त पडिक्कल, वाशिंगटन सुंदर और ध्रुव जुरेल के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।

अफगानिस्तान सीरीज का पूरा शेड्यूल:

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

फर्जी वोटिंग पर सख्त CM मान: पंजाब में एक भी सही वोट कटने नहीं देंगे

Story 1

11वीं सदी का स्वर्ण इतिहास लौटा भारत: नीदरलैंड्स ने पीएम मोदी को सौंपी चोल कालीन धरोहर

Story 1

दुनिया का सबसे खतरनाक ISIS कमांडर ढेर: अमेरिकी सेना के ऑपरेशन में खत्म हुआ अबू-बिलाल अल-मिनुकी

Story 1

खून की उल्टियां और काला जादू : सुपरस्टार जयम रवि का छलका दर्द, पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप

Story 1

पाकिस्तान तय करे उसे भूगोल में रहना है या इतिहास में : आर्मी चीफ की दो टूक चेतावनी

Story 1

जहां पीएम मोदी भी नहीं पहुंच पाए, वहां ट्रंप को ले गए शी: क्या है चीन का रहस्यमयी झोंगनानहाई ?

Story 1

एयर फोर्स वन का शाही किचन: बीफ रागु से लॉबस्टर सैलेड तक, क्या वाकई लाजवाब है राष्ट्रपति का खाना?

Story 1

दुनिया के नक्शे पर रहना है या इतिहास में? : पाक को सेना प्रमुख की दो-टूक, बिगड़ सकती है नींद

Story 1

नीदरलैंड से पीएम मोदी का दहाड़: भारत अब सीमाओं में नहीं, दुनिया संभल जाए वरना...

Story 1

लंदन में हर 35 मिनट में एक गिरफ्तारी: ब्रिटेन के सड़कों पर क्यों मचा है कोहराम?