दुनिया के सबसे खूंखार आतंकवादियों में शुमार ISIS कमांडर अबू-बिलाल अल-मिनुकी को एक सैन्य ऑपरेशन में मार गिराया गया है। अमेरिका ने इसे एक बड़ी रणनीतिक सफलता बताया है।
अमेरिकी सेना और नाइजीरियाई सशस्त्र बलों ने एक संयुक्त अभियान के तहत इस कुख्यात आतंकी का खात्मा किया। इसकी पुष्टि करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यह ऑपरेशन बेहद बारीकी से और सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर अंजाम दिया गया।
अफ्रीका में छिपने का सपना टूटा अबू-बिलाल अल-मिनुकी को लगता था कि वह अफ्रीका के दुर्गम इलाकों में छिपकर अपनी आतंकी गतिविधियों को जारी रख सकता है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर स्पष्ट किया कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के पास उसके हर कदम की जानकारी थी और अंततः उसे उसके अंजाम तक पहुंचा दिया गया।
कौन था अबू-बिलाल अल-मिनुकी? 1982 में नाइजीरिया के बोर्नो में जन्मे अल-मिनुकी को 2023 में अमेरिका ने वैश्विक आतंकवादी घोषित किया था। वह इस्लामिक स्टेट वेस्ट अफ्रीका प्रोविंस (ISWAP) का एक प्रमुख चेहरा था। 2018 में मम्मन नूर की हत्या के बाद उसने संगठन की क्षेत्रीय कमान संभाली थी।
आतंकी नेटवर्क का मास्टरमाइंड अल-मिनुकी ISIS के अल-फ़ुरकान कार्यालय का सक्रिय सदस्य था। यह कार्यालय वैश्विक स्तर पर ISIS के नेटवर्क को फंड मुहैया कराने और दिशा-निर्देश देने का काम करता था। नाइजीरिया और पड़ोसी देशों में फैलने वाले आतंकी नेटवर्क को ऑपरेट करने में उसकी मुख्य भूमिका थी।
बोको हराम से थी अदावत अल-मिनुकी का बोको हराम के नेता अबूबकर शेकाऊ के साथ भी गहरा टकराव था। उसने न केवल संगठन के भीतर खुद को एक पावरफुल लीडर स्थापित किया था, बल्कि ISIS के ग्लोबल एजेंडे को अफ्रीका में लागू करने के लिए वह सबसे शातिर कमांडर माना जाता था।
अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए लंबे समय से उसकी तलाश में थी। कई बार चकमा देने में कामयाब रहा यह आतंकी अब हमेशा के लिए खत्म हो चुका है, जिससे अफ्रीकी क्षेत्र में सक्रिय आतंकी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।
— Rapid Response 47 (@RapidResponse47) May 16, 2026
7 अक्टूबर हमले का मास्टरमाइंड ढेर: इजरायली एयरस्ट्राइक में हमास के सैन्य चीफ एजेद्दीन अल-हद्दाद की मौत
विजय का नाम सुनते ही शरमा गईं तृषा कृष्णन, वायरल वीडियो ने हवा दी डेटिंग की चर्चाओं को!
कनाडा क्रिकेट बोर्ड को तगड़ा झटका: ICC ने 6 महीने के लिए रोकी फंडिंग, प्रशासनिक गड़बड़ी बनी वजह
MI को अब हार्दिक की जरूरत नहीं, तुम जा सकते हो... पूर्व दिग्गज का बड़ा बयान
गोरखपुर में बनेगा हाईटेक इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम: 30 हजार दर्शक और 7 पिचें, जानें क्या है खास
खून की उल्टियां और काला जादू : सुपरस्टार जयम रवि का छलका दर्द, पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप
फिन एलन को लगा KKR का शाप , IPL इतिहास में अधूरा रह गया ये बड़ा करिश्मा
ईडन गार्डन्स में फिन एलन का विस्फोट : शतक से चूके, लेकिन गुजरात के गेंदबाजों की बिखेर दी धज्जियां
धार भोजशाला: हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, गर्भगृह में गूंजे मंत्रोच्चार; अब रोज होगी पूजा
कैमरे, कंटेंट और कोहली का गुस्सा: क्या IPL की डिजिटल भूख खिलाड़ियों की आजादी छीन रही है?