समस्तीपुर: बिहार के पटोरी रेलवे स्टेशन पर एक ऐसा खौफनाक मंजर सामने आया, जिसने देखने वालों की रूह कंपा दी। ट्रेन की पटरियों के बीच मौत को सामने देखकर भी एक मां ने हार नहीं मानी और अपनी सूझबूझ व हौसले से न केवल अपनी, बल्कि अन्य लोगों की जान भी बचा ली।
मौत के बीच फंसी जिंदगी घटना उस वक्त हुई जब कुल 9 लोगों का एक समूह रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इनमें से 5 लोग तो सुरक्षित निकल गए, लेकिन 3 महिलाएं और एक बच्ची बीच में ही फंस गईं। इसी दौरान प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेन अचानक चल पड़ी। भागने का कोई रास्ता न देख, उन्होंने पटरी और प्लेटफॉर्म के बीच की संकरी जगह में दुबक कर लेटने का साहसी फैसला लिया।
ट्रेन के नीचे चलती रही करीब 10 बोगियां जब ट्रेन उनके ऊपर से गुजर रही थी, उस वक्त वहां मौजूद लोगों की सांसें थम गई थीं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ट्रेन की बोगियां उनके सिर के बेहद करीब से गुजर रही थीं। अपनी जान जोखिम में डालकर महिलाओं ने बच्चों को छाती से मजबूती से चिपकाए रखा, ताकि वे हिलें नहीं और ट्रेन की चपेट में न आएं।
खुद जख्मी हुईं, पर बच्चों को नहीं आने दी आंच ट्रेन के गुजरने के दौरान महिलाएं लगातार चोट खाती रहीं। ट्रेन के निचले हिस्से से टकराकर उन्हें गंभीर चोटें आई, लेकिन उन्होंने बच्चों को सुरक्षित बचा लिया। अपनी जान बचाने की जद्दोजहद में ममता देवी, जयमाला देवी और सोनाली कुमारी बुरी तरह घायल हो गईं।
शादी से लौटते समय हुआ हादसा पीड़ित महिलाएं रोसड़ा की रहने वाली हैं और किसी शादी समारोह से घर लौट रही थीं। फुटओवर ब्रिज का इस्तेमाल करने के बजाय ट्रैक पार करना उन्हें भारी पड़ गया। स्थानीय लोगों ने फौरन उन्हें पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत के चलते उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
अस्पताल में जारी है इलाज डॉक्टरों के अनुसार, महिलाओं को शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं। खासकर जयमाला देवी के हाथ और पैर में गंभीर चोटें हैं। फिलहाल घायलों का एक्स-रे और सिटी स्कैन किया जा रहा है। यह घटना रेलवे ट्रैक पार करने के खतरों को एक बार फिर सबके सामने ले आई है।
*Shocking: In Bihar’s Shahpur Patori station, a mother sheltered her 2 kids + 2 women in the narrow “Malhara” gap between platform & tracks as a train passed inches overhead. They crossed tracks instead of using the footbridge.
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) May 15, 2026
Mother injured, but all 5 survived. Mother’s… pic.twitter.com/6A1b5Diiwp
बॉक्स ऑफिस पर टला महामुकाबला: अजय देवगन और अक्षय कुमार की फिल्मों की बदल गई तारीख
भोजशाला पर ऐतिहासिक फैसला: कई पीढ़ियों की तपस्या हुई सफल , भावुक हुए आंदोलनकारी
ज्वाला गुट्टा का नेक काम: एक साल में दान किया 60 लीटर ब्रेस्ट मिल्क, कई नवजातों को दी नई जिंदगी
iPhone नहीं, ये फोन है NVIDIA CEO जेन्सेन हुआंग की पहली पसंद
टाटा ट्रस्ट्स को बड़ा झटका: चैरिटी कमिश्नर के निर्देश पर टली बोर्ड बैठक, विवादों में घिरा प्रशासनिक ढांचा
वायरल वीडियो: सस्ता शाहरुख खान बनने के चक्कर में युवक ने दांव पर लगाई जान, ट्रेन के नीचे से निकाला दुपट्टा
रील बनाने की सनक में मां की क्रूरता: गले में फंसी रस्सी देख बच्चा चिल्लाता रहा मम्मी बचाओ , और महिला बनाती रही वीडियो
शुभेंदु अधिकारी पर आत्मघाती हमले की साजिश का सच: ईमेल के पीछे छिपी थी खौफनाक रंजिश
1000 साल बाद स्वदेश लौटी चोल गौरव की गाथा: नीदरलैंड ने लौटाईं 24 दुर्लभ कलाकृतियां
लिटन दास का विस्फोटक शतक , मोहम्मद अब्बास ने रचा इतिहास: बांग्लादेश-पाकिस्तान दूसरे टेस्ट का पहला दिन