कोलकाता में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पर आत्मघाती हमले की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया था। लेकिन जांच के बाद जो खुलासा हुआ, उसने सबको चौंका दिया। यह पूरा मामला किसी आतंकी साजिश का नहीं, बल्कि निजी दुश्मनी में फंसाने का एक घिनौना खेल निकला।
धमकी भरा ईमेल और पुलिस की सक्रियता 14 मई को भवानीपुर थाने के प्रभारी अधिकारी को एक ईमेल मिला था। इसमें दावा किया गया था कि आबिदा अली नाम की एक महिला आंतकी संगठन अल-कायदा के साथ मिलकर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पर आत्मघाती हमला करने की योजना बना रही है। धमकी मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड पर आ गईं। भवानीपुर थाना और एसटीएफ ने संयुक्त रूप से मामले की जांच शुरू की।
आईटी एक्सपर्ट ने रची थी साजिश जांच की कड़ियां जोड़ते हुए पुलिस गार्डन रीच इलाके के 27 वर्षीय हसन इकबाल तक पहुंची और उसे शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, हसन हाई स्कूल पास है लेकिन आईटी का अच्छा जानकार है। आरोपी के फोन से वही ईमेल बरामद हुआ, जो पुलिस को भेजा गया था। पूछताछ में हसन ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
निजी दुश्मनी बनी वजह हसन इकबाल ने स्वीकार किया कि महिला के साथ उसकी पुरानी निजी रंजिश थी। उसे फंसाने और जेल भिजवाने के लिए ही उसने महिला को आतंकी गतिविधियों से जोड़ने की साजिश रची। पुलिस फिलहाल मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
कानून का शासन और पुलिस कल्याण बोर्ड पर बड़ा फैसला इधर, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने प्रदेश में पुलिसिंग को लेकर बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने पुलिस कल्याण बोर्ड को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। डायमंड हार्बर में प्रशासनिक समीक्षा बैठक के दौरान सीएम ने कहा कि पुलिसकर्मियों पर हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।
उन्होंने बोर्ड पर प्रहार करते हुए कहा, पहले शासकों का कानून था, अब कानून का शासन है। यह बोर्ड नेक इरादे से बना था, लेकिन बाद में यह एक पार्टी का मुखौटा संगठन और अवैध रूप से नौकरी बढ़ाने का अड्डा बन गया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब राज्य में सख्ती से कानून-व्यवस्था लागू की जाएगी।
*Kolkata, West Bengal | Additional CP V Solomon Nesakumar says, On 14th of this month around 10.15 am, an email was received by the Officer-in-Charge (OC) of Bhabanipur Police Station. In this email a person referred to a lady name Abida Ali, who was allegededly collaborating… pic.twitter.com/Cohi5lPwQJ
— ANI (@ANI) May 16, 2026
सावधान! बंद होने वाला है आपका पुराना mAadhaar ऐप, तुरंत डाउनलोड करें ये नया वर्जन
सीएम योगी से झगड़ा कर लूंगा पर आपको मंत्री बनाऊंगा : अखिलेश को राजभर का बड़ा ऑफर
एलन-रघुवंशी के तूफान से केकेआर ने गुजरात को उड़ाया, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार
1000 साल बाद स्वदेश लौटी चोल गौरव की गाथा: नीदरलैंड ने लौटाईं 24 दुर्लभ कलाकृतियां
नीदरलैंड्स में गरजे पीएम मोदी: ये आपदाओं का दशक , 25 साल की सेवा को बताया देशवासियों का आशीर्वाद
iPhone नहीं, ये फोन है NVIDIA CEO जेन्सेन हुआंग की पहली पसंद
आकाश सिंह के पर्ची सेलिब्रेशन पर मचा बवाल, दिग्गजों ने लगाई फटकार; अंबाती रायुडू ने की बैन की मांग
क्या 2027 वर्ल्ड कप में विराट कोहली का पत्ता कटेगा? संजय बांगर का दो टूक जवाब
डोनाल्ड ट्रंप और नेतन्याहू बकरीद की बलि के लिए तैयार, बांग्लादेश के बाजार में मची हलचल
बीजिंग दौरे में ट्रंप के काफिले में दिखी रहस्यमयी SUV, अजीबोगरीब छत बनी चर्चा का विषय