द हेग: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीदरलैंड्स की अपनी यात्रा के दौरान सिटी ऑफ पीस में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए वैश्विक चुनौतियों और भारत की बढ़ती ताकत पर गंभीर चर्चा की। इस दौरान भारतीयों का उत्साह देख पीएम भावुक नजर आए।
आपदाओं का दशक और दुनिया को चेतावनी पीएम मोदी ने दुनिया को भविष्य के खतरों के प्रति आगाह किया। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय आपदाओं का दशक बन रहा है। कोरोना महामारी, युद्ध और ऊर्जा संकट जैसी चुनौतियों पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि यदि दुनिया ने समय रहते अपनी नीतियों में बदलाव नहीं किया, तो आने वाले कई दशकों तक इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।
25 साल की सेवा: आंकड़े नहीं, करोड़ों का विश्वास पीएम ने 16 मई की तारीख को भारतीय राजनीति के लिए ऐतिहासिक बताते हुए अपने सफर को याद किया। उन्होंने कहा, 13 साल मुख्यमंत्री और 12 साल प्रधानमंत्री के रूप में बीते 25 साल मेरे लिए केवल आंकड़े नहीं हैं। करोड़ों देशवासियों का आशीर्वाद ही मेरी असली पूंजी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यही विश्वास उन्हें बिना थके और बिना रुके काम करने की प्रेरणा देता है।
बदलाव नहीं, हमें बेस्ट और फास्टेस्ट चाहिए भारत की डिजिटल क्रांति का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि आज का भारत सिर्फ बदलाव तक सीमित नहीं है। उन्होंने कहा, हमें सिर्फ बेस्ट नहीं, फास्टेस्ट (सबसे तेज) भी चाहिए। उन्होंने गर्व से बताया कि भारत आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है। डिजिटल ट्रांजैक्शन के मामले में भारत का दबदबा ऐसा है कि दुनिया के कुल लेनदेन का आधा हिस्सा भारत में हो रहा है, जहाँ हर साल 20 बिलियन से ज्यादा UPI ट्रांजैक्शन होते हैं।
मोबाइल एक्सपोर्ट से चिप तक, भारत की छलांग प्रधानमंत्री ने भारत के आर्थिक और तकनीकी बदलाव का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। कभी मोबाइल इंपोर्ट करने वाला भारत आज दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल एक्सपोर्टर बन गया है। इसके अलावा, भारत अब सेमीकंडक्टर और चिप डिजाइनिंग के क्षेत्र में भी बड़ी भूमिका निभा रहा है। वर्तमान में 12 सेमीकंडक्टर प्लांट्स पर तेजी से काम चल रहा है।
भारत-नीदरलैंड्स साझेदारी: ट्यूलिप और कमल का संगम भविष्य की तकनीक और ऊर्जा जरूरतों पर बात करते हुए पीएम ने नीदरलैंड्स के साथ ग्रीन हाइड्रोजन समझौते को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने दोनों देशों के संबंधों को नई ऊंचाई देते हुए कहा कि जैसे नीदरलैंड्स अपनी ट्यूलिप के लिए जाना जाता है, वैसे ही भारत अपनी पहचान कमल के साथ बना रहा है। ये दोनों देश मिलकर भविष्य की तकनीकी दुनिया को नई दिशा देंगे।
#WATCH | Netherlands: Prime Minister Narendra Modi says, The world is dealing with new challenges. First Corona, then war and today s energy crisis. This decade is becoming full of challenges. If the situations are not changed rapidly, the achievements of last multiple decades… pic.twitter.com/z66QypsBlN
— ANI (@ANI) May 16, 2026
CBSE का बड़ा बदलाव: कक्षा 9-10 में अब तीन भाषाएं पढ़ना अनिवार्य, जानिए क्या है नया नियम
NEET पेपर लीक पर घमासान: राहुल गांधी ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, खरगे बोले- युवाओं का भविष्य लूटा जा रहा
दिल्ली मेट्रो की लिफ्ट में बुजुर्ग की शर्मनाक हरकत, लड़कियों के सामने ही किया पेशाब
दोबारा पेपर लीक नहीं होगा, क्या गारंटी? - NTA के सामने लीक प्रूफ परीक्षा की बड़ी चुनौती
डोनाल्ड ट्रंप और नेतन्याहू बकरीद की बलि के लिए तैयार, बांग्लादेश के बाजार में मची हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की टीम से हुई एक टाइपिंग मिस्टेक, इंटरनेट पर मीम्स की आई सुनामी
अमृत काल बना मृत काल : NEET पेपर लीक और छात्रों की खुदकुशी पर खड़गे का केंद्र पर बड़ा हमला
नीदरलैंड में छाया भारत : पीएम मोदी बोले- यहाँ आकर लगा जैसे देश के किसी उत्सव में हूँ
KKR vs GT: प्लेऑफ की जंग में कोलकाता के लिए करो या मरो की स्थिति, घर पर गुजरात को कैसे रोकेगी राइडर्स?
खून की उल्टियां और काला जादू : सुपरस्टार जयम रवि का छलका दर्द, पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप