द हेग: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीदरलैंड यात्रा के दौरान द हेग में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि प्रवासी भारतीयों का उत्साह देखकर उन्हें एक पल के लिए यह अहसास ही नहीं हुआ कि वह नीदरलैंड में हैं। उन्होंने कहा कि यह माहौल बिल्कुल भारत के किसी उत्सव जैसा है।
भारतीयों की मेहनत पर गर्व पीएम मोदी ने डच नेतृत्व का जिक्र करते हुए कहा कि वहां के नेता हमेशा भारतीय डायस्पोरा की प्रशंसा करते हैं। उन्होंने कहा, भारतीय समुदाय ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर नीदरलैंड की अर्थव्यवस्था में अपनी अलग पहचान बनाई है। हर भारतीय को इस पर गर्व है।
यूरोप का नैचुरल गेटवे बनेगा नीदरलैंड प्रधानमंत्री ने भविष्य की संभावनाओं पर जोर देते हुए कहा कि नीदरलैंड भारतीय व्यवसायों के लिए यूरोप में प्रवेश का नैचुरल गेटवे बनेगा। उन्होंने भारत के ट्यूलिप और कमल के फूलों का उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे ट्यूलिप नीदरलैंड की पहचान है, वैसे ही भारत कमल के लिए जाना जाता है। दोनों देशों की साझेदारी इसी मजबूती पर टिकी है।
स्टार्टअप और सेमीकंडक्टर पर बड़ा अपडेट भारत की प्रगति का जिक्र करते हुए पीएम ने बताया कि साल 2025 में देश में करीब 44 हजार नए स्टार्टअप शुरू हुए हैं। उन्होंने कहा, पिछले साल 1.25 लाख से अधिक पेटेंट फाइल किए गए। अब भारत चिप मेकिंग और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। 12 सेमीकंडक्टर प्लांट पर काम जारी है, जिनमें से दो में उत्पादन शुरू हो चुका है।
वैश्विक चुनौतियों पर जताई चिंता पीएम मोदी ने दुनिया के मौजूदा हालातों पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मानवता आज कोरोना, युद्ध और ऊर्जा संकट जैसी विषम चुनौतियों का सामना कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते हालात नहीं बदले, तो पिछले कई दशकों की मेहनत पर पानी फिर सकता है और बड़ी आबादी गरीबी में फंस सकती है।
ऐतिहासिक धरोहर की वापसी इस दौरे की एक खास कड़ी यह रही कि नीदरलैंड ने 11वीं सदी की ऐतिहासिक अनाइमंगलम कॉपर प्लेट्स भारत को लौटा दी हैं। चोल काल की ये पट्टिकाएं (लीडेन प्लेट्स) लगभग 30 किलो वजनी हैं और दक्षिण भारत के व्यापारिक व सांस्कृतिक संबंधों का जीवंत प्रमाण हैं। राजा राजा चोल प्रथम के शासनकाल की ये पट्टिकाएं भारत की गौरवशाली विरासत का हिस्सा हैं।
#WATCH | Netherlands: Addressing a community event in The Hague, Prime Minister Narendra Modi says, Seeing so much love and enthusiasm, I forgot for a moment that I am in the Netherlands, and it felt like I was attending a festival in India only... It seems like The Hague has… pic.twitter.com/vHmGKp2FVj
— ANI (@ANI) May 16, 2026
कैमरे, कंटेंट और कोहली का गुस्सा: क्या IPL की डिजिटल भूख खिलाड़ियों की आजादी छीन रही है?
हार्दिक पांड्या दूसरी बार बनेंगे दूल्हा: 22 मई को माहिका शर्मा संग रचाएंगे शादी, सामने आई ये चौंकाने वाली वजह
पालकी मार्ग की दुर्दशा पर गडकरी का कड़ा एक्शन: ठेकेदारों का पेमेंट रोका, ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी
ममता की कमजोर नस पर सुवेंदु का वार: अभिषेक बनर्जी की संपत्ति और पुराने मामलों की खुलेगी पोल
ऑपरेशन सिंदूर : अंतरिक्ष और साइबर तकनीक से लैस भारत का सबसे घातक और सटीक सैन्य अभियान
जमानत के बाद रॉबर्ट वाड्रा का हुंकार : बोले- सरकार के इशारे पर काम कर रही ED, मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं
क्या चोट नहीं, माहिका शर्मा संग शादी है हार्दिक पंड्या के मैदान से दूर रहने की असली वजह?
फर्जी वोटिंग पर सख्त CM मान: पंजाब में एक भी सही वोट कटने नहीं देंगे
बीजिंग दौरे में ट्रंप के काफिले में दिखी रहस्यमयी SUV, अजीबोगरीब छत बनी चर्चा का विषय
ट्रेन के टॉयलेट में पाताल लोक से निकली आग! सीट के नीचे से निकलते अंगारे देख यात्रियों के उड़े होश