भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। खबरों के अनुसार, हार्दिक पांड्या दूसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस बार उनकी जीवनसंगिनी मॉडल और एक्ट्रेस माहिका शर्मा होंगी।
उदयपुर में होगी शाही शादी मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही जानकारी के मुताबिक, हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा 22 मई, 2026 को शादी के बंधन में बंधेंगे। यह शादी राजस्थान के उदयपुर में एक निजी समारोह में होगी, जिसमें केवल परिवार के करीबी सदस्य और खास दोस्त ही शामिल होंगे। हालांकि, हार्दिक या माहिका की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
शादी के पीछे की चौंकाने वाली इनसाइड स्टोरी इस अचानक हो रही शादी को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। वायरल रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि माहिका शर्मा आईपीएल के दौरान लगातार स्टेडियम में नजर आ रही थीं। हार्दिक पांड्या पर आरोप लग रहे हैं कि वे मैच के बाद टीम की डी-ब्रीफिंग में शामिल होने के बजाय सीधे माहिका से मिलने चले जाते थे।
इतना ही नहीं, कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि माहिका पर ड्रेसिंग रूम की बातें लीक करने का आरोप लगा है। इस मामले पर अब बीसीसीआई (BCCI) की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।
नताशा के साथ चार साल का रिश्ता रहा था चर्चा में गौरतलब है कि हार्दिक पांड्या ने इससे पहले 2020 में मॉडल नताशा स्टेनकोविक से शादी की थी। 2023 में इस कपल ने उदयपुर में ही भव्य तरीके से दोबारा शादी की थी। हालांकि, चार साल साथ रहने के बाद जुलाई 2024 में दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला कर लिया था।
नताशा और हार्दिक का एक बेटा अगस्त्य भी है। अब हार्दिक के जीवन में माहिका शर्मा के आने और इस दूसरी शादी की खबर ने क्रिकेट जगत और फैंस के बीच हलचल मचा दी है।
*Hardik Pandya Set to Marry Again on May 22? 💍
— Cricket Central (@CricketCentrl) May 15, 2026
Here is the shocking inside story behind Hardik Pandya’s sudden cricket absence and his rumored upcoming wedding! 🧵👇
- Mahieka was spotted constantly at the stadium during Hardik s matches.
- Hardik reportedly rushed straight to… pic.twitter.com/ziix8PP7TD
कैमरे, कंटेंट और कोहली का गुस्सा: क्या IPL की डिजिटल भूख खिलाड़ियों की आजादी छीन रही है?
MI को अब हार्दिक की जरूरत नहीं, तुम जा सकते हो... पूर्व दिग्गज का बड़ा बयान
अमेरिका में भारतीय आमों की बहार: सिएटल के बाजार में अल्फांसो का जलवा
कालकाजी मेट्रो लिफ्ट में शर्मनाक हरकत: बुजुर्ग ने लड़कियों के सामने किया पेशाब, वीडियो वायरल
iPhone नहीं, ये फोन है NVIDIA CEO जेन्सेन हुआंग की पहली पसंद
सावधान! बंद होने वाला है आपका पुराना mAadhaar ऐप, तुरंत डाउनलोड करें ये नया वर्जन
धार भोजशाला मामला: कुमार विश्वास की ओवैसी को दो-टूक, अपना कुलवंश और इतिहास पढ़ें
ट्रेन के टॉयलेट में पाताल लोक से निकली आग! सीट के नीचे से निकलते अंगारे देख यात्रियों के उड़े होश
दोबारा पेपर लीक नहीं होगा, क्या गारंटी? - NTA के सामने लीक प्रूफ परीक्षा की बड़ी चुनौती
IPL 2026: इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ ये सीजन, पहली बार सभी 10 टीमों ने जड़ा शतक