संत तुकाराम महाराज पालकी महामार्ग (NH-965G) के निर्माण में बरती गई लापरवाही केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को भारी पड़ी है। शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान बदहाल सड़क और घटिया निर्माण देखकर गडकरी का पारा चढ़ गया। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि आस्था के इस मार्ग पर कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
क्या दिखा निरीक्षण में? पुणे में निरीक्षण के दौरान गडकरी ने पाया कि सड़क पर डामर की परतें उखड़ी हुई हैं, कई जगह सड़क धंस चुकी है और निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। कागजों पर काम पूरा होने के दावों और मौके की हकीकत में जमीन-आसमान का अंतर देख मंत्री भड़क गए। उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए संबंधित ठेकेदारों के सभी भुगतान तत्काल प्रभाव से रोकने का आदेश दिया है।
वारकरियों की सुरक्षा से समझौता नहीं आषाढ़ी वारी के दौरान लाखों वारकरी इसी मार्ग से पंढरपुर जाते हैं। गडकरी ने साफ कहा कि सड़क का सुगम और सुरक्षित होना अनिवार्य है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि काम तय मापदंडों के अनुसार नहीं हुआ, तो ठेकेदारों को एक रुपया भी नहीं दिया जाएगा। जरूरत पड़ने पर दोषी कंपनियों को हमेशा के लिए ब्लैकलिस्ट करने की कानूनी प्रक्रिया भी अमल में लाई जाएगी।
परियोजना पर एक नजर संत तुकाराम महाराज पालकी मार्ग 130 किलोमीटर लंबा है, जो पाटस से पंढरपुर को जुड़ता है। 4416 करोड़ रुपये की इस महत्वकांक्षी परियोजना के तहत तीन पैकेज में काम चल रहा है। हालांकि, प्रशासन 80% काम पूरा होने का दावा कर रहा था, लेकिन जमीनी स्थिति इसे झुठला रही है।
अधिकारियों और ठेकेदारों में हड़कंप गडकरी के इस सख्त रुख ने एनएचएआई (NHAI) और स्थानीय प्रशासन के बीच खलबली मचा दी है। मंत्री ने इंजीनियरों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे साइट पर रहकर 24 घंटे काम की गुणवत्ता की निगरानी करें। आषाढ़ी वारी में अब कुछ ही हफ्ते बचे हैं, ऐसे में काम की धीमी रफ्तार और खराब गुणवत्ता ने श्रद्धालुओं की चिंता बढ़ा दी है। क्या प्रशासन समय रहते इस मार्ग को दुरुस्त कर पाएगा? फिलहाल, मंत्री के इस दौरे के बाद काम में तेजी आने की उम्मीद जरूर जगी है।
*🗓️ 15 मई 2026 संक्षेप! #NitinGadkariUpdates pic.twitter.com/0OExsaTisv
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) May 15, 2026
पीएम मोदी को चाहिए कि... : वैश्विक संकट के बीच कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने सरकार को दी बड़ी सलाह
सुनील नरेन का ऐतिहासिक कारनामा: IPL इतिहास के पहले विदेशी खिलाड़ी बने, जिसे गेल-डिविलियर्स भी न छू सके
क्या नीदरलैंड्स में भी पहुंची झालमुड़ी? पीएम मोदी का अंदाज देख गदगद हुए प्रवासी भारतीय
बिहार मंत्रिमंडल पर तेजस्वी का तीखा प्रहार: 18 मंत्री वंशवादी, अपराधियों को मिल रहा संरक्षण
पहले जीतते तो 5% भी खुशी नहीं होती... , 18 साल का सूखा खत्म होने पर छलके विराट कोहली के जज्बात
मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया : CJI सूर्यकांत ने कॉकरोच वाली टिप्पणी पर दी सफाई
शुभेंदु अधिकारी पर आत्मघाती हमले की साजिश का सच: ईमेल के पीछे छिपी थी खौफनाक रंजिश
कलाई काटी, खून की उल्टियां और काला जादू: जयम रवि के सनसनीखेज खुलासों से दहला साउथ सिनेमा
सीएम योगी से झगड़ा कर लूंगा पर आपको मंत्री बनाऊंगा : अखिलेश को राजभर का बड़ा ऑफर
सीएसके के खिलाफ आकाश सिंह का ‘पर्ची वाला’ सेलिब्रेशन: रायुडू बोले- यह बकवास है, बैन करो