सहारनपुर: देश में जारी गंभीर संकट और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि देश की मौजूदा स्थिति पर चर्चा करने के लिए तत्काल सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए।
गलतियों को सुधारने की जरूरत इमरान मसूद ने कहा कि देश इस वक्त एक बड़े संकट से गुजर रहा है। उन्होंने सरकार को नसीहत दी कि पीएम मोदी को विपक्ष के सभी दलों के साथ बैठकर विचार-विमर्श करना चाहिए। मसूद ने कहा, जहां भी हमसे गलती हुई है या जो भी कमियां रह गई हैं, हमें उन्हें पहचानकर मिल-जुलकर दूर करने पर ध्यान देना चाहिए।
पीएम की अपील पर विपक्ष का घेराव हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने आम जनता से ईंधन (पेट्रोल-डीजल) बचाने की अपील की थी। उन्होंने खुद के काफिले को छोटा करने का उदाहरण भी पेश किया, जिसका असर कई राज्यों में दिखाई दे रहा है। हालांकि, विपक्षी दल इसे नाकाफी बता रहे हैं। विपक्ष का कहना है कि महज अपील से कुछ नहीं होगा, सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए।
विदेश दौरे पर हैं पीएम मोदी इमरान मसूद की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब प्रधानमंत्री मोदी पांच देशों की आधिकारिक यात्रा पर हैं। अपनी यात्रा के दूसरे चरण में वे शुक्रवार को नीदरलैंड पहुंचे हैं। वहां वे डच समकक्ष रॉब जेटेन के साथ व्यापार, रक्षा, प्रौद्योगिकी और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
यूएई यात्रा का महत्व नीदरलैंड पहुंचने से पहले पीएम मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में एक संक्षिप्त प्रवास किया। वहां उन्होंने राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की। रणनीतिक और आर्थिक दृष्टि से यूएई भारत का प्रमुख साझेदार है, खासकर पश्चिम एशिया में बढ़ते प्रभाव और समुद्री ऊर्जा रास्तों की सुरक्षा के मद्देनजर।
संकट पर बढ़ी सियासी रार देश में ईंधन की कीमतों और आर्थिक दबाव को लेकर विपक्ष लगातार आक्रामक रुख अपनाए हुए है। कांग्रेस समेत कई अन्य दलों का आरोप है कि सरकार जनहित के मुद्दों पर विपक्ष के साथ संवाद करने से बच रही है। अब देखने वाली बात यह होगी कि सरकार विपक्ष की इस सर्वदलीय बैठक की मांग पर क्या प्रतिक्रिया देती है।
*#WATCH | Saharanpur, Uttar Pradesh | Congress MP Imran Masood says, Today the country is facing a serious crisis. In the context of the appeals that the Prime Minister is continuously making, a meeting of all parties should be called for discussion. Whatever shortcomings there… pic.twitter.com/8Hd4RyExT9
— ANI (@ANI) May 16, 2026
पाकिस्तान की नई ब्रिगेड तैयार: T20 वर्ल्ड कप में 5 नए चेहरों के साथ भारत को चुनौती देने के लिए फातिमा की सेना बेकरार
दोबारा पेपर लीक नहीं होगा, क्या गारंटी? - NTA के सामने लीक प्रूफ परीक्षा की बड़ी चुनौती
संडे को रहेगा डिजिटल कर्फ्यू : ओला-उबर से स्विगी-जोमैटो तक सब रहेगा ठप, जानें क्या है वजह
IND vs AFG: टीम इंडिया में एंट्री पक्की! IPL का यह खूंखार पेसर करेगा अफगानिस्तान के खिलाफ घमासान
नीदरलैंड में गूंजी ढोल-ताशा की थाप: पीएम मोदी के स्वागत में दिखा मराठा शौर्य
ऑपरेशन सिंदूर : अंतरिक्ष और साइबर तकनीक से लैस भारत का सबसे घातक और सटीक सैन्य अभियान
न्यायपालिका का नया विजन: अस्पतालों की तर्ज पर 24x7 काम करे कोर्ट, CJI ने की डिजिटल पहल की सराहना
नीदरलैंड में मोदी का पावर मिशन: सेमीकंडक्टर और ग्रीन एनर्जी में भारत-यूरोप की नई साझेदारी
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान: 5 नए चेहरों के साथ खिताबी जंग की तैयारी
पत्रकार से एक्टर बने सौरभ द्विवेदी बुरे फंसे: पहली ही फिल्म में एक्टिंग देख लोगों ने पूछा- ये क्या कर दिया?