नीदरलैंड्स: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीदरलैंड्स में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए अपने पुराने अंदाज की याद ताजा कर दी। मंच से उन्होंने चुटकी लेते हुए पूछा, क्या झालमुड़ी यहां तक पहुंच गई है?
पीएम का यह सवाल सुनते ही पूरा हॉल ठहाकों और तालियों से गूंज उठा। उनका यह सहज अंदाज पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान खाए गए उस मशहूर झालमुड़ी की याद दिला गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।
लोकतंत्र पर बढ़ता भरोसा प्रधानमंत्री ने हालिया विधानसभा चुनावों में रिकॉर्ड मतदान का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में 80 से 90 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें महिलाओं की भागीदारी अभूतपूर्व रही।
पीएम ने जोर देकर कहा, जब लोगों के सपने सच होते हैं, तो लोकतंत्र पर उनका भरोसा और गहरा होता है। हर साल मतदान के नए रिकॉर्ड बनना भारत में लोकतांत्रिक भागीदारी के प्रति लोगों के बढ़ते विश्वास का प्रमाण है।
2026 के चुनावी नतीजों का जिक्र अपने संबोधन में पीएम मोदी ने भाजपा की ऐतिहासिक जीत को भी रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 207 सीटें जीतकर सत्ता में वापसी की, जबकि 15 साल राज करने वाली टीएमसी 80 सीटों पर सिमट गई।
16 मई 2014 का ऐतिहासिक दिन पीएम मोदी ने 16 मई की तारीख को विशेष बताते हुए कहा, आज 16 मई है, ठीक 12 साल पहले 2014 में इसी दिन लोकसभा चुनाव के नतीजे आए थे। दशकों बाद देश को एक स्थिर और पूर्ण बहुमत वाली सरकार मिली थी।
मैं से हम का सफर पीएम ने अपने 25 साल के राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए कहा कि 13 साल मुख्यमंत्री और 12 साल प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने मैं से हम का मार्ग चुना है। उन्होंने कहा, करोड़ों भारतीयों का अटूट विश्वास ही मुझे न रुकने देता है और न थकने देता है। आपका कल्याण ही अब मेरा कर्तव्य है।
#WATCH | Netherlands: Prime Minister Narendra Modi says, Has Jhalmuri reached even here? In the recent Assembly elections, voter turnout stood at 80–90%, with a remarkably high participation rate among women... Voting records are being broken every year...
— ANI (@ANI) May 16, 2026
(Video: ANI/DD) pic.twitter.com/Mn2EYuCkiv
भोजशाला पर कुमार विश्वास का भावुक बयान, पीएम मोदी की अपील पर विपक्ष को भी घेरा
अखिलेश यादव की पर्ची वाली टिप्पणी पर भड़के ओपी राजभर, बोले- तेरहवीं तक तो रुक जाइए
ईडन गार्डन्स में फिन एलेन का विस्फोट : 35 गेंदों में ठोके 93 रन, छक्कों की बारिश से दहला गुजरात
पाकिस्तान की मोस्ट प्रीमियम ट्रेन का मजाक, हालत देख भारतीय यूजर्स ने कहा- ये तो कबाड़ है!
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मौत का तांडव: बेकाबू कार कंटेनर में घुसी, एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत
एलन-रघुवंशी के तूफान से केकेआर ने गुजरात को उड़ाया, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार
55% नंबर, फिर भी जश्न! बेटे की सफलता पर मां-बाप का अनोखा अंदाज देख गदगद हुआ इंटरनेट
ईडन गार्डन्स में रनों की आतिशबाजी: KKR ने गुजरात टाइटंस के विजय रथ को रोका
बंगाल में सुवेंदु सरकार का कड़ा प्रहार: दंगाइयों से वसूली और अभिषेक बनर्जी की संपत्तियों की होगी जांच
हार्दिक पांड्या दूसरी बार बनेंगे दूल्हा: 22 मई को माहिका शर्मा संग रचाएंगे शादी, सामने आई ये चौंकाने वाली वजह