धार भोजशाला पर गदगद हुए कुमार विश्वास मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक धार भोजशाला मामले में आए हालिया फैसले पर मशहूर कवि डॉ. कुमार विश्वास ने गहरी खुशी जताई है। उत्तर प्रदेश के मथुरा में उन्होंने इस मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए इसे सौभाग्य का विषय करार दिया।
कुमार विश्वास ने कहा कि उनका धार के इस पवित्र स्थल से व्यक्तिगत जुड़ाव रहा है। उन्होंने बताया, मैंने कई बार वहां जाकर अपने श्रद्धा-सुमन अर्पित किए हैं। आज जो निर्णय सामने आया है, उससे मेरा मन अपार हर्ष और संतोष से भर गया है।
पीएम मोदी की अपील का किया समर्थन हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से पेट्रोल की खपत कम करने और सोने (Gold) की खरीदारी पर नियंत्रण रखने का आग्रह किया था। कुमार विश्वास ने इस अपील को राष्ट्रहित में बताते हुए पूर्ण समर्थन किया।
उन्होंने जनता से कहा कि यदि देश के प्रधानमंत्री ने कोई अपील की है, तो निश्चित रूप से उस पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए और उसे अमल में लाना चाहिए।
विपक्ष पर कसा तंज प्रधानमंत्री की नीतियों की आलोचना करने वाले विपक्ष को भी कुमार विश्वास ने अपने चिर-परिचित अंदाज़ में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष के कार्यों में कमियां निकालना विपक्ष का विशेषाधिकार है।
उन्होंने आगे कहा, विपक्ष को उनका यह कर्तव्य निभाते रहना चाहिए। कुमार विश्वास का यह बेबाक अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां लोग उनके इस बयान को धर्म और राष्ट्रनीति के संतुलन के रूप में देख रहे हैं।
*#WATCH | Mathura, UP: On the Bhojshala case, Poet Kumar Vishwas says, It is a matter of great fortune. It has been my personal privilege to visit Dhar on several occasions—to offer my obeisance at that sacred site. Today, my heart is filled with immense joy...
— ANI (@ANI) May 16, 2026
On PM Modi s… pic.twitter.com/49dvtzvHHU
केरल में वी.डी. सतीशन की गणेश परिक्रमा : सीएम बनने से पहले का शक्ति संतुलन या राजनीतिक मजबूरी?
मैं बंधक की तरह जी रहा था, तलाक के दर्द में रो पड़े सुपरस्टार रवि मोहन
रील बनाने की सनक में मां की क्रूरता: गले में फंसी रस्सी देख बच्चा चिल्लाता रहा मम्मी बचाओ , और महिला बनाती रही वीडियो
कैमरे, कंटेंट और कोहली का गुस्सा: क्या IPL की डिजिटल भूख खिलाड़ियों की आजादी छीन रही है?
बिंदास आराम करो, सैलरी नहीं कटेगी: पीरियड लीव पर मैनेजर के जवाब ने जीता इंटरनेट का दिल
भारत के खिलाफ ढाका में रची जा रही साजिश, रूस में बांग्लादेशियों की पिटाई से मचा हड़कंप!
ईरान ने लाइव टीवी पर किया UAE के झंडे का अपमान, AK-47 से दागी गोलियां
धार भोजशाला मामला: कुमार विश्वास की ओवैसी को दो-टूक, अपना कुलवंश और इतिहास पढ़ें
7 अक्टूबर हमले का मास्टरमाइंड ढेर: इजरायली एयरस्ट्राइक में हमास के सैन्य चीफ एजेद्दीन अल-हद्दाद की मौत
अखिलेश यादव की पर्ची वाली टिप्पणी पर भड़के ओपी राजभर, बोले- तेरहवीं तक तो रुक जाइए