IPL 2026 में शनिवार, 16 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच 60वां मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। दोनों ही टीमों के लिए यह मैच बेहद अहम है।
गुजरात टाइटंस जहां प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की कर चुकी है, वहीं कोलकाता के लिए यह मुकाबला अस्तित्व की लड़ाई जैसा है।
पॉइंट्स टेबल का गणित शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। 12 मैचों में 8 जीत के साथ टीम के पास 16 अंक हैं। टीम की लय शानदार है और वे जीत की लय बरकरार रखना चाहेंगे।
दूसरी ओर, अजिंक्य रहाणे की कोलकाता नाइट राइडर्स बेहद नाजुक स्थिति में है। टीम 11 मैचों में केवल 4 जीत के साथ 8वें नंबर पर है। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए KKR को हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।
आमने-सामने का रिकॉर्ड इन दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 6 मुकाबले हुए हैं। इनमें गुजरात का पलड़ा भारी रहा है, जिसने 4 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं, कोलकाता को महज एक जीत मिली है और एक मैच बेनतीजा रहा था।
मैच कब और कहां देखें?
संभावित प्लेइंग 11
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, वैभव अरोरा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती। (इम्पैक्ट प्लेयर - मनीष पांडे)
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा। (इम्पैक्ट प्लेयर - राहुल तेवतिया)
*Calmness in the camp 🤝 Freedom on the pitch#SaiSudharsan on how #GT’s supportive dressing room helps him play pressure-free cricket! ✨#TATAIPL Race to Playoffs 2026 👉 #KKRvGT | SAT, MAY 16, 6:30 PM pic.twitter.com/z8pPEzHes7
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 16, 2026
सीएम योगी से झगड़ा कर लूंगा पर आपको मंत्री बनाऊंगा : अखिलेश को राजभर का बड़ा ऑफर
सुनील नरेन का ऐतिहासिक कारनामा: IPL इतिहास के पहले विदेशी खिलाड़ी बने, जिसे गेल-डिविलियर्स भी न छू सके
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मौत का तांडव: बेकाबू कार कंटेनर में घुसी, एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत
iPhone नहीं, ये फोन है NVIDIA CEO जेन्सेन हुआंग की पहली पसंद
ईडन गार्डन्स में फिन एलेन का विस्फोट : 35 गेंदों में ठोके 93 रन, छक्कों की बारिश से दहला गुजरात
न्यायपालिका का नया विजन: अस्पतालों की तर्ज पर 24x7 काम करे कोर्ट, CJI ने की डिजिटल पहल की सराहना
KKR vs GT: प्लेऑफ की जंग में कोलकाता के लिए करो या मरो की स्थिति, घर पर गुजरात को कैसे रोकेगी राइडर्स?
बैंकॉक में रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा: मालगाड़ी ने बस को रौंदा, 8 की मौत
भारत की गौरवशाली विरासत की वापसी: नीदरलैंड ने लौटाए 11वीं सदी के चोल ताम्रपत्र
ट्रंप की टीम ने चीन छोड़ते ही डस्टबिन में फेंके फोन और गिफ्ट्स: आखिर बीजिंग से इतना डर क्यों?