नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच शुक्रवार की शाम दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला। टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर आईपीएल का मैच देखने पहुंचे, लेकिन सबका ध्यान उनकी मौजूदगी से ज्यादा उनके साथ मौजूद शख्स पर था।
गंभीर और आरपी सिंह की गुप्त चर्चा स्टेडियम में गौतम गंभीर के साथ टीम इंडिया के चयनकर्ता (सिलेक्टर) आरपी सिंह भी मौजूद थे। मैच के दौरान दोनों को लंबी बातचीत करते हुए देखा गया। उनके साथ बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी बैठे थे। गंभीर करीब दो साल बाद आईपीएल मैच देखने के लिए सीधे मैदान पर पहुंचे, जिसने फैंस और क्रिकेट विशेषज्ञों के बीच हलचल मचा दी है।
खिलाड़ियों पर है सिलेक्टर्स की नजर सूत्रों के अनुसार, बीसीसीआई के चयनकर्ता आईपीएल 2026 के दौरान उभरते हुए प्रतिभाओं को करीब से परखने के लिए लगातार मैचों में शिरकत कर रहे हैं। गंभीर और आरपी सिंह की यह मुलाकात भविष्य के दौरों और टीम चयन की तैयारियों से जोड़कर देखी जा रही है।
मैच का हाल: फिन एलेन की आतिशी पारी मैदान के भीतर केकेआर ने एकतरफा मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से रौंद दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम 20 ओवर में केवल 142 रन ही बना सकी। दिल्ली के लिए पाथुम निसांका (50) और आशुतोष शर्मा (39) को छोड़कर अन्य सभी बल्लेबाज नाकाम रहे।
केकेआर की प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा जवाब में केकेआर ने 14.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। इंपैक्ट सब के तौर पर उतरे फिन एलेन ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में नाबाद 100 रन जड़े। उनकी पारी में 5 चौके और 10 छक्के शामिल थे। अनुभवी स्पिनर सुनील नारायण की कसी हुई गेंदबाजी (4 ओवर, 17 रन, 1 विकेट) के आगे दिल्ली के बल्लेबाज टिक नहीं सके।
इस जीत के साथ केकेआर ने अपनी प्लेऑफ की दौड़ में उम्मीदें बरकरार रखी हैं, वहीं दिल्ली कैपिटल्स अब टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो चुकी है।
Gautam Gambhir, The two-time IPL-winning captain for KKR and former DC captain ❤️
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 8, 2026
A leader admired by both fanbases is here. 🙌🏻#TATAIPL Revenge Week 2026 ➡️ #DCvKKR | LIVE NOW 👉https://t.co/Kg31E4o7KB pic.twitter.com/CnPEZL9EEU
क्या टीम इंडिया की भविष्य की रणनीति बन रही है स्टेडियम में? गौतम गंभीर और सिलेक्टर आरपी सिंह की मुलाकात चर्चा में
IPL 2026: क्या दिल्ली के लिए आखिरी मैच खेल गए करुण नायर? 34 साल की उम्र में करियर पर संकट के बादल
तमिलनाडु में सरकार गठन पर समर्थन पत्र का सियासी बवंडर: AMMK ने लगाए फर्जीवाड़े के आरोप
सबसे बड़ी पार्टी विपक्ष में, छोटी पार्टियां किंगमेकर: तमिलनाडु के सियासी संकट ने याद दिलाया प्रमोद महाजन का 1997 वाला ऐतिहासिक भाषण
हम वो नहीं जो मुश्किलों में साथ छोड़ दें : ममता और स्टालिन के साथ खड़े दिखे अखिलेश यादव, क्या है सियासी संदेश?
पश्चिम बंगाल का नया अध्याय: सुवेंदु अधिकारी होंगे राज्य के अगले मुख्यमंत्री, कल लेंगे शपथ
पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक बदलाव: शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण में PM मोदी का दंडवत प्रणाम चर्चा में
पश्चिम बंगाल में नई सुबह: शुभेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, पहली बार राज्य में बनी बीजेपी सरकार
ऑपरेशन सिंदूर: भारत के खिलाफ पाक की मदद का चीन ने पहली बार कबूला सच
शुभेंदु सरकार के सामने कांटों का ताज : बंगाल में चुनौतियों का पहाड़ और उम्मीदों का दवाब