तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद राज्य में सरकार बनाने को लेकर जारी खींचतान और दिलचस्प हो गई है। सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थलापति विजय की तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) के सामने बहुमत साबित करने की चुनौती है, लेकिन अब समर्थन पत्र को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है।
AMMK का बड़ा दावा: पत्र फर्जी है AMMK महासचिव टीटीवी दिनाकरन ने आरोप लगाया है कि उनकी पार्टी के विधायक एस. कामराज का समर्थन पत्र फर्जी है। दिनाकरन का कहना है कि उनकी पार्टी एनडीए के साथ है और टीवीके को समर्थन देने का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने इस मामले में चेन्नई के गिंडी स्थित सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालय में आपराधिक शिकायत दर्ज कराई है।
दिनाकरन बोले- विधायक रिसॉर्ट में हैं दिनाकरन ने स्पष्ट किया कि मन्नारगुडी से विधायक कामराज फिलहाल पार्टी के संपर्क में हैं और वे एआईडीएमके के नवनिर्वाचित सदस्यों के साथ पुडुचेरी के एक रिसॉर्ट में ठहरे हुए हैं। उन्होंने मीडिया में चल रही उन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया, जिनमें दावा किया गया था कि उनकी पार्टी ने विजय को समर्थन दिया है।
TVK ने जारी किया वीडियो विवाद के बीच टीवीके ने पलटवार करते हुए विधायक एस. कामराज का एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में कामराज यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि उन्होंने स्वेच्छा से और पार्टी नेतृत्व की अनुमति के बाद ही टीवीके को समर्थन देने का पत्र लिखा था। इस वीडियो ने पूरे मामले को और उलझा दिया है।
बहुमत से 10 कदम दूर विजय थलापति विजय की पार्टी टीवीके ने चुनाव में 108 सीटें जीती हैं, जो बहुमत (118) के जादुई आंकड़े से 10 कम है। सरकार बनाने के लिए विजय ने सीपीआई, सीपीआईएम और वीसीके जैसे वाम दलों और सहयोगियों का रुख किया है। सीपीआई और सीपीआईएम ने विजय को समर्थन की घोषणा कर दी है, जबकि वीसीके के फैसले का अभी इंतजार है।
क्या है आगे का रास्ता? तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा में अब हर एक सीट की अहमियत बढ़ गई है। AMMK द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद अब पुलिस की जांच और वीसीके का फैसला ही यह तय करेगा कि क्या थलापति विजय का मुख्यमंत्री बनने का सपना जल्द पूरा होगा या राज्य में राजनीतिक संकट और गहराएगा।
#WATCH | Chennai, Tamil Nadu | AMMK Party General Secretary TTV Dhinakaran visited the office of Assistant Commissioner of Police, Guindy Range
— ANI (@ANI) May 8, 2026
This comes amid Dhinakaran s claim that TVK shared forged copy of MLA Kamaraj s letter with the Governor and that he is filing a… pic.twitter.com/GgF0T6Eaz8
सुवेंदु मंत्रिमंडल का विजयी बिगुल : दिलीप घोष से निशीथ प्रमाणिक तक, जानिए बंगाल की नई कैबिनेट का समीकरण
‘ऑपरेशन सिंदूर’ का काला सच: चीन ने भरी ‘सीक्रेट भूमिका’ की हामी, क्या पाकिस्तान बना ड्रैगन की लाइव वॉर लैब?
दीदी, आपको घर में घुसकर हराया : अमित शाह की दहाड़, सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री
ट्रेन में खीरा खाने से पहले हो जाएं सावधान, कटिहार स्टेशन का वीडियो देखकर पैरों तले खिसक जाएगी जमीन!
कैरेबियन दौरे पर एस जयशंकर: ब्रायन लारा से मुलाकात और नए समझौतों से मजबूत हुए भारत-त्रिनिदाद संबंध
तमिलनाडु की सत्ता का वॉट्सएप वॉर : दिनाकरन ने विजय पर लगाया जालसाजी का आरोप, राजभवन तक पहुंचा विवाद
IPL में रनों की सुनामी : फिन एलेन की तूफानी सेंचुरी से कांपी दिल्ली, KKR की एकतरफा जीत
सागर में आवारा कुत्ते का खूनी खेल: एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल, CCTV में कैद हुई दहशत
बंगाल में ऐतिहासिक बदलाव: सुवेंदु अधिकारी होंगे मुख्यमंत्री, रूपा गांगुली बनेंगी डिप्टी CM
राइटर्स बिल्डिंग: बंगाल की सत्ता का वो गवाह, जिसने देखी साम्राज्य की आह और आजादी की सुबह