ऑपरेशन सिंदूर: भारत के खिलाफ पाक की मदद का चीन ने पहली बार कबूला सच
News Image

बीजिंग: भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले साल मई में हुए भीषण सैन्य संघर्ष को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। चीन ने पहली बार आधिकारिक तौर पर यह स्वीकार किया है कि उस युद्ध के दौरान उसने पाकिस्तान को न केवल तकनीकी सहायता दी थी, बल्कि उसके लड़ाकू विमानों को युद्ध के लिए तैयार भी रखा था।

क्या था ऑपरेशन सिंदूर ? बीते साल 7 से 10 मई के बीच भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिनों तक तीव्र सैन्य संघर्ष चला था। इसकी शुरुआत पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा किए गए जवाबी ऑपरेशन सिंदूर से हुई थी। 10 मई को दोनों देशों के बीच सीजफायर हुआ था।

चीन का आधिकारिक कबूलनामा चीन के सरकारी ब्रॉडकास्टर सीसीटीवी पर चेंगदू एयरक्राफ्ट डिजाइन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के इंजीनियर झांग हेंग का इंटरव्यू प्रसारित किया गया। झांग ने स्पष्ट रूप से कहा कि संघर्ष के दौरान चीन ने पाकिस्तानी वायु सेना को J-10CE विमानों के लिए मौके पर जाकर तकनीकी मदद मुहैया कराई थी।

मैदान-ए-जंग में चीनी इंजीनियर झांग ने बताया कि संघर्ष के दौरान उनकी टीम पाकिस्तान के एयरबेस पर ही तैनात थी। उन्होंने कहा, हम अक्सर लड़ाकू विमानों की गड़गड़ाहट और सायरन की आवाजें सुनते थे। 50 डिग्री सेल्सियस तापमान में हमारे लिए यह मानसिक और शारीरिक रूप से बड़ी परीक्षा थी।

चीनी इंजीनियरों का कहना है कि उनकी मौजूदगी का मकसद यह सुनिश्चित करना था कि चीनी उपकरण अपनी पूरी युद्धक क्षमता के साथ प्रदर्शन कर सकें।

J-10CE की भूमिका पर चर्चा चीन ने स्वीकार किया है कि पाकिस्तानी वायु सेना के J-10CE लड़ाकू विमानों ने लड़ाई में अहम भूमिका निभाई। यह विमान चीन के 4.5-पीढ़ी के J-10C का निर्यात संस्करण है, जिसमें उन्नत AESA रडार लगा है। रिपोर्टों के अनुसार, इस युद्ध के दौरान पाकिस्तानी जेट्स चीनी विशेषज्ञों की सीधी निगरानी में भारतीय लड़ाकू विमानों का सामना कर रहे थे।

चीन-पाक का गहराता सैन्य गठजोड़ स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) के आंकड़ों के मुताबिक, 2021 से 2025 के बीच पाकिस्तान के कुल हथियारों के आयात का 80 प्रतिशत हिस्सा चीन से आया है। इस घटना ने यह साफ कर दिया है कि पाकिस्तान की हवाई क्षमता अब काफी हद तक चीन की तकनीकी मदद और देखरेख पर टिकी है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

रूस-यूक्रेन युद्ध में आया नया मोड़: ट्रंप ने किया तीन दिन के युद्धविराम का एलान

Story 1

शुभेंदु अधिकारी: 57 की उम्र में भी क्यों कुंवारे हैं पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री? जानिए खुद दी थी क्या सफाई

Story 1

मोमिनुल हक शतक से चूके तो पत्नी की डांट का सताया डर, बोले- आज घर पर खैर नहीं!

Story 1

दिल्ली के सरकारी स्कूलों का होगा फुल ऑडिट : बदहाली देख सीएम रेखा गुप्ता सख्त, दिए 700 स्कूलों के कायाकल्प के आदेश

Story 1

थलापति विजय का तमिल तख्तापलट : 72 घंटे की सियासी बिसात और 9 मई को CM पद की शपथ

Story 1

ऑपरेशन सिंदूर: भारत के खिलाफ पाक की मदद का चीन ने पहली बार कबूला सच

Story 1

UFO और एलियन पर बड़ा खुलासा: पेंटागन ने खोली टॉप सीक्रेट तिजोरियाँ, वैज्ञानिकों में खलबली

Story 1

RR vs GT: आज के महामुकाबले में रिकॉर्ड्स की बारिश, वैभव, जायसवाल और सिराज की नजरें इतिहास पर

Story 1

पश्चिम बंगाल में नई सुबह: सुवेंदु अधिकारी आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

Story 1

इंडियन मैंगो का दीवाना क्यों है अमेरिका? मैंगो रिवोल्यूशन के सामने सुपरपावर ने टेके घुटने