आज पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक नया अध्याय लिखा गया। कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शुभेंदु अधिकारी ने प्रदेश के नौवें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। इस भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई दिग्गज नेता मौजूद थे।
गुरुदेव की जयंती पर शपथ शपथ ग्रहण का यह दिन खास था क्योंकि आज गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की 165वीं जयंती है। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कार्यक्रम से पहले गुरुदेव की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
क्यों शादीशुदा नहीं हैं शुभेंदु? नए मुख्यमंत्री के पदभार संभालते ही सोशल मीडिया और गलियारों में एक पुरानी चर्चा फिर से छिड़ गई है—शुभेंदु अधिकारी 57 साल की उम्र में भी अविवाहित क्यों हैं? क्या वो कभी शादी करेंगे?
क्या था शुभेंदु का जवाब? इस सवाल का जवाब उन्होंने करीब साढ़े पांच साल पहले दिसंबर 2020 में एक जनसभा के दौरान दिया था। तब उन्होंने कहा था, कई लोग मुझसे पूछते हैं कि मेरे भाइयों की शादी हो गई, मैंने क्यों नहीं की?
उन्होंने आगे कहा, मेरे लिए मेरा परिवार सिर्फ मेरा घर नहीं, बल्कि पूरा समाज है। मेरे आदर्श सतीश सामंत और सुशील धारा थे। उन्हीं के नक्शेकदम पर चलते हुए और समाज के लिए खुद को समर्पित करने के लिए मैंने अविवाहित रहकर काम करने का फैसला किया है।
दिग्गजों की मौजूदगी में हुआ शपथ ग्रहण इस ऐतिहासिक मौके पर ब्रिगेड परेड ग्राउंड में देश के बड़े नेताओं का जमावड़ा लगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
इनके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आंध्र प्रदेश के सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, मेघालय के सीएम कॉनराड संगमा और गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने भी इस शपथ समारोह में हिस्सा लिया। राज्यपाल आर.एन. रवि और बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी ने इस कार्यक्रम को और भी भव्य बना दिया।
*#WATCH | Kolkata, West Bengal | Prime Minister Narendra Modi congratulates West Bengal CM Suvendu Adhikari and members of the cabinet of the West Bengal government pic.twitter.com/FUWKvL23ux
— ANI (@ANI) May 9, 2026
पीएम मोदी ने क्यों छुए 98 वर्षीय माखनलाल सरकार के पैर? बंगाल की राजनीति के भीष्म की कहानी
7000 करोड़ के मालिक, फिर भी कतार में: विराट कोहली का ऑटोग्राफ पाने के लिए संजीव गोयनका का धैर्य वायरल
हाय रे फूटी किस्मत! 1 मिनट में गिरे 2 अजीबोगरीब विकेट, केकेआर की जीत के बावजूद चर्चा में रहा दुर्भाग्य
नीति आयोग को मिला नया सारथी: अर्थशास्त्री अशोक कुमार लाहिड़ी ने संभाली उपाध्यक्ष की कमान
बंगाल में खेला खत्म: सुवेंदु अधिकारी के शपथग्रहण से पहले दिलीप घोष का बड़ा दावा, कहा- अब TMC का भी होगा सफाया
IPL 2026 प्लेऑफ की रेस: अश्विन ने चुनी अपनी टॉप-4 टीमें, क्या बाहर होगी चेन्नई?
UFO और एलियन पर बड़ा खुलासा: पेंटागन ने खोली टॉप सीक्रेट तिजोरियाँ, वैज्ञानिकों में खलबली
अनंत सिंह के बचाव में उतरीं डांसर अर्चना तिवारी: विधायक जी बहुत अच्छे हैं, उन पर एफआईआर करना गलत
पश्चिम बंगाल में टीएमसी की हार के बाद भड़के नेता, अभिषेक बनर्जी और आई-पैक पर बरसे बागी
ब्रिगेड परेड ग्राउंड: लाल झंडों से भगवा राज्याभिषेक तक, बदल गई बंगाल की राजनीतिक धुरी