अनंत सिंह के बचाव में उतरीं डांसर अर्चना तिवारी: विधायक जी बहुत अच्छे हैं, उन पर एफआईआर करना गलत
News Image

गोपालगंज में एक पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान हुए डांस को लेकर मचे बवाल और विधायक अनंत सिंह पर दर्ज हुई एफआईआर के बाद डांसर अर्चना तिवारी ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने पूरे मामले पर अपनी सफाई देते हुए इसे विधायक की छवि खराब करने की साजिश बताया है।

बंदूक का वीडियो एडिटेड और झूठा अर्चना तिवारी ने स्पष्ट किया है कि जिस वीडियो में बंदूक दिखाई गई है, उसका उनके परफॉर्मेंस से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा, वहां कोई बंदूकधारी मौजूद नहीं था। बंदूक वाला वीडियो अलग से जोड़कर वायरल किया गया है। मैं वहां केवल डांस कर रही थी और लोग शांति से बैठकर तालियां बजा रहे थे।

विधायक जी बहुत अच्छे हैं अनंत सिंह का समर्थन करते हुए अर्चना ने कहा कि विधायक जी कला की बहुत कद्र करते हैं। उन्होंने कहा, विधायक जी बहुत अच्छे इंसान हैं। उन पर लगे सभी आरोप सरासर गलत हैं। मुझे वहां बुलाया गया था और पूरा कार्यक्रम बहुत ही सभ्य तरीके से हुआ। मैंने सोवर कपड़े पहने थे और मेरा डांस भी पूरी तरह शालीन था।

डांस देखना अपराध नहीं प्राथमिकी (FIR) दर्ज किए जाने पर नाराजगी जताते हुए अर्चना ने कहा, किसी कार्यक्रम में डांस देखना या उसे एन्जॉय करना गलत कैसे हो सकता है? सिर्फ डांस देखने के लिए किसी पर मुकदमा कर देना बहुत गलत बात है। मुझे मोहरा बनाकर गलत तरीके से फंसाया जा रहा है।

डांसर को तवायफ कहना शर्मनाक अपनी गरिमा पर चोट से आहत अर्चना ने कहा कि उनके परिवार और रिश्तेदारों पर इसका बुरा असर पड़ा है। उन्होंने एक आईपीएस अधिकारी द्वारा उन्हें तवायफ कहे जाने पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा, मैं एक अच्छे परिवार से हूं, डांस मेरा पैशन है। मुझे तवायफ कहना गंदी मानसिकता को दर्शाता है। मैंने दुबई, मॉरीशस और रूस जैसे देशों में शो किए हैं, लेकिन यहां एक कलाकार की इज्जत करना लोग भूल गए हैं।

एफआईआर वापस ली जाए अपनी बात खत्म करते हुए अर्चना ने अपील की कि प्रशासन और शिकायतकर्ता इस तरह की कार्रवाई से बचें। उन्होंने कहा कि बिना किसी ठोस आधार के किसी को बदनाम करना और एक महिला कलाकार के चरित्र पर सवाल उठाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

हम वो नहीं जो मुश्किलों में साथ छोड़ दें : ममता और स्टालिन के साथ खड़े दिखे अखिलेश यादव, क्या है सियासी संदेश?

Story 1

क्या Apple जानबूझकर धीमा कर रहा है आपका iPhone? पूर्व इंजीनियर के खुलासे से मचा हड़कंप

Story 1

बंगाल की नई इबारत: सुवेंदु अधिकारी लागू करेंगे योगी मॉडल

Story 1

फिन एलन का तूफानी शतक: 1 साल में 3 बार रचा इतिहास, DC के खिलाफ बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड

Story 1

सुवेंदु अधिकारी का अग्निपथ : मुख्यमंत्री बनते ही सामने होंगी ये बड़ी चुनौतियां

Story 1

KKR की दहाड़ से बदला प्लेऑफ का समीकरण, दिल्ली लगभग बाहर; जानिए अंक तालिका का ताजा हाल

Story 1

दिल्ली में गर्मी की छुट्टी का ऐलान: इन छात्रों को स्कूल जाना होगा, जारी हुए नए निर्देश

Story 1

बंगाल में कमल का राज: सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, ममता युग का अंत

Story 1

दिल्ली में आज लोक अदालत: पेंडिंग ट्रैफिक चालानों से मिलेगी मुक्ति, जानें जरूरी डिटेल्स

Story 1

पटना में शिक्षा मंत्री के दावे के बीच TRE-4 अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, भारी बवाल