आईपीएल 2026 के 51वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस जीत के महानायक बने न्यूजीलैंड के आक्रामक सलामी बल्लेबाज फिन एलन। एलन ने महज 47 गेंदों में 5 चौकों और 10 छक्कों की मदद से नाबाद 100 रनों की तूफानी पारी खेलकर मैच को एकतरफा बना दिया।
फिन एलन ने 2026 में टी20 क्रिकेट में शतकों की हैट्रिक लगा दी है। वह एक कैलेंडर ईयर में तीन टी20 शतक जड़ने वाले न्यूजीलैंड के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले उन्होंने बिग बैश लीग में पर्थ स्कॉर्चर्स के लिए 101 रन, टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के लिए 100 रन और अब आईपीएल में कोलकाता के लिए नाबाद 100 रन बनाए हैं।
इस शानदार पारी के साथ ही फिन एलन कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आईपीएल में शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले ब्रेंडन मैकुलम (2008), वेंकटेश अय्यर (2023) और सुनील नरेन (2024) यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।
फिन एलन ने दिल्ली के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। उन्होंने अपनी पारी में 10 छक्के जड़े। इसके साथ ही वह आईपीएल इतिहास में KKR के लिए एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इस सूची में शीर्ष पर ब्रेंडन मैकुलम (13 छक्के) और दूसरे नंबर पर आंद्रे रसेल (11 छक्के) काबिज हैं।
आईपीएल में शतक लगाने वाले फिन एलन न्यूजीलैंड के केवल दूसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले केवल ब्रेंडन मैकुलम ने यह कारनामा किया था, जिन्होंने आईपीएल के इतिहास का पहला मैच खेलते हुए 2008 में शतक जड़ा था। 18 साल बाद एलन ने इस लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराकर इतिहास के पन्नों में अपनी जगह पक्की कर ली है।
*📸
— IndianPremierLeague (@IPL) May 8, 2026
Two sides of the pitch, two different emotions 🎭#TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvKKR | @DelhiCapitals | @KKRiders pic.twitter.com/d1G2uzlLc0
IPL में रनों की सुनामी : फिन एलेन की तूफानी सेंचुरी से कांपी दिल्ली, KKR की एकतरफा जीत
इंडियन मैंगो का दीवाना क्यों है अमेरिका? मैंगो रिवोल्यूशन के सामने सुपरपावर ने टेके घुटने
मारते रहो, छोड़ना मत ! बारात के बीच दूल्हे पर जानलेवा हमला, सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
सुवेंदु अधिकारी का अग्निपथ : मुख्यमंत्री बनते ही सामने होंगी ये बड़ी चुनौतियां
ट्रेन में खीरा खाने से पहले 100 बार सोचें: वीडियो में खुली खतरनाक मिलावट की पोल
महाराणा प्रताप की जयंती पर अखिलेश यादव का बड़ा एलान: सत्ता में आए तो मिलेगी दो दिन की छुट्टी, लगेगी स्वर्ण भाले वाली मूर्ति
मदर्स डे स्पेशल: छठी में अधूरी छोड़ी थी पढ़ाई, अब बेटे के साथ 10वीं पास कर मां ने रची मिसाल
16,500 फीट की ऊंचाई पर मौत से जंग: अजनबी बना फरिश्ता, ऐसे बचाई मासूम की जान
विजय के शपथ ग्रहण पर संकट? AMMK का बड़ा आरोप, TVK ने वीडियो जारी कर दिया करारा जवाब
पश्चिम बंगाल का नया अध्याय: सुवेंदु अधिकारी होंगे राज्य के अगले मुख्यमंत्री, कल लेंगे शपथ