कोलकाता: बंगाल की सियासत से जुड़ी आज की सबसे बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता सुवेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। अब यह स्पष्ट हो गया है कि सुवेंदु अधिकारी ही पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री होंगे।
अमित शाह की मौजूदगी में मुहर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बतौर पर्यवेक्षक कोलकाता पहुंचे थे। विधायक दल की बैठक में सुवेंदु अधिकारी के नाम पर सर्वसम्मति से मुहर लगाई गई। शाह ने स्पष्ट किया कि बैठक में मुख्यमंत्री पद के लिए सुवेंदु के अलावा किसी अन्य नाम पर कोई चर्चा नहीं हुई और पार्टी ने एकमत से उन्हें अपना नेता चुना है।
कल सुबह 11 बजे होगा शपथ ग्रहण सुवेंदु अधिकारी आज राजभवन जाकर राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का औपचारिक दावा पेश करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह के लिए 9 मई की तारीख चुनी गई है। गौरतलब है कि बंगाली कैलेंडर के अनुसार कल रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती है। चर्चा है कि इस ऐतिहासिक दिन पर पीएम नरेंद्र मोदी भी शपथ समारोह में शामिल हो सकते हैं।
ममता को दो बार मात देने का इनाम सुवेंदु अधिकारी का मुख्यमंत्री बनना उनके राजनीतिक कद को दर्शाता है। 2021 में नंदीग्राम में ममता बनर्जी को हराने के बाद, उन्होंने हाल ही में भवानीपुर में भी ममता को उनके गढ़ में शिकस्त दी है। बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के पीछे सुवेंदु की रणनीति को मुख्य वजह माना जा रहा है।
क्यों सुवेंदु ही बने पहली पसंद? पार्टी सूत्रों के अनुसार, सुवेंदु अधिकारी पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के बेहद भरोसेमंद हैं। नेता प्रतिपक्ष के रूप में उनके पास प्रशासनिक अनुभव है। साथ ही, बीजेपी का यह स्पष्ट मानना रहा है कि बंगाल का नेतृत्व वही व्यक्ति करेगा जो हिंदू हृदय सम्राट की छवि रखता हो। राज्य में अब दो उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की भी चर्चाएं तेज हैं।
राजनीतिक सफर पर एक नजर 15 दिसंबर 1970 को पूर्वी मेदिनीपुर के कांथी में जन्मे सुवेंदु अधिकारी का राजनीतिक सफर कांग्रेस से शुरू हुआ था। 1998 में टीएमसी में शामिल होने के बाद से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। परिवहन और सिंचाई जैसे महत्वपूर्ण विभागों को संभालने के बाद, अब उनके कंधों पर पूरे बंगाल की कमान होगी।
*Kolkata | Suvendu Adhikari elected as the Leader of West Bengal BJP Legislative Party, set to be the new CM of the state. pic.twitter.com/9HkURxHMd6
— ANI (@ANI) May 8, 2026
बंगाल में भगवा इतिहास: शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण में शामिल होने कोलकाता पहुंचे सीएम योगी
UFO और एलियन पर बड़ा खुलासा: पेंटागन ने खोली टॉप सीक्रेट तिजोरियाँ, वैज्ञानिकों में खलबली
केरल विधानसभा का नया चेहरा: अल्पसंख्यकों का प्रतिनिधित्व बढ़ा, हिंदू विधायकों की संख्या घटी
बंगाल में नया सवेरा : सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, ‘सोनार बांग्ला’ का किया संकल्प
सुवेंदु मंत्रिमंडल का विजयी बिगुल : दिलीप घोष से निशीथ प्रमाणिक तक, जानिए बंगाल की नई कैबिनेट का समीकरण
तमिलनाडु की सत्ता का विजय रथ थमा: बहुमत के जादुई आंकड़े से चूके थलापति, समर्थक फूट-फूटकर रोया
बंगाल में राम राज्य का उदय: शुभेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, ब्रिगेड ग्राउंड में ऐतिहासिक जमावड़ा
चलती ट्रेन में सरेआम सिगरेट पीती दिखी लड़की, वीडियो देख भड़के लोग
अब किसे कहेंगे शहजादा और युवराज ? तेजस्वी यादव ने सम्राट कैबिनेट का खोला परिवारवादी चिट्ठा
भगवा रंग में रंगा बंगाल: सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, योगी आदित्यनाथ के साथ दिखी खास केमिस्ट्री