कोलकाता में आज का दिन भारतीय राजनीति के लिए बेहद ऐतिहासिक है। पश्चिम बंगाल में पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ बीजेपी सरकार का गठन हो रहा है। शुभेंदु अधिकारी आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस भव्य समारोह के साक्षी बनने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोलकाता पहुंच गए हैं।
एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत कोलकाता हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उन्हें रिसीव करने के लिए स्थानीय बीजेपी नेतृत्व के साथ कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी शामिल हो रहे हैं।
यूपी के 54 नेताओं की रणनीति सफल शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण में यूपी का दबदबा साफ नजर आ रहा है। उत्तर प्रदेश से 54 वरिष्ठ नेताओं को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है, जिन्होंने बंगाल चुनाव में जमीन पर रहकर कड़ी मेहनत की थी। यूपी के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक पहले ही कोलकाता पहुंच चुके हैं।
योगी का स्ट्राइक रेट और बंगाल का भरोसा चुनाव प्रचार के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ बंगाल में पार्टी के सबसे प्रमुख स्टार प्रचारक रहे। उन्होंने राज्यभर में 19 जनसभाएं और 3 रोड शो किए। योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने जिन 22 सीटों पर प्रचार किया, उनमें से 19 सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की।
भव्य तैयारी, ऐतिहासिक पल शपथ ग्रहण का भव्य आयोजन कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में किया गया है। इस समारोह में एनडीए शासित सभी 21 राज्यों के मुख्यमंत्री और कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद हैं। बंगाल में पहली बार बीजेपी की सरकार बनने से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और आज का दिन पार्टी के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत माना जा रहा है।
*VIDEO | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath (@myogiadityanath) arrives at Kolkata airport to attend the oath taking ceremony of the BJP government in West Bengal.
— Press Trust of India (@PTI_News) May 9, 2026
West Bengal BJP Legislative Party Leader Suvendu Adhikari will take oath as the first BJP Chief Minister of West… pic.twitter.com/jIiHcT4Q2i
व्हेल देखने का रोमांच बना खौफनाक हादसा, तेज रफ्तार जेट स्की ने पानी में मारी जोरदार टक्कर!
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि होंगे देश के अगले CDS, जानिए क्या है पूरी जिम्मेदारी
पाकिस्तान की फजीहत! पूर्व दिग्गज ने शाहीन अफरीदी को बताया मीडियम पेसर , लाइव मैच में खुली पोल
अंडमान की हसीन वादियों में घुलेंगे प्यार के रंग: IRCTC लाया खास रोमांटिक पैकेज
आसमान से सीधे वार: भारतीय सेना के के-9 वॉरियर्स ने हेलीकॉप्टर से स्लिथरिंग का किया साहसी प्रदर्शन
भगवा रंग में रंगा बंगाल: शुभेंदु अधिकारी ने ली शपथ, कोलकाता में शक्ति प्रदर्शन
टी20 कप्तानी का सस्पेंस: सूर्यकुमार यादव के बाद कौन संभालेगा टीम इंडिया की कमान?
ऑपरेशन सिंदूर: भारत के खिलाफ पाक की मदद का चीन ने पहली बार कबूला सच
बंगाल में भगवा उदय: सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, ममता का 15 साल पुराना किला ढहा
पश्चिम बंगाल में टीएमसी की हार के बाद भड़के नेता, अभिषेक बनर्जी और आई-पैक पर बरसे बागी