नई दिल्ली: भारत सरकार ने देश के अगले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) के नाम का ऐलान कर दिया है। लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) देश के नए सीडीएस होंगे। वे मौजूदा सीडीएस जनरल अनिल चौहान का कार्यकाल 30 मई, 2026 को समाप्त होने के बाद पदभार संभालेंगे।
कौन हैं नए सीडीएस? लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि वर्तमान में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (NSCS) में सैन्य सलाहकार के रूप में कार्यरत हैं। यह नियुक्ति 1 सितंबर 2025 को की गई थी। इससे पहले, उन्होंने जुलाई 2024 से जुलाई 2025 तक सेना के उप प्रमुख के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं। मार्च 2023 से जून 2024 तक वे केंद्रीय कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।
दोहरी जिम्मेदारी का निर्वहन सरकार के आदेशानुसार, लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से अगले आदेश तक भारत सरकार के सैन्य मामलों के विभाग (Department of Military Affairs) के सचिव के रूप में भी काम करेंगे। उन्हें सेना के सबसे अनुभवी और तेज-तर्रार अधिकारियों में गिना जाता है।
देश के तीसरे सीडीएस भारत में सीडीएस का पद 2020 में बनाया गया था, जिसका उद्देश्य तीनों सेनाओं के बीच तालमेल को और अधिक मजबूत करना था। जनरल बिपिन रावत देश के पहले सीडीएस थे। दिसंबर 2021 में एक दुखद हेलिकॉप्टर दुर्घटना में उनके निधन के बाद यह पद कुछ समय रिक्त रहा। इसके बाद सितंबर 2022 में जनरल अनिल चौहान को दूसरा सीडीएस नियुक्त किया गया था।
हेलीकॉप्टर हादसे ने झकझोरा था देश को जनरल बिपिन रावत का कार्यकाल 1 जनवरी 2020 से 8 दिसंबर 2021 तक रहा। कुन्नूर (तमिलनाडु) के पास हुए एक भीषण हेलीकॉप्टर हादसे में जनरल रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 10 अन्य सैन्यकर्मियों ने अपनी जान गंवा दी थी। यह हादसा भारतीय रक्षा इतिहास की सबसे बड़ी क्षति मानी जाती है। अब लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि के कंधों पर देश की रक्षा तैयारियों और सैन्य एकीकरण को नई ऊंचाई पर ले जाने की जिम्मेदारी होगी।
Government of India appoints Lieutenant General N S Raja Subramani PVSM, AVSM, SM, VSM (Retd.) as the Chief of Defence Staff, who shall also function as Secretary to Government of India, Department of Military Affairs, with effect from the date of assumption of charge and until… pic.twitter.com/FpGolQxe5a
— ANI (@ANI) May 9, 2026
मारते रहो, छोड़ना मत ! बारात के बीच दूल्हे पर जानलेवा हमला, सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
टीसीएस धर्मांतरण विवाद: आरोपी निदा खान की गिरफ्तारी पर गरमाई सियासत, AIMIM और NCP का बचाव
क्या मैदान पर छिड़ी जंग? निकोलस पूरन ने पकड़ा क्रुणाल पंड्या का कॉलर, वीडियो हुआ वायरल
पाकिस्तान की फजीहत! पूर्व दिग्गज ने शाहीन अफरीदी को बताया मीडियम पेसर , लाइव मैच में खुली पोल
भरे मंच पर पीएम मोदी का भावुक पल: आखिर कौन हैं वह बुजुर्ग, जिनके आगे झुक गया देश का प्रधानमंत्री?
बंगाल में ऐतिहासिक बदलाव: शुभेंदु अधिकारी आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
अमेरिकी सरकार का बड़ा धमाका: UFO और एलियंस की 170 सीक्रेट फाइलें सार्वजनिक, तारे जैसी आकृति देख वैज्ञानिक हैरान
फिन एलन का सिक्सर धमाका : 8 साल बाद मैकुलम-रसेल के खास क्लब में हुई धमाकेदार एंट्री
IPL 2026: ऑरेंज कैप की रेस में मची खलबली, 34 साल के धुरंधर बल्लेबाज ने जमाया कब्जा
सागर में आवारा कुत्ते का खूनी खेल: एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल, CCTV में कैद हुई दहशत