पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज का दिन स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। राज्य में आजादी के बाद पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी को करारी शिकस्त देने वाले शुभेंदु अधिकारी आज सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भव्य आयोजन कोलकाता का ब्रिगेड परेड ग्राउंड इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनेगा। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जे.पी. नड्डा, धर्मेंद्र प्रधान और शिवराज सिंह चौहान समेत केंद्र सरकार के कई दिग्गज मंत्री समारोह में शामिल होंगे।
हम सब की सरकार का संकल्प शुभेंदु अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यह सरकार किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी से चलेगी। बीजेपी ने यह भी तय किया है कि बंगाल में कोई उप-मुख्यमंत्री (डिप्टी सीएम) नहीं होगा। आज शुभेंदु के साथ दिलीप घोष, निशिथ प्रमाणिक, अग्निमित्रा पॉल, रुद्र घोष, दीपक वर्मन, रत्ना देबनाथ और पूर्णिमा चक्रवर्ती मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।
रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती का संयोग यह शपथ ग्रहण समारोह और भी खास है क्योंकि यह 25 बैसाख यानी रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती के दिन हो रहा है। बीजेपी सांसद राहुल सिन्हा ने इसे बंगाल के लिए एक बड़ा और कल्याणकारी परिवर्तन बताया है।
बहुमत का बड़ा आंकड़ा बीजेपी ने इस चुनाव में 207 सीटों पर प्रचंड जीत हासिल कर तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 15 साल के लंबे शासन का अंत किया है। टीएमसी केवल 80 सीटों पर सिमट गई। 8 मई को अमित शाह की मौजूदगी में शुभेंदु को विधायक दल का नेता चुना गया था, जिसके बाद उन्होंने राज्यपाल आर.एन. रवि से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था।
सुरक्षा और ट्रैफिक के कड़े इंतजाम समारोह के मद्देनजर कोलकाता में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ब्रिगेड परेड ग्राउंड के आसपास भारी पुलिस बल तैनात है। कोलकाता पुलिस ने एस्प्लेनेड, खिदिरपुर रोड और क्वींस वे जैसे प्रमुख रास्तों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। शहर में मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई है ताकि आम जनता को कम से कम असुविधा हो।
*#WATCH | Kolkata, West Bengal | BJP leader Suvendu Adhikari leaves from his residence, he is to take oath as the Chief Minister of West Bengal shortly. pic.twitter.com/BG6o869oR2
— ANI (@ANI) May 9, 2026
सत्ता की जंग में नया मोड़: विजय की TVK पर फर्जी समर्थन का आरोप, पुलिस तक पहुंचा मामला
तमिलनाडु की सियासत में बड़ा खेला : विजय के CM बनने की राह में AMMK का रोड़ा
मदर्स डे स्पेशल: छठी में अधूरी छोड़ी थी पढ़ाई, अब बेटे के साथ 10वीं पास कर मां ने रची मिसाल
जब मंच पर पीएम मोदी ने झुका दिया सिर: 98 वर्षीय कार्यकर्ता के पैर छूकर दी सम्मान की नई मिसाल
व्हेल देखने का रोमांच बना खौफनाक हादसा, तेज रफ्तार जेट स्की ने पानी में मारी जोरदार टक्कर!
व्हाइट हाउस में गूंजी वैदिक ऋचाएं, विश्व शांति के लिए हुआ विशेष शांति पाठ
तमिलनाडु की सत्ता का विजय पथ: जोसेफ विजय ने जुटाया बहुमत, आज पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा
बंगाल में भगवा इतिहास: शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण में शामिल होने कोलकाता पहुंचे सीएम योगी
वंदे मातरम का विरोध करने वालों को देश में रहने का हक नहीं: संजय निरुपम का ओवैसी और कांग्रेस पर बड़ा हमला
RR vs GT: आज के महामुकाबले में रिकॉर्ड्स की बारिश, वैभव, जायसवाल और सिराज की नजरें इतिहास पर