तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर चल रहा सियासी ड्रामा गुरुवार शाम चरम पर पहुंच गया। एक्टर से नेता बने विजय की पार्टी तमिझगा वेत्री कड़गम (TVK) सरकार बनाने की दहलीज पर थी, लेकिन अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम (AMMK) के एक फैसले ने पूरे समीकरण को बदल दिया है।
दिनाकरन का मास्टरस्ट्रोक या सियासी चाल? AMMK के महासचिव टी.टी.वी. दिनाकरन ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को एक पत्र सौंपा है। इसमें दिनाकरन ने साफ कर दिया कि उनकी पार्टी AIADMK के महासचिव एडप्पादी के. पलानीस्वामी (EPS) को मुख्यमंत्री बनाने के लिए अपना समर्थन देगी। इस ऐलान के बाद विजय की दावेदारी पर गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
जालसाजी और हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप दिनाकरन ने TV पर अपनी पार्टी द्वारा विजय को समर्थन देने की खबर देखी, तो वे दंग रह गए। उन्होंने इसे जाली पत्र और विधायकों की खरीद-फरोख्त (हॉर्स ट्रेडिंग) करार दिया है। दिनाकरन ने कहा, यह लोकतंत्र का मजाक है। विपक्ष के विधायकों को तोड़कर सरकार बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
विजय की ईमानदारी पर सवाल दिनाकरन ने विजय की नियत पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने सवाल किया कि जो नेता विपक्ष के विधायकों का समर्थन लेकर सरकार बनाने की कोशिश कर रहा है, वह साफ-सुथरा शासन देने का दावा कैसे कर सकता है? दिनाकरन ने जोर देकर कहा कि NDA गठबंधन के तहत उनके सीएम उम्मीदवार केवल एडप्पादी पलानीस्वामी ही हैं।
संपर्क टूटने से बढ़ा सस्पेंस दिनाकरन ने दावा किया कि उनके विधायक कामराज से उनका संपर्क नहीं हो पा रहा है। शक है कि विधायक के साथ संपर्क टूटने के दौरान ही कोई फर्जी पत्र राज्यपाल को सौंपा गया, जिसमें गलत तरीके से विजय को समर्थन देने की बात कही गई है।
राज्यपाल से जांच की मांग AMMK महासचिव ने राज्यपाल से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो जाती, वे और उनकी पार्टी AIADMK के साथ मजबूती से खड़े हैं। अब सबकी निगाहें राजभवन के अगले कदम पर टिकी हैं कि क्या विजय इस चक्रव्यूह को तोड़ पाएंगे या राज्य में फिर से सियासी समीकरण बदलेंगे।
तमिलनाडु: AMMK के जनरल सेक्रेटरी टी.टी.वी. दिनाकरन ने गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को एक लेटर सौंपा, जिसमें उन्होंने राज्य में नई सरकार बनाने के लिए AIADMK के जनरल सेक्रेटरी एडप्पादी पलानीसामी को सपोर्ट दिया। pic.twitter.com/7lYhiRxgAf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 8, 2026
बंगाल में भगवा उदय: सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, ममता का 15 साल पुराना किला ढहा
नीति आयोग की कमान अब अनुभवी अर्थशास्त्री अशोक कुमार लाहिड़ी के हाथों में
बिहार की सियासत में निशांत का उदय: स्वास्थ्य मंत्री बनते ही मजार पर टेका मत्था, वीडियो वायरल
शुभेंदु का राज्य-अभिषेक : योगी के भगवा गमछे ने बंगाल की राजनीति में फूंकी नई जान!
RR vs GT: आज के महामुकाबले में रिकॉर्ड्स की बारिश, वैभव, जायसवाल और सिराज की नजरें इतिहास पर
अनंत सिंह के बचाव में उतरीं डांसर अर्चना तिवारी: विधायक जी बहुत अच्छे हैं, उन पर एफआईआर करना गलत
पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक बदलाव: शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण में PM मोदी का दंडवत प्रणाम चर्चा में
शपथ के बाद ही निशाने पर निशांत कुमार: कांग्रेस का डिजिटल प्रहार , बयानों पर मचा सियासी बवाल
क्या धरती पर उतरे थे 4 फीट के एलियन? FBI की 170 सीक्रेट फाइलों ने खोला ब्रह्मांड का सबसे बड़ा राज
शेख हसीना का बड़ा संदेश: पश्चिम बंगाल चुनाव में बीजेपी की जीत पर दी बधाई, सुवेंदु अधिकारी का किया विशेष जिक्र