बिहार की नई सरकार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के मंत्री बनते ही राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री के रूप में शपथ लेते ही निशांत विपक्ष के डिजिटल अटैक के केंद्र में आ गए हैं।
कांग्रेस का डिजिटल वार भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X के जरिए निशांत कुमार को घेरना शुरू कर दिया है। श्रीनिवास लगातार वीडियो पोस्ट कर रहे हैं, जिसमें निशांत कुमार की बॉडी लैंग्वेज और उनके बयानों पर तंज कसा जा रहा है।
हाल ही में शेयर किए गए एक वीडियो में, शपथ ग्रहण समारोह के दौरान निशांत कुमार को असहज दिखाने की कोशिश की गई है। इस पोस्ट में जेडीयू के वरिष्ठ नेता संजय झा और उमेश कुशवाहा की मौजूदगी को आधार बनाकर निशाना साधा गया है।
1925 का चुनाव और बड़ा विवाद विपक्ष द्वारा निशांत कुमार के एक इंटरव्यू क्लिप को वायरल किया जा रहा है। इस 21 सेकंड की क्लिप में निशांत कुमार बिहार चुनाव के आंकड़ों पर बात करते हुए कहते नजर आ रहे हैं, बिहार की जनता ने 1925 के बिहार इलेक्शन में जेडीयू को 200 सीट से जितवाया।
इतिहास और आंकड़ों की इस चूक को कांग्रेस ने लपक लिया है। बीवी श्रीनिवास ने इसे कटाक्ष करते हुए शेयर किया है, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर निशांत कुमार के बयान को लेकर बहस छिड़ गई है।
जेडीयू का पलटवार इस पूरे मामले को लेकर जेडीयू खेमे में भारी नाराजगी है। पार्टी नेताओं का कहना है कि कांग्रेस चुनावी हार की बौखलाहट और निराशा में इस तरह का दुष्प्रचार कर रही है। जेडीयू के अनुसार, विपक्ष के पास विकास के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए कुछ नहीं है, इसलिए वे व्यक्तिगत टिप्पणियों और वीडियो एडिटिंग का सहारा ले रहे हैं।
बढ़ सकता है सियासी टकराव बिहार में बीजेपी-जेडीयू गठबंधन की नई सरकार बनने के साथ ही विपक्ष की आक्रामक डिजिटल रणनीति साफ दिखाई दे रही है। जानकार मान रहे हैं कि आने वाले दिनों में यह वाकयुद्ध और तेज होगा। कांग्रेस अब सरकार के हर छोटे कदम और मंत्रियों की हर चूक को सोशल मीडिया पर भुनाने की तैयारी में दिख रही है।
Bihar के नए Health Minister 🤡 pic.twitter.com/fLwRCzl0F0
— Srinivas BV (@srinivasiyc) May 7, 2026
पश्चिम बंगाल में सोनार बांग्ला का उदय: शुभेंदु अधिकारी आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
खलनायक डांस से ऐसी-तैसी की धमकी तक: कौन हैं ग्वालियर के नए DIG डॉ. असित यादव?
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि होंगे देश के अगले CDS, जानिए क्या है पूरी जिम्मेदारी
बंगाल में नई सुबह: सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, ममता युग का हुआ अंत
तमिलनाडु की सत्ता का विजय पथ: सरकार बनाने का दावा पेश, वाम दलों और कांग्रेस का मिला साथ
बंगाल में भाजपा की पहली सरकार: पीएम मोदी ने माखनलाल सरकार को गले लगाकर किसे किया याद?
कानपुर को जाम से आजादी: 320 करोड़ की लागत से बनेगा रेलवे ओवर ब्रिज, 20 लाख लोगों को मिलेगी राहत
जब मंच पर पीएम मोदी ने झुका दिया सिर: 98 वर्षीय कार्यकर्ता के पैर छूकर दी सम्मान की नई मिसाल
फिन एलन का सिक्सर धमाका : 8 साल बाद मैकुलम-रसेल के खास क्लब में हुई धमाकेदार एंट्री
16,500 फीट की ऊंचाई पर मौत से जंग: अजनबी बना फरिश्ता, ऐसे बचाई मासूम की जान