कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक युग का आगाज हुआ है। ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इसके साथ ही राज्य में पहली बार बीजेपी की सरकार का गठन हो गया है और टीएमसी के 15 वर्षों के शासन का औपचारिक अंत हो गया है।
पीएम मोदी और दिग्गजों की मौजूदगी इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष रूप से उपस्थित थे। उनके साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत एनडीए शासित करीब 20 राज्यों के मुख्यमंत्री और कई केंद्रीय मंत्री मंच पर मौजूद रहे। प्रोटोकॉल के तहत पूर्व सीएम ममता बनर्जी को भी आमंत्रित किया गया था, लेकिन वे इस समारोह से दूर रहीं।
मंत्रिमंडल का गठन: दिलीप घोष सहित इन नेताओं ने ली शपथ मुख्यमंत्री के साथ-साथ बीजेपी के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने भी मंत्री पद की शपथ ली। चर्चा है कि उन्हें जल्द ही उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इनके अलावा अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, क्षुदिराम टुडू और निसिथ प्रामाणिक ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। क्षुदिराम टुडू को बंगाल के आदिवासी समाज का एक बड़ा चेहरा माना जाता है।
बीजेपी की प्रचंड जीत और सत्ता परिवर्तन हालिया विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने राज्य की 207 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की, जबकि सत्तारूढ़ टीएमसी महज 80 सीटों पर सिमट गई। 8 मई को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में सुवेंदु अधिकारी को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया था, जिसके बाद उन्होंने राज्यपाल आर.एन. रवि से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था।
पीएम मोदी ने किया वरिष्ठ कार्यकर्ता का सम्मान शपथ ग्रहण से पूर्व, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक भावुक दृश्य पेश किया। उन्होंने बंगाल बीजेपी के सबसे पुराने कार्यकर्ता माखनलाल सरकार को मंच पर विशेष सम्मान दिया। पीएम ने न केवल उन्हें गले लगाया बल्कि उनके पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया। इससे पहले उन्होंने रबींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
राम राज्य की गूंज कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड में देशभर से आए साधु-संतों का भी जमावड़ा रहा। समारोह में शामिल हुए संतों का कहना है कि बंगाल में अब राम राज्य की शुरुआत हो गई है। वहीं, बीजेपी विधायक रूपा गांगुली ने इसे बंगाल की जनता के भरोसे की जीत बताया और राज्य के सर्वांगीण विकास का संकल्प दोहराया।
*#WATCH Kolkata | BJP leader Suvendu Adhikari takes oath as the first BJP Chief Minister of West Bengal since independence pic.twitter.com/tTMotWpIld
— ANI (@ANI) May 9, 2026
पटना में शिक्षा मंत्री के दावे के बीच TRE-4 अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, भारी बवाल
क्या टीम इंडिया की भविष्य की रणनीति बन रही है स्टेडियम में? गौतम गंभीर और सिलेक्टर आरपी सिंह की मुलाकात चर्चा में
IPL में रनों की सुनामी : फिन एलेन की तूफानी सेंचुरी से कांपी दिल्ली, KKR की एकतरफा जीत
चलती ट्रेन में सरेआम सिगरेट पीती दिखी लड़की, वीडियो देख भड़के लोग
प्रिंस हैरी के पॉपकॉर्न पर छोटी बच्ची का डाका , वायरल वीडियो देख चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान
शुभेंदु अधिकारी का शपथग्रहण: ब्रिगेड परेड ग्राउंड बना भगवा दुर्ग , समर्थकों में अपना टाइम आ गया का जोश
सुवेंदु कैबिनेट के न्यू स्टार : कौन हैं खुदीराम टुडू, जिन्होंने बांग्ला छोड़ संथाली में ली शपथ?
कोलकाता में ऐतिहासिक बदलाव: सुवेंदु अधिकारी आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, ब्रिगेड ग्राउंड में राजतिलक की भव्य तैयारी
दीदी, आपको घर में घुसकर हराया : अमित शाह की दहाड़, सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री
नीति आयोग को मिला नया सारथी: अर्थशास्त्री अशोक कुमार लाहिड़ी ने संभाली उपाध्यक्ष की कमान