बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और अवामी लीग की अध्यक्ष शेख हसीना ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मिली जीत पर बधाई दी है। शेख हसीना ने एक आधिकारिक संदेश जारी कर नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
शेख हसीना का औपचारिक संदेश बांग्लादेश अवामी लीग ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर इस बधाई संदेश की जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट रूप से उल्लेख किया कि यह बधाई भाजपा के उन प्रतिनिधियों के लिए भी है जिन्होंने पश्चिम बंगाल चुनाव में जीत दर्ज की है। शेख हसीना ने इसे दोनों देशों के बीच संबंधों को प्राथमिकता देने वाला एक कूटनीतिक संकेत माना जा रहा है।
सुवेंदु अधिकारी को विशेष बधाई इस संदेश में शेख हसीना ने भाजपा के कद्दावर नेता सुवेंदु अधिकारी को विशेष रूप से बधाई दी है। उन्होंने पूरे भारत की समृद्धि और पश्चिम बंगाल की जनता की सुख-शांति की कामना की है। उनके संदेश के अंत में जय बांग्ला और जय बंगबंधु के नारे भी शामिल थे।
बीएनपी की ओर से भी मिली प्रतिक्रिया केवल अवामी लीग ही नहीं, बल्कि बांग्लादेश की विपक्षी पार्टी बीएनपी ने भी भाजपा की जीत पर बधाई संदेश भेजा है। बीएनपी ने अपने संदेश में सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व की सराहना की है। साथ ही, उन्होंने तीस्ता नदी जल बंटवारे के मुद्दे पर भारत सरकार से पुनर्विचार करने का आग्रह भी किया है। ढाका लंबे समय से ममता बनर्जी सरकार पर इस मुद्दे को लटकाए रखने का आरोप लगाता रहा है।
मुख्यमंत्री पद की रेस में सुवेंदु अधिकारी विधानसभा चुनाव में जीत के बाद कोलकाता में भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मोहन चरण माझी इस बैठक में पर्यवेक्षक के तौर पर शामिल हुए हैं।
सूत्रों के मुताबिक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य, सुवेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुनने का प्रस्ताव रखेंगे। इसके साथ ही यह तय माना जा रहा है कि सुवेंदु अधिकारी ही पश्चिम बंगाल के अगले मुख्यमंत्री होंगे। चर्चा यह भी है कि नई सरकार में दो उपमुख्यमंत्री भी नियुक्त किए जा सकते हैं।
*Greetings and congratulations to all those elected in the West Bengal Legislative Assembly elections in India from Sheikh Hasina, President of the Bangladesh Awami League and former Prime Minister of Bangladesh
— Bangladesh Awami League (@albd1971) May 8, 2026
—
In a formal message of felicitation issued today, Sheikh Hasina,… pic.twitter.com/2PF3eNXGUj
हंता वायरस का खौफ: क्या भारत में मचने वाली है महामारी? विशेषज्ञों ने दिया जवाब
बंगाल में भगवा इतिहास: शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण में शामिल होने कोलकाता पहुंचे सीएम योगी
देश को मिला नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ: लेफ्टिनेंट जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि संभालेंगे सेना की कमान
बंगाल शपथ ग्रहण: राजनाथ सिंह के पैर छूते दिखे मिथुन चक्रवर्ती, वीडियो ने मचाया तहलका
व्हाइट हाउस में गूंजी वैदिक ऋचाएं, विश्व शांति के लिए हुआ विशेष शांति पाठ
चीन के स्कूलों में माली बने 4 साल के बच्चे: किताबों से अलग श्रम को बना रहे जीवन का आधार
अब किसे कहेंगे शहजादा और युवराज ? तेजस्वी यादव ने सम्राट कैबिनेट का खोला परिवारवादी चिट्ठा
तमिलनाडु की सत्ता का वॉट्सएप वॉर : दिनाकरन ने विजय पर लगाया जालसाजी का आरोप, राजभवन तक पहुंचा विवाद
पाथुम निसंका का धमाका: 13 साल बाद श्रीलंकाई बल्लेबाज ने किया ये बड़ा करिश्मा
कल का मौसम: यूपी समेत कई राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट, बिजली गिरने से रहें सावधान