पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत हुई है। राज्य में पहली बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार का गठन हुआ है। कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
पीएम मोदी का भावुक अंदाज शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। मंच से जनता का अभिवादन करते हुए पीएम मोदी ने उन्हें दंडवत प्रणाम किया। पीएम का यह अंदाज देखकर वहां मौजूद जनसमूह में भारी उत्साह देखने को मिला। इस भावपूर्ण पल का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
कैबिनेट में दिग्गजों को जगह शुभेंदु अधिकारी के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष और अग्निमित्रा पॉल समेत पांच अन्य नेताओं ने कैबिनेट मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। भाजपा समर्थकों ने इसे राज्य में एक ऐतिहासिक परिवर्तन बताया है। पार्टी का कहना है कि जनता ने विकास के वादे पर भरोसा जताया है।
97 वर्षीय दिग्गज का लिया आशीर्वाद समारोह शुरू होने से पहले पीएम मोदी ने एक बेहद भावुक पल को जन्म दिया। उन्होंने 97 वर्षीय वरिष्ठ भाजपा नेता माखनलाल सरकार के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और उन्हें गले लगाया। माखनलाल सरकार सिलीगुड़ी के रहने वाले हैं और जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के करीबी सहयोगी रहे हैं।
माखनलाल सरकार का संघर्षपूर्ण इतिहास बंगाल भाजपा अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने बताया कि माखनलाल सरकार का इतिहास संघर्षों से भरा रहा है। उन्होंने याद दिलाया कि कांग्रेस के शासनकाल में केवल देशभक्ति गीत गाने के कारण उन्हें दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
कोर्ट में जज ने जब उनसे माफी मांगने को कहा, तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया। इसके बजाय, उन्होंने जज के सामने वही गीत दोबारा गाया। उनकी इस निडरता और देशभक्ति से प्रभावित होकर जज ने पुलिस को उन्हें सम्मान के साथ घर भेजने और यात्रा के लिए पैसे देने का आदेश दिया था। आज उन्हीं के सम्मान में पीएम मोदी का झुकना पूरे देश के लिए चर्चा का केंद्र बना हुआ है।
*#WATCH | Kolkata | Prime Minister Narendra Modi greets the public during the swearing-in ceremony of the new West Bengal government
— ANI (@ANI) May 9, 2026
(Video Source: PM Modi social media) pic.twitter.com/csvbAiqjHC
प्रिंस हैरी के पॉपकॉर्न पर छोटी बच्ची का डाका , वायरल वीडियो देख चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान
शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री, 321 शहीदों के बलिदान को याद कर भावुक हुए अमित शाह
बंगाल में खेला खत्म: सुवेंदु अधिकारी के शपथग्रहण से पहले दिलीप घोष का बड़ा दावा, कहा- अब TMC का भी होगा सफाया
कैंसर का महा-स्कैम : 40 लाख ऐंठने के लिए ब्लॉगर ने रचा मौत का नाटक, अब मांग रही माफी
UFO फाइल्स: क्या एलियंस सच में आ चुके हैं धरती पर? पेंटागन ने पहली बार खोली Area 51 के राज
रिक्शे पर इंसानियत की सवारी : बुजुर्ग का वीडियो देख पिघल जाएगा आपका दिल
पश्चिम बंगाल में नई सुबह: शुभेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, पहली बार राज्य में बनी बीजेपी सरकार
वंदे मातरम का विरोध करने वालों को देश में रहने का हक नहीं: संजय निरुपम का ओवैसी और कांग्रेस पर बड़ा हमला
IPL 2026: ऑरेंज कैप की रेस में मची खलबली, 34 साल के धुरंधर बल्लेबाज ने जमाया कब्जा
‘ऑपरेशन सिंदूर’ का काला सच: चीन ने भरी ‘सीक्रेट भूमिका’ की हामी, क्या पाकिस्तान बना ड्रैगन की लाइव वॉर लैब?