पश्चिम बंगाल में भाजपा ने एक नया इतिहास रच दिया है। कोलकाता के बिस्वा बंगला कन्वेंशन सेंटर में आयोजित विधायक दल की बैठक के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने आधिकारिक घोषणा की कि शुभेंदु अधिकारी राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे।
इस घोषणा के दौरान अमित शाह काफी भावुक नजर आए। उन्होंने बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं के लंबे संघर्ष का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी के 321 कार्यकर्ताओं ने अपनी जान गंवाई है। उन्होंने कहा, हमारे कार्यकर्ताओं का बलिदान व्यर्थ नहीं गया है। बंगाल की जनता ने भाजपा पर जो भरोसा जताया है, वह अभूतपूर्व है।
20 जिलों में भगवा परचम अमित शाह ने बताया कि राज्य के 23 में से 20 जिलों में भाजपा नंबर-1 पार्टी बनकर उभरी है। उन्होंने झारग्राम, बांकुरा और दार्जिलिंग का विशेष उल्लेख किया, जहां पार्टी ने सभी सीटों पर जीत दर्ज की है। मुख्यमंत्री चुने जाने पर शुभेंदु अधिकारी की सराहना करते हुए शाह ने कहा कि नंदीग्राम में ममता बनर्जी को हराने के बाद अब वे पूरे राज्य का नेतृत्व करेंगे।
शपथ ग्रहण: ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भव्य तैयारी नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी शामिल होने की प्रबल संभावना है। गौरतलब है कि 27 अप्रैल को अपनी आखिरी चुनावी रैली में पीएम मोदी ने भाजपा की जीत का दावा करते हुए कहा था कि वे शपथ ग्रहण में जरूर आएंगे।
कोलकाता में भारी सुरक्षा और ट्रैफिक डायवर्जन शपथ ग्रहण समारोह और प्रधानमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए कोलकाता पुलिस ने सख्त ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। सुबह 4 बजे से रात 8 बजे तक प्रमुख मार्गों पर यातायात नियंत्रित रहेगा।
एस्प्लेनेड रैंप, के.पी. रोड, और विक्टोरिया मेमोरियल के आसपास के इलाकों में पार्किंग पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। साथ ही, आवश्यक सेवाओं (दूध, दवा, सब्जी) को छोड़कर सभी मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी रहेगी। पुलिस ने वीवीआईपी मूवमेंट के चलते आम जनता को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है।
*Traffic Notification in connection with the visit of the Hon’ble Prime Minister of India to the city of Kolkata for attending OATH-TAKING Ceremony of newly formed West Bengal Government at Brigade Parade Ground, Kolkata on 09.05.2026. pic.twitter.com/Q6OiXb2Ei4
— Kolkata Traffic Police (@KPTrafficDept) May 8, 2026
तमिलनाडु की सत्ता का विजय पथ: जोसेफ विजय ने जुटाया बहुमत, आज पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा
राजस्थान रॉयल्स का पिंक प्रॉमिस : मैदान पर उतरेगी जज्बे की जर्सी, हर छक्के से रोशन होंगे घर
अमित शाह के सामने नतमस्तक सुवेंदु अधिकारी: बंगाल की नई सियासी तस्वीर का शक्ति प्रदर्शन
इंस्टाग्राम से हटा End-to-End Encryption: क्या अब सुरक्षित नहीं हैं आपके DMs?
रेलवे स्टेशन पर जहर की कोटिंग: खीरों को रंगा जा रहा खतरनाक केमिकल से, वीडियो ने मचाई खलबली
मोमिनुल हक शतक से चूके तो पत्नी की डांट का सताया डर, बोले- आज घर पर खैर नहीं!
अब किसे कहेंगे शहजादा और युवराज ? तेजस्वी यादव ने सम्राट कैबिनेट का खोला परिवारवादी चिट्ठा
धुरंधर 2: थिएटर वाली फिल्म से होगी बिल्कुल अलग, ओटीटी पर दिखेगा रॉ और अनदेखा वर्जन
टीसीएस धर्मांतरण विवाद: आरोपी निदा खान की गिरफ्तारी पर गरमाई सियासत, AIMIM और NCP का बचाव
शुभेंदु का राज्य-अभिषेक : योगी के भगवा गमछे ने बंगाल की राजनीति में फूंकी नई जान!