रावलपिंडी: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल कई मायनों में यादगार रहा। जहां एक ओर रनों की बरसात हुई, वहीं दूसरी ओर बांग्लादेश के बल्लेबाज मोमिनुल हक का एक बयान चर्चा का विषय बन गया। 91 रन पर आउट होने के बाद मोमिनुल को शतक न बना पाने का दुख खेल से ज्यादा अपनी पत्नी के डर के कारण हो रहा है।
सतक से चूके, तो पत्नी की याद आई बाएं हाथ के बल्लेबाज मोमिनुल हक ने क्रीज पर टिककर 200 गेंदों का सामना किया, लेकिन वह अपने शतक से महज 9 रन दूर रह गए। खेल खत्म होने के बाद जब उनसे इस चूक के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, आमतौर पर मुझे शतक से चूकने का पछतावा नहीं होता, लेकिन आज दुख है। इसकी वजह मेरी पत्नी है। मुझे डर है कि आज घर पर मुझे उनकी डांट खानी पड़ेगी।
रिकॉर्ड बनाने का सुनहरा मौका था मोमिनुल के लिए यह शतक बेहद खास हो सकता था। यदि वह आज शतक जड़ देते, तो वह टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन जाते। फिलहाल, मोमिनुल और मुश्फिकुर रहीम 13-13 शतकों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं।
शांतो का बल्ला गरजा भले ही मोमिनुल शतक से चूक गए, लेकिन कप्तान नजमुल हसन शांतो ने कमान संभाली। शांतो ने 130 गेंदों में 101 रनों की शानदार पारी खेली। इस शतक के साथ ही वह बांग्लादेश के लिए टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक 5 शतक जड़ने वाले कप्तान बन गए हैं। दिन का खेल खत्म होने तक मुश्फिकुर रहीम 48 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए थे।
पाकिस्तान की गेंदबाजी रही औसत पाकिस्तान के गेंदबाज पहले दिन कुछ खास प्रभाव नहीं डाल सके। शाहीन अफरीदी, मोहम्मद अब्बास, हसन अली और नोमान अली ने एक-एक विकेट तो चटकाया, लेकिन वे बांग्लादेश के बल्लेबाजों पर दबाव बनाने में संघर्ष करते दिखे। नोमान अली की गेंदबाजी में अनुशासन की कमी दिखी, जिन्होंने अपने स्पेल के दौरान 6 नो-बॉल फेंकी।
🎙️| Mominul Haque on missing out on a century:
— Shadman Sakib Arnob (@arnuX05) May 8, 2026
“No, I usually don’t regret it. But today, I did a little bit — mainly because of my wife. She might scold me a bit now!” 😅#BANvPAK #BangladeshCricket pic.twitter.com/HXEbp20au7
मैं भाजपा का अभिनंदन करना चाहता हूं : सुवेंदु अधिकारी के बहाने संजय राउत ने सरकार पर कसा तंज
तमिलनाडु की सत्ता का गेम ऑफ थ्रोन्स : विजय के सीएम बनने से पहले सीता हरण का ड्रामा
अग्नि-6: भारत की नई ब्रह्मास्त्र मिसाइल, 10,000 किमी की मारक क्षमता से बदलेंगे वैश्विक समीकरण
कैंसर का महा-स्कैम : 40 लाख ऐंठने के लिए ब्लॉगर ने रचा मौत का नाटक, अब मांग रही माफी
पेड़ पर बिजली की रफ्तार से चढ़ता सांप! वायरल वीडियो देख फटी रह जाएंगी आंखें
बंगाल में कमल का राज: सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, ममता युग का अंत
रोहित शर्मा के साथ बदसलूकी: फैन ने कलाई से छीनने की कोशिश की 3.25 करोड़ की घड़ी
फिन एलन का तूफानी शतक: 1 साल में 3 बार रचा इतिहास, DC के खिलाफ बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
अब किसे कहेंगे शहजादा और युवराज ? तेजस्वी यादव ने सम्राट कैबिनेट का खोला परिवारवादी चिट्ठा
बंगाल में सोनार बांग्ला का उदय: शपथ ग्रहण से पहले सुवेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान