इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने Apple यूजर्स के बीच खलबली मचा दी है। एक महिला ने, जो खुद को कंपनी की पूर्व सॉफ्टवेयर इंजीनियर बता रही है, Apple पर एक गंभीर आरोप लगाया है। यह दावा सीधे तौर पर कंपनी की कार्यप्रणाली और पारदर्शिता पर सवालिया निशान खड़ा करता है।
वायरल वीडियो में महिला का दावा है कि Apple हर नए iPhone के लॉन्च के साथ पुराने मॉडल्स में एक छिपा हुआ कोड या मैलवेयर भेजता है। इसके पीछे का मकसद पुराने फोन की स्पीड को जानबूझकर धीमा करना है। महिला का कहना है कि यह कोई तकनीकी खराबी नहीं, बल्कि एक सोची-समझी रणनीति है ताकि यूजर्स मजबूर होकर नया फोन खरीदने पर मजबूर हो जाएं।
यह पहली बार नहीं है जब Apple पर इस तरह के आरोप लगे हों। 2017 में बैटरीगेट विवाद ने दुनिया भर में सुर्खियां बटोरी थीं। तब कंपनी ने स्वीकार किया था कि उसने सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए पुराने iPhone की परफॉर्मेंस को धीमा किया था। हालांकि, कंपनी ने सफाई दी थी कि ऐसा पुरानी बैटरी वाले फोन को अचानक बंद होने से बचाने के लिए किया गया था। इस नए दावे ने एक बार फिर प्लांड ऑब्सोलेसेन्स (Planned Obsolescence) की बहस को हवा दे दी है।
फिलहाल इस वायरल वीडियो के दावों की पुष्टि नहीं हुई है। Apple की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। क्या वाकई कंपनी अपने ग्राहकों को नए फोन खरीदने के लिए मजबूर करने के लिए उन्हें धोखा दे रही है? यह सवाल अभी भी बना हुआ है।
इन विवादों के बीच, टेक जगत में iPhone 18 सीरीज की चर्चा भी जोरों पर है। रिपोर्ट्स के अनुसार, आगामी iPhone 18 Pro में डिजाइन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। कंपनी फेशियल रिकग्निशन सेंसर को स्क्रीन के नीचे लाने पर काम कर रही है, जिससे डायनामिक आइलैंड या कटआउट की जगह एक छोटा सा पंच-होल दिखाई देगा। इससे यूजर्स को पहले से बेहतर और क्लियर डिस्प्ले अनुभव मिलने की उम्मीद है।
Former software engineer at Apple is whistleblowing
— Wall Street Apes (@WallStreetApes) May 6, 2026
She says whenever Apple launches a new phone, they would push an update to older iPhones with malware to slow them down. This pushes people to upgrade
“I used to be a software engineer at Apple, and with every new phone that… pic.twitter.com/SSeTQGXvUp
शुभेंदु अधिकारी का शपथग्रहण: ब्रिगेड परेड ग्राउंड बना भगवा दुर्ग , समर्थकों में अपना टाइम आ गया का जोश
श्रीदेवी की डिजाइनर से बंगाल की डिप्टी CM तक: अग्निमित्रा पॉल की चौंकाने वाली कहानी
UFO और एलियन पर बड़ा खुलासा: पेंटागन ने खोली टॉप सीक्रेट तिजोरियाँ, वैज्ञानिकों में खलबली
विजय का सियासी मैजिक और कस्तूरी शंकर का तंज: तमिलनाडु की राजनीति में नया मोड़
पश्चिम बंगाल में सोनार बांग्ला का उदय: शुभेंदु अधिकारी आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
व्हाइट हाउस में गूंजी ॐ शांति : अमेरिका के शक्ति केंद्र में हिंदू प्रार्थनाओं का संदेश
IPL 2026: ऑरेंज कैप की रेस में मची खलबली, 34 साल के धुरंधर बल्लेबाज ने जमाया कब्जा
लोकसभा में अलग सीट, अखिलेश का समर्थन: क्या कांग्रेस-DMK के बीच खत्म हो गया गठबंधन?
जब विदेश मंत्री एस जयशंकर बने फैनबॉय : ब्रायन लारा से मिलकर बोले- असली सम्मान तो यह पल है
पेड़ पर बिजली की रफ्तार से चढ़ता सांप! वायरल वीडियो देख फटी रह जाएंगी आंखें