पश्चिम बंगाल के कालीघाट थाने में तैनात प्रभारी गौतम दास को रील और फोटोशूट का शौक रखना बहुत महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर वायरल हुई, जिसके बाद उन्हें अपने पद से हाथ धोना पड़ा।
क्या था वायरल फोटो में? वायरल हुई तस्वीर में थानेदार गौतम दास वर्दी में हाथ में INSAS राइफल लिए दबंग अंदाज में पोज देते नजर आ रहे थे। उन्होंने इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा था— नए असाइनमेंट के लिए तैयार।
TMC ने की शिकायत यह हरकत तब हुई जब राज्य में चुनावी नतीजों को लेकर माहौल बेहद संवेदनशील है। टीएमसी के प्रदेश उपाध्यक्ष जॉयप्रकाश मजूमदार ने इस तस्वीर को आधार बनाकर चुनाव आयोग और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से शिकायत की।
टीएमसी का तर्क था कि मतगणना से ठीक पहले ईवीएम की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर राज्य में तनाव है। ऐसे में एक जिम्मेदार अधिकारी का सर्विस रूल्स को दरकिनार कर हथियार के साथ फोटोशूट कराना आपत्तिजनक और नियम विरुद्ध है।
अधिकारी पर गिरी गाज शिकायत के बाद कोलकाता पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया और गौतम दास को सस्पेंड कर दिया। अब कालीघाट थाने की कमान चमेली मुखर्जी को सौंप दी गई है। हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद वह मूल पोस्ट सोशल मीडिया से हटा ली गई है।
सियासी तनाव और टशन बंगाल में इस समय चुनावी नतीजों को लेकर सत्ताधारी टीएमसी और विपक्ष के बीच जबरदस्त सियासी रस्साकशी चल रही है। बीजेपी समर्थकों द्वारा सोशल मीडिया पर 4 मई दीदी गई जैसे नारों से दबाव बनाया जा रहा है।
ऐसे नाजुक दौर में पुलिस अधिकारी का यह टशन टीएमसी नेताओं को गवारा नहीं हुआ और इसे सीधे तौर पर आचार संहिता और अनुशासन का उल्लंघन माना गया। फिलहाल, इस मामले ने पुलिस महकमे में कड़ी चर्चा छेड़ दी है।
*To,
— Jay Prakash Majumdar (@Jay_Majumdar) May 1, 2026
The Chief Election commissioner of India, New Delhi
With copy to:
CEO, West Bengal
Commissioner of Police, Kolkata.
From:
Jay Prakash Majumdar
Vice President
West Bengal Trinamool Congress
Respected Sirs,
On behalf the common people of West Bengal I hereby lodge… pic.twitter.com/6actZdYXmz
वजीरपुर में चला MCD का बुलडोजर: बेघर हुए सैकड़ों गरीब परिवार, बिना नोटिस कार्रवाई पर मचा बवाल
मौत से आंख-मिचौली: रस्सियों पर लटककर काम करता मजदूर, मुस्कान में छिपी है जीवन की कड़वी सच्चाई
जबलपुर क्रूज हादसा: 48 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद मिली 11 लाशें, मां के सीने से लिपटा मिला मासूम
राम चरण की पेड्डी का धमाका: आईपीएल खत्म होते ही सिनेमाघरों में मचेगा कोहराम
याचिका खारिज नहीं हुई, गलत रिपोर्टिंग कर रहा मीडिया , कपिल सिब्बल ने दी सफाई
NEET UG 2026: 22.79 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल, NTA ने जारी की सख्त एडवाइजरी और ड्रेस कोड
मनाली: उद्घाटन के कुछ ही घंटों में कूड़ेदान बना स्मार्टफोन चार्जिंग पॉइंट, वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल
कबाड़ से कमाल: पुरानी बस को बनाया आलीशान बस स्टॉप, वायरल वीडियो देख दंग रह गई दुनिया
ऑस्कर्स में बड़े बदलाव: अब एक एक्टर को एक कैटेगरी में मिल सकते हैं कई नॉमिनेशन, भारत की बढ़ीं उम्मीदें
खाना खिलाते समय बच्चों को थमाया मोबाइल? हो सकता है ऑटिज्म का खतरा, जानें क्या कहती है AIIMS की रिसर्च