नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) 3 मई 2026 को देश-विदेश के 566 शहरों में नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा का आयोजन करने जा रही है। इस साल परीक्षा में 22.79 लाख उम्मीदवार शामिल होंगे। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक सिंगल शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।
मौसम को देखते हुए खास सलाह मौसम विभाग द्वारा कई इलाकों में बारिश की चेतावनी के बीच NTA ने अभ्यर्थियों को जरूरी दस्तावेज सुरक्षित रखने की सलाह दी है। परीक्षार्थी अपने एडमिट कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो को पारदर्शी पाउच में रखें ताकि वे गीले न हों। इसके अलावा, केवल अनुमत दस्तावेज ही साथ ले जाएं।
एडमिट कार्ड के लिए कड़े नियम एडमिट कार्ड के तीनों पन्नों का प्रिंटआउट साथ रखें। निर्धारित जगह पर पोस्टकार्ड साइज फोटो और पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाएं। साथ ही बाएं हाथ के अंगूठे का निशान लगाएं। ध्यान रहे, इनविजिलेटर के सामने ही साइन करें, घर से हस्ताक्षर करके ले जाने पर आपको अयोग्य (disqualify) घोषित किया जा सकता है।
ड्रेस कोड का पालन है अनिवार्य NTA ने ड्रेस कोड को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए हैं:
समय का रखें विशेष ध्यान परीक्षा केंद्र सुबह 11 बजे खुलेंगे। दोपहर 1:30 बजे गेट बंद कर दिए जाएंगे, जिसके बाद किसी भी छात्र को प्रवेश नहीं मिलेगा। प्रवेश के समय एडमिट कार्ड, आधार कार्ड या कोई वैध फोटो आईडी प्रूफ साथ लाना अनिवार्य है।
एग्जाम हॉल के नियम परीक्षा के दौरान सिक्योरिटी चेक (बॉडी स्कैनर और फ्रिस्किंग) अनिवार्य हैं। अटेंडेंस शीट पर दो बार हस्ताक्षर करना जरूरी होगा। किसी भी परीक्षार्थी को शाम 5 बजे परीक्षा पूरी होने से पहले हॉल छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। स्क्राइब का उपयोग करने वाले उम्मीदवार अपना लेटर ऑफ अंडरटेकिंग साथ लाना न भूलें।
NEET UG 2026 is on 03 May 2026.
— National Testing Agency (@NTA_Exams) April 30, 2026
Follow the dress code and carry only permitted items for a smooth entry.
Report early and stay calm on exam day.#NTA #NTAUpdate #NTAExams #NEETUG2026 #ExamDayGuidelines pic.twitter.com/ooNgaTm7zW
जीत गए तो घरों में लगा देंगे आग : बंगाल के फाल्टा में TMC पर धमकाने का आरोप, भारी तनाव
बरगी डैम क्रूज हादसा: जब मौत सामने थी, तब स्टाफ ने बांटी लाइफ जैकेट; किसकी लापरवाही से गई जान?
क्या गिरफ्तार होंगे संदीप पाठक? AAP छोड़ BJP में गए सांसद की तलाश में जुटी पंजाब पुलिस
मैदान पर बवाल: शिवम दुबे की बड़ी चूक, भड़क गए कप्तान गायकवाड़ और नूर अहमद!
‘खिड़की से पत्थर मारेंगे’... समय रैना की हाजिरजवाबी पर सिद्धू हुए लोटपोट, कपिल ने ली रणवीर की क्लास
पुणे में मासूम से दरिंदगी: 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, हाईवे पर उतरा जनता का आक्रोश
गर्मी के बीच मेघों का डेरा : देश के 17 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट
वजीरपुर में चला MCD का बुलडोजर: बेघर हुए सैकड़ों गरीब परिवार, बिना नोटिस कार्रवाई पर मचा बवाल
बंगाल में फिर दहला मतदान: 15 बूथों पर दोबारा वोटिंग के दौरान TMC-BJP में हिंसक झड़प, हुआ लाठीचार्ज
नसरापुर कांड: अगर दरिंदा पहले ही सलाखों के पीछे होता, तो मासूम की जान बच जाती , सुप्रिया सुले का तीखा प्रहार