जबलपुर के बरगी डैम में हुआ क्रूज हादसा पर्यटन स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बड़ा सवालिया निशान है। वायरल हो रहे एक वीडियो ने इस घटना की भयावहता और प्रशासन की घोर लापरवाही को उजागर कर दिया है।
हादसे के चंद मिनट पहले का खौफनाक मंजर वीडियो में दिख रहा है कि शुरुआत में पर्यटक सफर का आनंद ले रहे थे, लेकिन अचानक क्रूज में पानी भरने लगा। देखते ही देखते क्रूज हिचकोले खाने लगा। यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, बच्चे रोने लगे और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
नियमों की धज्जियां: जैकेट देने में भी की देरी सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि जब क्रूज डूबने लगा, तब स्टाफ लाइफ जैकेट निकालता नजर आया। जबकि नियमों के अनुसार, यात्रा शुरू होने से पहले ही हर यात्री को लाइफ जैकेट पहनाना अनिवार्य है। यह इनलैंड वेसल्स एक्ट 2021 का सीधा उल्लंघन है।
क्षमता से ज्यादा भीड़ और चेतावनी की अनदेखी जांच में सामने आया है कि क्रूज के लिए मात्र 29 टिकट जारी किए गए थे, जबकि उस पर 40 से अधिक लोग सवार थे। मौसम विभाग ने 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था, इसके बावजूद क्रूज को पानी में उतारा गया। यह प्रशासनिक चूक का स्पष्ट मामला है।
रेस्क्यू में देरी बनी मौत का कारण हादसे के बाद बचाव कार्य में हुई देरी ने स्थिति को और गंभीर बना दिया। शाम 6:15 बजे सूचना मिलने के बाद पहली टीम 6:40 बजे तक रवाना हो सकी, क्योंकि उपकरण दूसरी गाड़ी में शिफ्ट करने पड़े थे। बचाव के शुरुआती दो घंटे सबसे महत्वपूर्ण होते हैं, और यही देरी कई जिंदगियों पर भारी पड़ गई।
9 शव बरामद, 4 अब भी लापता इस दर्दनाक हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 4 लोग अभी भी लापता हैं। प्रशासन द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, लेकिन अब सवाल ये उठ रहा है कि क्या सिर्फ एक हादसा कहकर दोषियों को बचाया जाएगा, या इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी?
*जबलपुर हादसे का सबसे खौफनाक वीडियो देखिए … क्रूज में पानी भरने के दौरान हादसे के ठीक पहले का वीडियो देखकर साफ़ पता चल रहा है लाइफ़ जैकेट बाद में दी गई … pic.twitter.com/v638olVo7O
— Anamika Singh kaali (@Anamika4S) May 1, 2026
# 2 सेकंड का सब्र नहीं था, पर बदतमीजी दिखाने का पूरा वक्त था: सिक्योरिटी गार्ड के साथ शर्मनाक हरकत
पश्चिम बंगाल में फिर गरजेंगे पोलिंग बूथ: 15 केंद्रों पर दोबारा मतदान का आदेश, जानें पूरा मामला
टी-20 का बेखौफ दौर: केएल राहुल ने माना - अब नई पीढ़ी से सीखने का समय आ गया है
बरगी डैम हादसा: मौत का खौफनाक लाइव वीडियो, लापरवाही पर तीन कर्मचारी बर्खास्त
पापा के साथ नन्ही परी की सुरीली जुगलबंदी, कैसे हुआ गाने पर बच्ची का अंदाज देख फिदा हुए लोग
15 साल के वैभव सूर्यवंशी के साथ मैदान पर बदतमीजी, BCCI ने काइल जैमीसन को दी कड़ी सजा
वैभव सूर्यवंशी के साथ बदसलूकी पड़ी भारी, BCCI ने 6 फुट 8 इंच के गेंदबाज को सिखाया सबक
स्कूल बना अखाड़ा: प्रिंसिपल और लाइब्रेरियन के बीच जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल
हरिद्वार: गंगा घाट पर कुत्ते को नहलाने पर मचा बवाल, महिला की हरकत देख भड़के श्रद्धालु
होर्मुज में ईरान की कमर टूटी: 5 अरब डॉलर का नुकसान, क्या ट्रंप की शह पर पाकिस्तान दे रहा लाइफलाइन ?